जासं श्रावस्तीः गिलौला क्षेत्र के चेतियामुरार स्थित मिश्रा शिक्षण संस्थान में रविवार को उप्र वित्तविहीन विद्यालय प्रबंधक संघ की बैठक हुई। अध्यक्षता प्रदेश संरक्षक पुनीत कुमार मिश्रा ने की। उन्होंने कहा कि बेसिक शिक्षा विभाग की ओर से स्कूलों की मान्यता के मानकों में ढील दी जाए तथा प्रबंधकों का आर्थिक शोषण रोका जाए।

- जनगणना : नज़री नक्शा (HLB) – आसान भाषा में पूरी गाइड
- जनगणना प्रगणकों और पर्यवेक्षकों के लिए महत्वपूर्ण निर्देश: फील्ड वर्क और ऐप का उपयोग कैसे करें?
- दुर्घटना में घायल हुए शिक्षामित्र की इलाज के दौरान मौत, परिजनों के लिए मदद और नौकरी की उठी मांग
- सभी अपना अपना जनगणना खुद से ऑनलाइन करके रख ले । Id सेव करके रखें, इससे आसानी से आपका जनगणना हो जाएगा। 🙏🙏
- मा० मुख्यमंत्री जी द्वारा जनपदों के भ्रमण, स्थलीय निरीक्षण एवं विकास कार्यों की समीक्षा के संबंध में विस्तृत दिशा निर्देश।
प्रदेश संरक्षक ने कहा कि संगठन को मजबूत बनाने के लिए सभी
लोग जुट जाएं। संगठन की ओर से अपनी मांगों को लेकर बेसिक शिक्षा के प्रमुख सचिव को 20 दिसंबर को पांच सूत्री ज्ञापन सौंपा जाएगा। आरटीई योजना में गरीब बच्चों के प्रवेश पर मिलने वाले अनुदान को बढ़ाया जाए। बैठक में जिला संरक्षक रामसूरत शुक्ल, पूर्व प्राचार्य रामराखन तिवारी, जिला उपाध्यक्ष धरणीधर विश्वकर्मा, ऋषिराम मिश्र, राकेश यादव, राजेश सिंह, रिपुजीत मौर्य, नुरुलहुदा, केके द्विवेदी, रामगोपाल शुक्ल मौजूद रहे।