Home News एसबीआई में 2273 पदों पर अवसर

एसबीआई में 2273 पदों पर अवसर

by Manju Maurya

भारतीय स्टेट बैंक (एसबीआई) ने सर्कल बेस्ड ऑफिसर के 2273 पदों पर भर्ती के लिए आवेदन आमंत्रित किए हैं। इनमें से 223 पद बैकलॉग से भरे जाएंगे। ये नियुक्तियां लखनऊ, नई दिल्ली समेत 16 सर्कल में की जाएंगी। अभ्यर्थी बैंक की आधिकारिक वेबसाइट पर जाकर 18 फरवरी 2026 तक ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं।

योग्यता: किसी भी विषय में स्नातक की डिग्री या समकक्ष योग्यता हो।

संबंधित क्षेत्र में न्यूनतम दो वर्ष का कार्यानुभव होना चाहिए।

अभ्यर्थी को राज्य/केंद्र शासित प्रदेश की स्थानीय भाषा (पढ़ना, लिखना और बोलना) में निपुण होना चाहिए।

अभ्यर्थी को 10वीं/12वीं कक्षा की मार्कशीट/प्रमाण पत्र प्रस्तुत करना होगा जिसमें स्थानीय भाषा का प्रमाण हो।

वेतन: 48,480 से 85,920 रुपये।

आवेदन शुल्क

750 रुपये। एससी / एसटी वर्ग और दिव्यांगों के लिए कोई शुल्क देय नहीं है। शुल्क का भुगतान ऑनलाइन माध्यम से करना होगा।

आयु सीमा: न्यूनतम 21 वर्ष और

अधिकतम 30 वर्ष से कम हो। आयु सीमा की गणना 31 दिसंबर 2025 को आधार मानकर की जाएगी।

चयन प्रक्रिया: ऑनलाइन परीक्षा, स्क्रीनिंग, साक्षात्कार और क्षेत्रीय भाषा प्रवीणता परीक्षा के आधार पर योग्य उम्मीदवारों का चयन किया जाएगा। आवेदन प्रक्रिया

भारतीय स्टेट बैंक की आधिकारिक वेबसाइट (https://sbi.bank.in/) पर लॉगइन करें।

होमपेज पर ‘Careers’ पर क्लिक करें। अगले पेज पर CURRENT OPENINGS विकल्प पर क्लिक करें।

खुलने वाले पेज पर भर्ती से संबंधित

कई नोटिफिकेशन दिखाई देंगे। इसमें से RECRUITMENT OF CIRCLE BASED OFFICER (Apply Online from 29.01.2026 TO 18.02.2026)’ नोटिफिकेशन पर क्लिक करें।

अब नीचे DOWNLOAD ADVERTISEMENT पर क्लिक करें। नये पेज पर विज्ञापन की पीडीएफ फाइल खुल जाएगी। इसे पढ़कर अपनी योग्यता की जांच कर लें।

पिछले पेज पर वापस आएं। यहां नोटिफिकेशन के नीचे ‘APPLY ONLINE(29.01.2026 ΤΟ 18.02.2026)’ पर क्लिक करें। अगले पेज पर ‘Click for New Registration’ विकल्प पर क्लिक करें।

नये पेज पर आवेदन फॉर्म खुल जाएगा। इसमें अपना नाम, मोबाइल नंबर और ई-मेल आईडी दर्ज करें। इसके बाद आवेदन शुल्क का भुगतान करें फिर आगे की आवेदन प्रक्रिया नियमानुसार पूरी कर लें।

Related Articles

PRIMARY KA MASTER NOTICE

✍नोट :- इस ब्लॉग की सभी खबरें Google search से लीं गयीं, कृपया खबर का प्रयोग करने से पहले वैधानिक पुष्टि अवश्य कर लें, इसमें BLOG ADMIN की कोई जिम्मेदारी नहीं है, पाठक ख़बरे के प्रयोग हेतु खुद जिम्मेदार होगा!

PRIMARY KA MASTER

PRIMARY KA MASTER | primary ka master current news | primarykamaster | PRIMARY KA MASTER NEWS | primarykamaster news | up primary ka master | primary ka master | up ka master | uptet primary ka master | primary ka master com | प्राइमरी का मास्टर | basic siksha news | upbasiceduparishad |up basic news | basic shiksha parishad | up basic shiksha parishad | basic shiksha | up basic shiksha news | basic shiksha parishad news | basic news | up basic shiksha | basic shiksha news today | बेसिक शिक्षा न्यूज | बेसिक शिक्षा समाचार |basicshikshakparivar| basic shikshak parivar | basic shiksha samachar | basic ka master | basic shiksha com | up basic education news | basic shiksha vibhag | up basic shiksha latest news | Basicshikshak | up basic shiksha parishad news | uptet news | uptet latest news | uptet help | uptet blog | up tet news| updatemarts | update mart | SUPER TET | uptet latest news | uptetnews | www updatemarts com| updatemartsnews | ctet | d.el.ed | updeled | tet news | gurijiportal | upkamaster | basicshikshakhabar | primarykateacher | Shikshamitra | up shiksha mitra | shikhsa mitra news | govtjobsup | rojgarupdate | sarkari results | teachersclubs | sarkari master | sarkariresults| shasanadesh | tsctup |basicmaster | Basicguruji | sarkari rojgar