बेसिक व केजीबीवी के शिक्षकों के बेहतर कामकाज के लिए की गई पहल
लखनऊ। प्रदेश के विद्यालयों के शिक्षकों को संवेदनशील, समावेशी और छात्र केंद्रित बनाने के लिए बेसिक शिक्षा विभाग द्वारा एक पहल शुरू की गई है। समग्र शिक्षा के अंतर्गत सेल्फ-एस्टीम आधारित शिक्षक-प्रशिक्षण कार्यक्रम शुरू किया गया है। इसमें उच्च प्राथमिक, कम्पोजिट व कस्तूरबा गांधी बालिका विद्यालयों के शिक्षकों को दीक्षा पोर्टल पर ऑनलाइन प्रशिक्षण दिया जा रहा है।

- राजेन्द्र प्रताप -सचिव परीक्षा नियामक प्राधिकारी प्रयागराज(PNP)
- अंतर्जनपदीय तबादले : अपर मुख्य सचिव और सचिव महोदय द्वारा जारी शासनादेश के बिंदु 4 के अनुसार-👇, दोनों में अंतर समझें
- मुख्यमंत्री कैशलेस चिकित्सा योजना, आवेदन के चरण…..
- शिक्षकों के लिए स्वास्थ्य सुरक्षा की नई पहल, कैशलेस चिकित्सा कार्ड का डिज़ाइन जारी
- मुख्यमंत्री शिक्षक कैशलेस चिकित्सा योजना के संबंध में।
यह प्रशिक्षण विद्यालयों में केवल शैक्षणिक गुणवत्ता बढ़ाने तक सीमित नहीं है, बल्कि विद्यार्थियों (विशेषकर बालिकाओं) में आत्मसम्मान, स्वाभिमान, आत्म विश्वास, भावनात्मक सुरक्षा और समान सहभागिता की भावना को सुदृढ़ करने के उद्देश्य से तैयार किया गया है। मई 2026 तक चलने वाले इस प्रशिक्षण में सभी पात्र शिक्षक-शिक्षिकाएं शामिल होंगे।
बेसिक शिक्षा राज्य मंत्री (स्वतंत्र प्रभार) संदीप सिंह ने बताया कि यह प्रशिक्षण राज्य परियोजना कार्यालय द्वारा निर्धारित एक्शन कैलेंडर के
अनुरूप चलाया जा रहा है। पहले चरण में 54,347 शिक्षकों ने प्रशिक्षण पूरा किया है। शेष शिक्षकों के लिए दूसरा चरण चल रहा है। इसका उद्देश्य विद्यालयों में ऐसा वातावरण विकसित करना है, जहां हर छात्र खुद को सुरक्षित, सम्मानित और स्वीकार्य महसूस करे।