आगरा में पुरानी पेंशन बहाल करने समेत 12 सूत्रीय मांगों के समर्थन में शनिवार को कर्मचारी शिक्षक संयुक्त मोर्चा ने मशाल जुलूस निकाला। दोपहर को सैकड़ों कर्मचारी सुभाष पार्क पर एकत्र हुए, यहां से नारेबाजी करते हुए कलक्ट्रेट तक मशाल जुलूस निकाला। कर्मचारी शिक्षक संयुक्त मोर्चा के उपाध्यक्ष विनोद इलाहाबादी ने कहा कि उन्होंने प्रशासन को 12 सूत्रीय मांगों का ज्ञापन सौंपा है। जिसमें पुरानी पेंशन बहाली, स्थायी भर्ती करने और कोविड काल में जान गंवाने वाले कर्मचारियों को मुआवजा दिलाने समेत 12 प्रमुख मांगें हैं।
272
previous post