प्रयागराजः बेसिक शिक्षा विभाग ने शिक्षकों के लिए एक नया मोबाइल एप, यू डायस प्लस जीआइएस कैंवर, लॉन्च किया है। इस एप के माध्यम से स्कूलों की सटीक लोकेशन और तस्वीरें प्राप्त की जा सकेंगी। यह एप विभाग को सटीक डेटा, बेहतर निगरानी और योजना बनाने में सहायता प्रदान करेगा, जिससे पारदर्शिता और जवाबदेही में वृद्धि होगी।

इस एप के जरिए स्कूलों की पहचान, बुनियादी सुविधाओं का पता लगाना और शैक्षिक संसाधनों का समान वितरण करना आसान होगा। डाटा एंट्री को सरल बनाने के लिए भी यह एप सहायक सिद्ध होगा। स्कूल शिक्षा महानिदेशक मोनिका रानी ने सभी जिलों में इस एप के उपयोग के लिए पत्र भेजा है। शिक्षा मंत्रालय ने भी इसके के लिए निर्देश जारी किए हैं। प्रयोग
राष्ट्रीय मेंटर शत्रुंजय शर्मा के अनुसार, स्कूल शिक्षा और साक्षरता विभाग ने दो दिसंबर को समस्त विद्यालयों के लिए यू डायस प्लस-जीआइएस कैप्चर मोबाइल एप लॉन्च किया है। यह एप स्कूल की लोकेशन के फोटोग्राफ के साथ सटीक लैटिट्यूड और लांगीट्यूड
एप से स्कूलों की सही लोकेशन और तस्वीरें मिलेंगी
पारदर्शिता व जवाबदेही बढ़ाने के लिए होगा इसका प्रयोग
कोआर्डिनेट्स को कैप्चर करने में मदद करेगा। इस एप को प्ले/एप स्टोर से डाउनलोड किया जा सकता है। शासन स्तर से निर्देश दिया गया है कि जनपद और ब्लाक स्तर पर संबंधित अधिकारियों द्वारा सभी विद्यालयों के प्रधानाध्यापकों को एप के बारे में जानकारी दी जाए। एप के जरिए अपलोड किया गया डाटा सीधे संबंधित स्कूल के यू डायस पोर्टल से लिंक होगा।
इस एप के माध्यम से स्कूलों की निगरानी में सुधार होगा, जिससे अधिकारी स्कूलों की प्रगति और बुनियादी सुविधाओं की स्थिति को सीधे ट्रैक कर सकेंगे। सभी हितधारकों के लिए स्कूलों की वास्तविक स्थिति को समझना आसान होगा।