बरेली। बेसिक शिक्षा विभाग में बीईओ को दी गई गाड़ी का अनुबंध छोटे लाल से किया गया था। ठेकेदार ने अनुबंध पर लोगों से गाड़ियां लेकर लगाई थी। विभाग से गाड़ियों का भुगतान लेने के बाद गाड़ी स्वामियों को भुगतान नहीं किया।

- बीएसए लखनऊ के खिलाफ 50 हजार का जमानती वारंट जारी
- यूपी में पंचायत चुनाव की मतदाता सूची 10 जून को
- प्रदेश में आरटीआई के 21578 मामले लंबितः वीरेंद्र सिंह
- अटल मेडिकल यूनिवर्सिटी सरकारी व निजी कॉलेज में कराएगी जीएनएम की प्रवेश परीक्षा
- 74 जिलों के 1053 केंद्रों पर होगी होमगार्ड भर्ती परीक्षा, 25, 26 व 27 अप्रैल को होगी परीक्षा, 41 हजार पदों के लिए 25 लाख अभ्यर्थी
बीते दिनों उसकी तलाश करते हुए लोग बीएसए कार्यालय पहुंच गए थे। यहां उसकी झड़प भी हुई थी। इसके बाद वह बीएसए कार्यालय की छत से कूद गया था, जिससे उसके चोट भी आई थी। मामले के बाद वाहन स्वामियों ने अपनी गाड़ियां घर पर खड़ी कर ली है। अनुबंधकर्ता ने इसके बाद से कोई व्यवस्था नहीं की। एसआईआर जैसे कार्यों व परिषदीय विद्यालयों का निरीक्षण करने को बीईओ के पास वाहन ही नहीं है।