बागपत। प्राथमिक विद्यालयों के 140 शिक्षकों के लिए बड़ी परेशानी हो गई है। उनको एक साथ चार जगह ड्यूटी लगा दी गई है। यह शिक्षक एसआईआर और पंचायत मतदाता सूची पुनरीक्षण अभियान में पहले ही बीएलओ की ड्यूटी कर रहे थे तो विद्यालयों में पढ़ाई का जिम्मा भी इनके पास था। अब बोर्ड परीक्षा में भी इनकी ड्यूटी लगा दी गई है। एसआईआर और पंचायत मतदाता सूची पुनरीक्षण अभियान में प्राथमिक विद्यालयों के 1200 शिक्षकों की बीएलओ की ड्यूटी लगी हुई है। बीएलओ की ड्यूटी होने के बाद भी इन सभी को विद्यालयों में शिक्षण कार्य करना पड़ रहा था। संवाद
