बहराइच : सत्र शुरू होने के बाद भी परिषदीय विद्यालयों में अक्सर किताबें न बंटने की शिकायतें आती रहती हैं, लेकिन बहराइच में अगले सत्र में बंटने के लिए आईं किताबें कबाड़ी को बेच दी गईं। यह किताबें अप्रैल से शुरू होने वाले सत्र में बंटने के लिए छापी गई हैं।
सत्र 2026-27 की कक्षा चार की कला विषय की बांसुरी की किताबों से भरा एक कंटेनर पकड़ा गया है। मुरादाबाद जिले में पंजीकृत कंटेनर में लदी किताबों की बिक्री होने का वीडियो इंटरनेट मीडिया पर प्रसारित हो रहा है। जिलाधिकारी ने जांच के आदेश दिए हैं, वहीं किताबों से लदे कंटेनर को पुलिस ने सीज कर जांच शुरू की है। किताबों की अनुमानित
बहराइच का मामला, अगले सत्र 2026-27 की हैं किताबें
कीमत 50 लाख हैं। खास बात यह है कि जिस कंटेनर से किताबें लाकर कबाड़ी के यहां बेची गईं हैं, वह जनवरी में ही खरीदा गया। पंजीकरण 14 जनवरी 2026 को होने के बावजूद वाहन पर हाई
जिले के स्टाक की जांच कराने के जिलाधिकारी ने दिए आदेश
किताबों पर लिखा वर्ष 2026 – 2027 (लाल घेरे में) इंटरनेट मीडिया
सिक्योरिटी नंबर प्लेट भी नहीं लगी है। पेंट से गाड़ी पर यूपी 21 एफटी 8485 नंबर पड़ा है।