प्रतापगढ़ : चयन वेतनमान के लिए शिक्षकों को कार्यालय के चक्कर काटने की आवश्यकता नहीं रही। शनिवार को मानव संपदा पोर्टल के माध्यम से 400 शिक्षकों को एक साथ चयन वेतनमान प्रदान किया गया। प्राथमिक शिक्षक संघ ने इस पहल की सराहना की है।

परिषदीय स्कूलों में कार्यरत शिक्षकों को पहली बार मानव संपदा पोर्टल के जरिए चयन वेतनमान दिया गया। विभाग ने इसकी तैयारी पहले से की थी। जिले के विभिन्न ब्लाकों में कार्यरत 400 शिक्षकों को, जिन्होंने अपनी 10 साल की सेवा पूरी कर ली है, यह चयन वेतनमान प्रदान किया गया। शासन के निर्देश पर यह प्रक्रिया पहली बार डिजिटल माध्यम से संपन्न हुई, जबकि पूर्व
आवेदन करने के लिए कार्यालय के चक्कर लगाने की आवश्यकता नहीं
10 साल की सेवा पूरी कर चुके शिक्षकों को मिला लाभ
6 शिक्षकों को आवेदन करने के बाद महीनों तक इसके लिए पैरवी करनी पड़ती थी, तब जाकर उन्हें चयन वेतनमान मिलता था। प्राथमिक शिक्षक संघ के वरिष्ठ उपाध्यक्ष और शिवगढ़ अध्यक्ष सत्य प्रकाश पांडेय ने इस पहल का स्वागत करते हुए कहा कि विभाग की यह पहल अत्यंत सराहनीय है। में यह मैनुअल तरीके से किया जाता था।
भूपेंद्र सिंह, बीएसए