परिषदीय प्राथमिक व उच्च प्राथमिक स्कूलों के शिक्षकों का अंर्तजनपदीय स्थानांतरण नहीं हो पाएगा। ग्रीष्मावकाश में शिक्षक जनगणना का कार्य कर रहे हैं और ऐसे में शिक्षकों का स्थानांतरण नहीं हो सकता। शिक्षकों के स्थानांतरण की ग्रीष्मावकाश व शीतकालीन अवकाश में ही स्थानांतरण किया जा सकता है।बेसिक शिक्षा विभाग की ओर से अब यह स्थानांतरण सत्र शून्य ही हो जाएगा। ऐसे में वर्षों से अपने गृह जनपद आने का इंतजार कर रहे शिक्षकों को निराशा हाथ लगी है। जनगणना का पहला चरण 20 जून तक जलेगा और दूसरा चरण अगले वर्ष फरवरी में होगा। जनगणना का कार्य अगले साल मार्च तक चलेगा।
ऐसे स्थानांतरण नहीं किया जा सकता। फिलहाल, शिक्षक मांग कर रहे हैं कि उन्हें अपने गृह जनपद में स्थानांतरण की सुविधा दी जाए। स्थानांतरण नीति के तहत शिक्षकों का भी स्थानांतरण किया जाए। जिससे उन्हें भी राहत मिल सके।