Home News Eid 2026 Confirmed Date: भारत में नहीं दिखा ईद का चांद, 21 मार्च को ईद मनाने का ऐलान

Eid 2026 Confirmed Date: भारत में नहीं दिखा ईद का चांद, 21 मार्च को ईद मनाने का ऐलान

by Manju Maurya

Eid 2026 Date Confirmed in India: भारत में ईद कब है? ये सवाल अब तक आपने भी कई बार सुन ही लिया होगा। अभी तक 20 और 21 मार्च के बीत जबरदस्त कन्फ्यूजन बना हुआ था। वहीं अब आधिकारिक तौर पर ऐलान कर दिया गया है कि अब ईद-उल-फितर का जश्न भारत में 21 मार्च को होगा। बता दें कि रमजान का महीना मुस्लिम समुदाय के लिए सबसे खास और पवित्र माना जाता है। इस महीने को पाक साफ इसलिए कहा जाता है क्योंकि इस महीने में लोग अल्लाह की इबादत करते हैं और उनकी नेमत पाने के लिए पूरे महीने रोजे रखते हैं।

इस महीने के लिए कुछ कायदे कानून होते हैं। लोग इस दौरान ना बुरा देखते है और ना ही सोचते हैं। रोजेदारों की एक ही ख्वाहिश होती है कि इस महीने वो जरुरतमंदों की जितनी सेवा कर पाए उतना कम है। फिलहाल तो जानते हैं कि आखिर भारत में ईद 21 मार्च को है, इसकी पुष्टि कैसे हुई?

हैदराबाद में नहीं दिखा ईद का चांद

हैदराबाद में ईद का चांद नहीं दिखा है। ऐसे में यहां पर ऐलान कर दिया गया है कि ईद 21 मार्च को मनाई जा रही है। डेक्कन मुस्लिम उलेमा काउंसिल सेंट्रल कमेटी अध्यक्ष रोहिल हिलाल की ओर से ऐलान कर दिया गया है कि भारत में ईद कब है? दरअसल हैदराबाद में आज नया चांद नहीं दिखाई दिया है। ऐसे में आधिकारिक तौर पर घोषणा कर दी गई है कि अब भारत में ईद-उल-फितर का जश्न 21 मार्च यानी शनिवार को मनाया जाएगा।

लखनऊ में नहीं दिखा आज ईद का चांद

हैदराबाद के बाद लखनऊ इस्लामिक सेंटर के चेयरमैन मौलाना खालिद रशीद ने घोषणा की है कि ईद अब 21 मार्च को मनाई जाएगी। बता दें कि ईद का चांद देखने के अगले दिन ही ईद-उल-फितर का जश्न मनाया जाता है। सऊदी अरब और बाकी खाड़ी देशों में ईद के जश्न के एक दिन बाद ही भारत में ईद-उल-फितर का जश्न मनाया जाता है। ऐसा भौगोलिक कारणों से होता है।

सऊदी अरब की ओर से घोषणा

सऊदी अरब में भी शव्वाल के चांद का इंतजार कल खूब हुआ। हालांकि ईद का चांद वहां नजर नहीं आएगा। ऐसे में वहां पर पहले से ही घोषणा कर दी गई है कि ईद 20 मार्च को होगी। अगर आज यानी 19 मार्च को वहां पर ईद मनाई जाती है तो वहां के लोगों के कुल 29 रोजे पूरे होते। अब ईद 20 मार्च को है और रोजेदारों के कुल 30 रोजे पूरे हो जाएंगे। इस कम्युनिटी में माना जाता है कि रमजान के 30 रोजे पूरे होने के बाद जो ईद मनाई जाती है उसे अल्लाह का शुकराना माना जाता है।

ईद-उल-फितर का दूसरा नाम

मुस्लिम समुदाय में ईद-उल-फितर को ईद और मीठी ईद भी कहा जाता है। मीठी ईद कहने का लॉजिक ये है कि इस त्योहार में शीर खुरमा, सेवइयां समेत कई मीठे पकवान बनाए जाने का रिवाज है। इसी वजह से ईद-उल-फितर को लोग मीठी ईद भी कहते हैं।

Related Articles

PRIMARY KA MASTER NOTICE

✍नोट :- इस ब्लॉग की सभी खबरें Google search से लीं गयीं, कृपया खबर का प्रयोग करने से पहले वैधानिक पुष्टि अवश्य कर लें, इसमें BLOG ADMIN की कोई जिम्मेदारी नहीं है, पाठक ख़बरे के प्रयोग हेतु खुद जिम्मेदार होगा!

PRIMARY KA MASTER

PRIMARY KA MASTER | primary ka master current news | primarykamaster | PRIMARY KA MASTER NEWS | primarykamaster news | up primary ka master | primary ka master | up ka master | uptet primary ka master | primary ka master com | प्राइमरी का मास्टर | basic siksha news | upbasiceduparishad |up basic news | basic shiksha parishad | up basic shiksha parishad | basic shiksha | up basic shiksha news | basic shiksha parishad news | basic news | up basic shiksha | basic shiksha news today | बेसिक शिक्षा न्यूज | बेसिक शिक्षा समाचार |basicshikshakparivar| basic shikshak parivar | basic shiksha samachar | basic ka master | basic shiksha com | up basic education news | basic shiksha vibhag | up basic shiksha latest news | Basicshikshak | up basic shiksha parishad news | uptet news | uptet latest news | uptet help | uptet blog | up tet news| updatemarts | update mart | SUPER TET | uptet latest news | uptetnews | www updatemarts com| updatemartsnews | ctet | d.el.ed | updeled | tet news | gurijiportal | upkamaster | basicshikshakhabar | primarykateacher | Shikshamitra | up shiksha mitra | shikhsa mitra news | govtjobsup | rojgarupdate | sarkari results | teachersclubs | sarkari master | sarkariresults| shasanadesh | tsctup |basicmaster | Basicguruji | sarkari rojgar