यदि आपका फॉर्म SIR प्रक्रिया में Discrepancy के कारण वापस आया है और आपको नोटिस प्राप्त हुई है, तो इसे बिल्कुल हल्के में न लें। छोटी सी लापरवाही आपके मताधिकार पर असर डाल सकती है।
⚠️ ध्यान रखने योग्य बातें:
1. अपनी स्वयं की वैध पहचान-पत्र (ID) अनिवार्य रूप से संलग्न करें।
2. SIR प्रक्रिया के दौरान आपने जिस व्यक्ति की 2003 की मैपिंग दर्शाई थी, उसी व्यक्ति की वैध ID लगाएँ।
3. यदि माता की मैपिंग लगाई है, तो माता की ही वैध ID संलग्न करें।
4. यदि पिता की मैपिंग लगाई है, तो पिता की ही वैध ID लगाएँ।
5. यदि दादा की मैपिंग दर्शाई है, तो दादा की ही ID संलग्न करें।
6. यदि नाना या नानी की मैपिंग लगाई है, तो उन्हीं की वैध ID लगाएँ।
👉 जल्दबाज़ी में किसी अन्य व्यक्ति की ID न लगाएँ।
मैपिंग एक व्यक्ति की और ID किसी दूसरे की लगाने पर आपका नाम अंतिम मतदाता सूची से हटाया जा सकता है, जिसकी पूरी जिम्मेदारी आपकी होगी।
✅ इसलिए दस्तावेज़ ध्यान से जाँचें, सही व्यक्ति की सही ID संलग्न करें और समय से जमा करें।
👉 सतर्क रहें, जागरूक रहें और अपना मताधिकार सुरक्षित रखें।
#SIRDiscrepancy