लखनऊ : परिवहन निगम के संविदा ड्राइवरों-कंडक्टरों का पारिश्रमिक बढ़ने जा रहा है। नए साल से संविदा ड्राइवरों व कंडक्टरों को 14 पैसे प्रति किलोमीटर अधिक भुगतान मिलेगा। प्रदेशभर के 35 हजार से अधिक संविदा कर्मचारियों के पारिश्रमिक में 700 से लेकर 900 रुपये तक प्रतिमाह की बढ़ोतरी होगी। पिछले वर्ष संविदा ड्राइवरों को 17, कंडक्टरों को 13 पैसे प्रति किलोमीटर की बढ़ोतरी हुई थी। इस बार एनसीआर व अन्य क्षेत्रों के ड्राइवरों व कंडक्टरों के मानदेय में भी बढ़ोतरी हुई है।

रोडवेज ने ड्राइवरों व कंडक्टरों का पारिश्रमिक पुनरीक्षित किया है। अभी तक ड्राइवरों को 2.06 रुपये मिल रहा था इसे बढ़ाकर 2.20 रुपये व कंडक्टरों को 2.02 से
हजार से अधिक संविदा 35 कर्मचारियों को मिलेगा निर्णय का लाभ
बढ़ाकर 2.16 रुपये प्रति किलोमीटर किया गया है। बढ़ा भुगतान पहली जनवरी 2026 से प्रभावी होगा। बढ़ोतरी उनके देय पारिश्रमिक राशि बेसिक में की गई है। सामान्य ड्राइवर व कंडक्टर को माह में 5500 किमी की दूरी तय करता है, अब उसे प्रतिमाह 700 से 900 रुपये अधिक मिलेंगे। ऐसे ड्राइवर व कंडक्टरों की संख्या प्रदेश में 35 हजार से अधिक है, वहीं, उत्तम व उत्कृष्ट श्रेणी के ड्राइवर व कंडक्टरों की भी सात प्रतिशत की बढ़ोतरी हुई है। रोडवेज कर्मचारी संयुक्त परिषद उत्तर प्रदेश के महामंत्री गिरीश चंद्र मिश्र ने रोडवेज के निर्णय का स्वागत किया है।