Home PRIMARY KA MASTER NEWS यूपी पुलिस में 40000 पदों पर दिसंबर 2023 तक भर्ती होगी पूरी

यूपी पुलिस में 40000 पदों पर दिसंबर 2023 तक भर्ती होगी पूरी

by Manju Maurya

UPPBPB UP Police Constable Bharti 2022: मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने निर्देश दिए हैं कि पुलिस विभाग में लगभग 40 हजार पदों पर भर्तियां 31 दिसम्बर 2023 तक हर हाल में पूरा कर लिया जाए । यह जानकारी गृह विभाग के अपर मुख्य सचिव अवनीश कुमार अवस्थी ने दी है। उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने उच्चस्तरीय बैठक में मंगलवार को निर्देश दिए हैं कि इन सभी 40 हजार भर्तियों को जल्द से जल्द पूरा किया जाए। उन्होंने कहा कि 100 दिन के अभियान के तहत 10 हजार पुलिस भर्ती के लक्ष्य को तय समय से पहले ही पूरा कर लिया गया है।

इन 40 हजार पदों में रेडियो शाखा के 2430 पदों पर चयन के लिए लिखित परीक्षा का आयोजन जल्द ही किया जाएगा। वहीं 26382 कांस्टेबल एवं समकक्ष पद, कांस्टेबल पीएसी के 8540, जेल वार्डन के 1582 एवं अन्य पदों पर भर्ती के लिए अधियाचन पुलिस भर्ती एवं प्रोन्नति बोर्ड को मिल चुका है। इसकी भर्ती प्रक्रिया शुरू की जाएगी और इन सभी पदों पर तैनाती दिसम्बर 2023 तक पूरी की जाएगी।

अपर मुख्य सचिव गृह ने कहा कि लिपिकीय संवर्ग के 1329 पदों पर चयन के लिए हुई लिखित परीक्षा का परिणाम घोषित हो चुका है। अभिलेखों की जांच एवं शारीरिक मानक परीक्षा की प्रक्रिया भी पूरी हो चुकी है। इस भर्ती में टाइपिंग और शार्टहैंड की परीक्षा बाकी है। इसे करवाने के बाद अगले तीन महीने में तैनाती दी जाएगी। योगी सरकार के पहले कार्यकाल में पुलिस विभाग में विभिन्न पदों पर 1.53 लाख से अधिक भर्तियां हुईं जिसमें 22 हजार से ज्यादा महिलाएं शामिल रहीं। पुलिस भर्ती एवं प्रोन्नति बोर्ड द्वारा 9534 युवाओं को सब इंस्पेक्टर एवं समकक्ष पदों पर चयनित किया गया। इसके अलावा कुल 500 मृतक आश्रितों की भर्ती भी की गई है।

लखनऊ। प्रदेश के युवाओं के लिए खुशखबरी है क्योंकि जल्द ही पुलिस विभाग में 40 हजार पदों पर भर्ती होने वाली है। इसके लिए यूपी कैबिनेट से मंजूरी मिल गई है। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ की अध्यक्षता में मंगलवार को हुई कैबिनेट बैठक में इस बारे में जानकारी दी गई है। साथ ही तबादला नीति 2022 को मंजूरी दे दी गई है। इसकी जानकारी अपर मुख्य सचिव सूचना नवनीत सहगल ने दी है। उन्होंने बताया कि इस नीति के तहत 15 से 30 जून तक तबादले किए जाएंगे। बैठक में कृषि, उच्च शिक्षा, अवस्थापना एवं औद्योगिक विकास, चिकित्सा एवं स्वास्थ्य, चिकित्सा शिक्षा, पर्यटन एवं संस्कृति सहित विभिन्न विभागों के करीब डेढ़ दर्जन प्रस्तावों पर चर्चा हुई।

भर्ती की जानकारी अधिकारिक वेबसाइट www.uppbpb.gov.in पर दी जाएगी। जानकारी के मुताबिक रेडियो शाखा में 2430 पदों पर भर्ती के लिए लिखित परीक्षा जल्द ही आयोजित की जाएगी। साथ ही कांस्टेबल और इसके समकक्ष पदों के लिए 26382, कांस्टेब पीएसी के 8540, जेल वार्डर के 1582 सहित अन्य पदों पर भर्ती होगी। भर्ती के लिए अधियाचन पुलिस भर्ती एवं प्रोन्नति बोर्ड को मिल गया है। यूपी पुलिस भर्ती एवं प्रोन्नति बोर्ड जल्द ही भर्ती प्रक्रिया शुरू करेगा।

गौरतलब हो की नई भर्ती की घोषणा से पहले उत्तर प्रदेश पुलिस भर्ती एवं प्रोन्नति बोर्ड ने यूपी पुलिस में सब इंस्‍पेक्‍टर की परीक्षा का फाइनल रिजल्‍ट जारी कर दिया गया था। जिसमें से 9534 अभ्यर्थियों को सफलता मिली है। इस भर्ती में यूपी समेत देश के अन्य राज्यों के भी अभ्यर्थी शामिल थे। वहीं सीएम योगी आदित्यनाथ के निर्देश पर पुलिस विभाग में 100 दिन के अभियान के तहत 10 हजार पुलिसकर्मियों के भर्ती के लक्ष्य को निर्धारित समय से पहले पूरा कर लिया गया है।

Related Articles

PRIMARY KA MASTER NOTICE

✍नोट :- इस ब्लॉग की सभी खबरें Google search से लीं गयीं, कृपया खबर का प्रयोग करने से पहले वैधानिक पुष्टि अवश्य कर लें, इसमें BLOG ADMIN की कोई जिम्मेदारी नहीं है, पाठक ख़बरे के प्रयोग हेतु खुद जिम्मेदार होगा!

PRIMARY KA MASTER

PRIMARY KA MASTER | primary ka master current news | primarykamaster | PRIMARY KA MASTER NEWS | primarykamaster news | up primary ka master | primary ka master | up ka master | uptet primary ka master | primary ka master com | प्राइमरी का मास्टर | basic siksha news | upbasiceduparishad |up basic news | basic shiksha parishad | up basic shiksha parishad | basic shiksha | up basic shiksha news | basic shiksha parishad news | basic news | up basic shiksha | basic shiksha news today | बेसिक शिक्षा न्यूज | बेसिक शिक्षा समाचार |basicshikshakparivar| basic shikshak parivar | basic shiksha samachar | basic ka master | basic shiksha com | up basic education news | basic shiksha vibhag | up basic shiksha latest news | Basicshikshak | up basic shiksha parishad news | uptet news | uptet latest news | uptet help | uptet blog | up tet news| updatemarts | update mart | SUPER TET | uptet latest news | uptetnews | www updatemarts com| updatemartsnews | ctet | d.el.ed | updeled | tet news | gurijiportal | upkamaster | basicshikshakhabar | primarykateacher | Shikshamitra | up shiksha mitra | shikhsa mitra news | govtjobsup | rojgarupdate | sarkari results | teachersclubs | sarkari master | sarkariresults| shasanadesh | tsctup |basicmaster | Basicguruji | sarkari rojgar

© Basic Shiksha Khabar | PRIMARY KA MASTER | SHIKSHAMITRA | Basic Shiksha News | UpdateMarts | Primarykamaster | UPTET NEWS

icons8-whatsapp-96