Home PRIMARY KA MASTER UPTET Notification 2021 : आज जारी होगा यूपीटीईटी नोटिफिकेशन, इस Link से कर सकेंगे डाउनलोड

UPTET Notification 2021 : आज जारी होगा यूपीटीईटी नोटिफिकेशन, इस Link से कर सकेंगे डाउनलोड

by Manju Maurya

UPTET Notification 2021: उत्तर प्रदेश शिक्षक पात्रता परीक्षा 2021 ( यूपीटीईटी – UP TET ) का नोटिफिकेशन आज जारी होगा। स्कूलों में शिक्षक बनना चाह रहे युवा updeled.gov.in पर जाकर इसे देख व डाउनलोड कर सकेंगे। इसके लिए आवेदन 7 अक्टूबर से लिए जाएंगे। आवेदन शुल्क 26 अक्टूबर तक लिए जा सकेंगे। अध्यापक पात्रता परीक्षा-2021 का आयोजन 28 नवम्बर को होगा। रिजल्ट 28 दिसम्बर को जारी होगा।

परीक्षा दो पालियों में होगी। पहली पाली में 10 से 12.30 बजे तक प्राथमिक स्तर और 2.30 से पांच बजे तक दूसरी पाली में जूनियर स्तर की परीक्षा होगी। इस वर्ष अभ्यर्थी वर्ष की शुरुआत से ही टीईटी की प्रतीक्षा कर रहे हैं क्योंकि पिछले वर्ष यह परीक्षा नहीं हुई थी। चूंकि विधानसभा चुनाव होने के कारण इससे पहले एक भर्ती प्रस्तावित है लिहाजा लम्बे समय से अभ्यर्थी इसकी मांग कर रहे थे। टीईटी 2019 में 16. 56 लाख अभ्यर्थियों ने पंजीकरण करवाया था।

UPTET Direct Link

UPTET Dates 2021 यूपीटीईटी से जुड़ी खास तारीखें:

परीक्षा केन्द्रों का निर्धारण होगा 2 नवम्बर तक।

प्रवेश पत्र वेबसाइट पर अपलोड होंगे 17 नवम्बर को।

प्रश्नपत्र व ओएमआर शीट जिला मुख्यालय भेजी जाएंगी 25 नवम्बर को।

परीक्षा होगी 28 नवम्बर को।

उत्तर माला जारी होगी 2 दिसम्बर को।

ऑनलाइन आपत्ति प्राप्त करने की आखिरी तारीख 6 दिसम्बर

विषय विशेषज्ञ आपत्तियों का निराकरण करेंगे 22 दिसम्बर तक।

संशोधित उत्तरमाला जारी होगी 24 दिसम्बर को।

परीक्षाफल घोषित होगा 28 दिसम्बर को।

51000 पदों पर हो सकती है भर्ती

प्रदेश सरकार बेसिक शिक्षा परिषद के स्कूलों के लिए शिक्षक भर्ती की प्रक्रिया दिसम्बर में शुरू कर सकती है।

राजस्व परिषद के चेयरमैन की अध्यक्षता में बनी कमेटी की रिपोर्ट आने के बाद ही रिक्त पदों की अंतिम संख्या तय हो सकेगी। प्रदेश सरकार ने सुप्रीम कोर्ट में 51,112 रिक्त पदों का हलफनामा दायर किया था और सरकार ने ट्वीट कर भर्ती का भी ऐलान किया था। वहीं इसी वर्ष जून में हुई पीएबी की बैठक में परिषदीय स्कूलों में 73711 पद रिक्त होने की जानकारी केन्द्र सरकार को दी गई है।

2018 में भी तेजी से कराई गई थी भर्ती

लोकसभा चुनाव से पहले वर्ष 2018 में 68500 शिक्षक भर्ती के नियुक्ति पत्र सितम्बर में बांटे गए थे। उसी मंच से मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने रिकार्ड समय में 69 हजार शिक्षक भर्ती कराने की घोषणा कर दी थी। इसके लिए अध्यापक पात्रता परीक्षा नवम्बर के पहले हफ्ते में करवाई गई थी।

Related Articles

PRIMARY KA MASTER NOTICE

✍नोट :- इस ब्लॉग की सभी खबरें Google search से लीं गयीं, कृपया खबर का प्रयोग करने से पहले वैधानिक पुष्टि अवश्य कर लें, इसमें BLOG ADMIN की कोई जिम्मेदारी नहीं है, पाठक ख़बरे के प्रयोग हेतु खुद जिम्मेदार होगा!

PRIMARY KA MASTER

PRIMARY KA MASTER | primary ka master current news | primarykamaster | PRIMARY KA MASTER NEWS | primarykamaster news | up primary ka master | primary ka master | up ka master | uptet primary ka master | primary ka master com | प्राइमरी का मास्टर | basic siksha news | upbasiceduparishad |up basic news | basic shiksha parishad | up basic shiksha parishad | basic shiksha | up basic shiksha news | basic shiksha parishad news | basic news | up basic shiksha | basic shiksha news today | बेसिक शिक्षा न्यूज | बेसिक शिक्षा समाचार |basicshikshakparivar| basic shikshak parivar | basic shiksha samachar | basic ka master | basic shiksha com | up basic education news | basic shiksha vibhag | up basic shiksha latest news | Basicshikshak | up basic shiksha parishad news | uptet news | uptet latest news | uptet help | uptet blog | up tet news| updatemarts | update mart | SUPER TET | uptet latest news | uptetnews | www updatemarts com| updatemartsnews | ctet | d.el.ed | updeled | tet news | gurijiportal | upkamaster | basicshikshakhabar | primarykateacher | Shikshamitra | up shiksha mitra | shikhsa mitra news | govtjobsup | rojgarupdate | sarkari results | teachersclubs | sarkari master | sarkariresults| shasanadesh | tsctup |basicmaster | Basicguruji | sarkari rojgar

© Basic Shiksha Khabar | PRIMARY KA MASTER | SHIKSHAMITRA | Basic Shiksha News | UpdateMarts | Primarykamaster | UPTET NEWS

icons8-whatsapp-96