लखनऊ। प्रदेश के उच्च प्राथमिक विद्यालयों में छात्रों में अनुशासन, नेतृत्व और टीम भावना के विकास व सांस्कृतिक गतिविधियों को बढ़ावा देने के लिए 1260 विद्यालयों में स्कूल बैंड की शुरुआत की जाएगी। शिक्षा मंत्रालय की पहल पर इन चयनित विद्यालयों के लिए दो-दो सेट बैंड खरीदे जाएंगे और छात्रों को इसकी तैयारी कराई जाएगी।

- राजेन्द्र प्रताप -सचिव परीक्षा नियामक प्राधिकारी प्रयागराज(PNP)
- अंतर्जनपदीय तबादले : अपर मुख्य सचिव और सचिव महोदय द्वारा जारी शासनादेश के बिंदु 4 के अनुसार-👇, दोनों में अंतर समझें
- मुख्यमंत्री कैशलेस चिकित्सा योजना, आवेदन के चरण…..
- शिक्षकों के लिए स्वास्थ्य सुरक्षा की नई पहल, कैशलेस चिकित्सा कार्ड का डिज़ाइन जारी
- मुख्यमंत्री शिक्षक कैशलेस चिकित्सा योजना के संबंध में।
इसके लिए प्रति विद्यालय 19 और कुल 23940 छात्र-छात्राओं को दो-दो ड्रेस भी दी जाएंगी। विद्यालयों के इन बैंड व बैंड यूनिफार्म का प्रयोग प्रार्थना सभा, राष्ट्रीय पर्व, सांस्कृतिक कार्यक्रम, प्रभात फेरी, मार्च पास्ट, खेलकूद गतिविधियों, स्काउट गाइड व एनसीसी आदि के कार्यक्रमों में किया जाएगा। बेसिक शिक्षा विभाग ने इसके लिए 8.50 करोड़ का बजट स्वीकृत किया है।
विभाग ने स्कूल बैंड व बैंड यूनिफार्म खरीदने के लिए प्रबंध समिति के अध्यक्ष की अध्यक्षता में पांच सदस्यीय समिति का गठन किया है। प्रधानाध्यापक इसके सदस्य सचिव व दो जागरूक अभिभावक, वरिष्ठ शिक्षक व खेल अनुदेशक
छात्रों में अनुशासन, नेतृत्व और टीम भावना के विकास की पहल
प्रार्थना सभा, प्रभात फेरी व कार्यक्रमों में होगी प्रस्तुति
इसके सदस्य होंगे। महानिदेशक स्कूल शिक्षा मोनिका रानी ने कहा है कि स्कूल बैंड के लिए जिन छात्रों में रुचि व शारीरिक दक्षता हो, उनका चयन किया जाए। छात्र-छात्राओं की बराबर भागीदारी सुनिश्चित की जाए। शिक्षकों को पहले से प्रशिक्षण दिलाया जाए ताकि वे छात्रों को इसके लिए तैयार कर सकें। महानिदेशक ने सभी बीएसए को इसकी आवश्यक प्रक्रिया समय से पूरी करने का निर्देश दिए हैं।
1260 उच्च प्राथमिक विद्यालयों का होगा अपना बैंड
लखनऊ। प्रदेश के उच्च प्राथमिक विद्यालयों में छात्रों में अनुशासन, नेतृत्व और टीम भावना के विकास व सांस्कृतिक गतिविधियों को बढ़ावा देने के लिए 1260 विद्यालयों में स्कूल बैंड की शुरुआत की जाएगी। शिक्षा मंत्रालय की पहल पर इन चयनित विद्यालयों के लिए दो-दो सेट बैंड खरीदे जाएंगे और छात्रों को इसकी तैयारी कराई जाएगी। वहीं इसके लिए प्रति विद्यालय 19 कुल 23940 छात्र-छात्राओं को इसके लिए दो-दो ड्रेस भी दी जाएगी। विद्यालयों के इन बैंड व बैंड यूनिफार्म का प्रयोग प्रार्थना सभा, राष्ट्रीय पर्व, सांस्कृतिक कार्यक्रम, प्रभात फेरी, मार्च पास्ट, खेलकूद गतिविधियों, स्काउट गाइड व एनसीसी आदि के कार्यक्रमों में किया जाएगा। बेसिक शिक्षा विभाग ने इसके लिए 8.50 करोड़ का बजट स्वीकृत किया है।