झांसी राज्य संयुक्त बीएड प्रवेश परीक्षा के लिए आनलाइन आवेदन करने की अंतिम तिथि बढ़ाकर अब पांच अप्रैल कर दी गई है। वहीं अभ्यर्थी विलंब शुल्क के साथ 10 अप्रैल तक आवेदन कर सकेंगे। शासन की अनुमति के बाद संयोजक बुंदेलखंड विश्वविद्यालय ने प्रवेश प्रक्रिया की तिथि आगे बढ़ाने का निर्णय लिया है। बीएड प्रवेश परीक्षा के पहले चरण की आवेदन प्रक्रिया 10 मार्च को समाप्त हो रही थी। बुंदेलखंड विश्वविद्यालय ने तिथि बढ़ाने का प्रस्ताव शासन को भेजा था
101