प्रयागराज। उत्तर प्रदेश शिक्षा सेवा चयन आयोग के नए अध्यक्ष पूर्व डीजीपी प्रशांत कुमार शुक्रवार को कार्यभार ग्रहण करेंगे। इसके बाद उनकी अगुवाई में होने वाली आयोग की पहली बैठक पर अफसरों संग प्रतियोगियों की भी नजर है।
- स्कूल रेडीनस फेज-1 एंडलाइन आकलन 2026: कक्षा 1 शिक्षक 30 अप्रैल तक प्रेरणा ऐप पर DCF से करें मूल्यांकन, देखें यूजर मैन्युअल
- भीषण गर्मी के चलते स्कूल समय बदला, सुबह 7:30 से दोपहर 12:30 तक कक्षाएं
- स्थानांतरण वाले #शिक्षामित्र भाई बहनों के लिए कार्यभार ग्रहण प्रपत्र प्रारूप ✅✅🙏👇👇
- ब्रिज कोर्स _69K पंजीकरण की नई अंतिम तिथि 30 अप्रैल, 2026 की मध्यरात्रि तक बढ़ाई गई……. 🤔
- जनगणना-2027 के प्रथम चरण मकान सूचीकरण एवं मकानों की गणना हेतु नियुक्त प्रगणक / पर्यवेक्षकों में नियुक्त प्र०अ० / इं०प्र०अ० को जनगणना ड्यूटी से मुक्त करने के सम्बन्ध में
प्रो. कीर्ति पांडेय के इस्तीफे के बाद आयोग के नए अध्यक्ष के लिए 21 अक्तूबर तक आवेदन मांगे थे पर पात्रता शर्तों में संशोधन के बाद दोबारा 10 दिसंबर तक आवेदन मांगे गए। इसके बाद से ही प्रशांत कुमार को अध्यक्ष बनाए जाने की चर्चा रही। खास यह कि आवेदन लिए जाने के महज सात दिन बाद ही स्क्रूटनी आदि की प्रक्रिया पूरी कर प्रशांत कुमार को अध्यक्ष बनाए जाने का आदेश जारी कर दिया गया। एक पूर्व डीजीपी को वह भी आवेदन प्रक्रिया

शिक्षा सेवा चयन आयोग के अध्यक्ष के तौर पर पहली बैठक पर रहेगी नजर
पूरी होने के एक सप्ताह में अध्यक्ष बनाए जाने के आदेश को बड़े संकेत के रूप में देखा जा रहा है। दो साल पहले गठित आयोग में अभी तक कोई भी भर्ती प्रक्रिया पूरी नहीं हो पाई है। आयोग के गठन से पूर्व से जारी तीन भर्तियों की प्रक्रिया भी लंबित है। इससे प्रतियोगियों में नाराजगी है। ऐसे में इस तत्परता के पीछे सरकार के स्पष्ट संकेत के रूप में देखा जा रहा है कि अब भर्ती परीक्षाओं में देरी नहीं होनी चाहिए।
ऐसे में प्रशांत कुमार के शुक्रवार को कार्यभार ग्रहण करने एवं उनकी अध्यक्षता में होने वाली पहली बैठक पर सभी की नजर है।