आजमगढ़। निजी विद्यालयों की मनमानी पर अंकुश लगाने के लिए शिक्षा विभाग ने सख्ती बढ़ा दी है।
अब सभी स्कूलों को बच्चों की यूनिफॉर्म, जूते-मोजे समेत अन्य जरूरी सामग्री की जानकारी अपनी वेबसाइट पर प्रदर्शित करनी होगी।
नए शिक्षण सत्र की शुरुआत के साथ ही प्राइवेट स्कूलों द्वारा
स्कूलों की मनमानी पर लगाम :
यूनिफार्म, किताबों और अन्य सामग्री के नाम पर अभिभावकों से अधिक कीमत वसूलने की शिकायतें सामने आ रही थीं।
इस पर संज्ञान लेते हुए विभाग ने स्पष्ट निर्देश दिए हैं कि कोई भी स्कूल अभिभावकों को किसी एक निर्धारित दुकान से सामान खरीदने के लिए बाध्य नहीं कर सकेगा।
फीस व सामान की बढ़ती कीमतों पर शिक्षा विभाग ने बढ़ाई निगरानी
डीआईओएस मनोज कुमार ने बताया कि स्कूलों को बच्चों से जुड़ी सभी सामग्री की जानकारी वेबसाइट पर डालना अनिवार्य कर दिया गया है। अभिभावक अब
एक दुकान से खरीद की बाध्यता खत्म, अभिभावकों को मिली राहत
अपनी सुविधा के अनुसार किसी भी दुकान से यूनिफार्म और अन्य सामान खरीद सकेंगे।
शिक्षा विभाग ने इस संबंध में निगरानी के लिए टीम गठित कर दी है और स्थानीय स्तर पर निरीक्षण भी किए जा रहे हैं।
साथ ही अभिभावकों से संवाद स्थापित कर उनकी शिकायतें भी
सुनी जा रही हैं।
इसके अलावा नए सत्र में फीस में हो रही बढ़ोतरी पर भी नजर रखी जा रही है।
डीआईओएस ने बताया कि स्कूलों को शासन के निर्देशों का पालन करने के लिए कहा गया है और उल्लंघन करने वालों के खिलाफ कार्रवाई की जाएगी।