Home PRIMARY KA MASTER NEWS आरोपी को बचाने में प्रभारी प्रधानाचार्य बर्खास्त

आरोपी को बचाने में प्रभारी प्रधानाचार्य बर्खास्त

by Manju Maurya

बीमार छात्रा से छेड़खानी के आरोपी को बचाने की कोशिश करना आवासीय कॉलेज के प्रभारी प्रधानाचार्य व प्रवक्ता पद पर तैनात शिक्षक को भारी पड़ गया। डीएम ने सख्ती दिखाते हुए शिक्षक की सेवा समाप्त कर बर्खास्त कर दिया।

गौरीगंज (अमेठी) के असैदापुर स्थित पं. दीनदयाल उपाध्याय आश्रम पद्धति राजकीय बालिका इंटर कॉलेज (आवासीय) में 29 अगस्त की शाम दो छात्राएं बीमार हो गयी थीं। इसकी जानकारी के बाद प्रभारी प्रधानाचार्य मंजूलता सिंह के अवकाश पर होने के कारण उनका कार्यभार संभाल रहे हिंदी प्रवक्ता डॉ. लालजी सिंह ने दोनों बच्च्यिों को संयुक्त जिला अस्पताल भिजवाने का निर्देश दिया।

कक्षा छह की बीमार छात्रा को कॉलेज में तैनात पीआरडी जवान रामबहादुर व कक्षा 10 की छात्रा को आउट सोर्सिंग से रसोइया के रूप में तैनात विक्रम साइकिल से लेकर अस्पताल गया था। अस्पताल से वापस आने पर छात्रा ने आउटसोर्सिंग कर्मी विक्रम के द्वारा रास्ते में छेड़खानी करने की बात अपनी साथी छात्राओं व शिक्षक को बतायी। इसके बावजूद दो दिन तक पूरे मामले को दबाए रखा गया। सुनवाई न होने पर छात्राओं ने बुधवार को कॉलेज परिसर में आरोपियों के खिलाफ कार्रवाई की मांग को लेकर दिया।

जिसके बाद केस दर्ज कराने के साथ ही डीएम राकेश कुमार मिश्र ने मामले की प्रशासनिक जांच के लिए बीएसए संगीता सिंह के नेतृत्व में तीन सदस्यीय टीम गठित कर दी। जांच टीम ने बीती देर रात अपनी जांच रिपोर्ट डीएम को सौंपी। इसके आधार पर डीएम ने पूरे मामले में लापरवाही बरतने के आरोप में प्रवक्ता पद पर तैनात प्रभारी प्रधानाचार्य की संविदा सेवा समाप्त कर दी।

Related Articles

PRIMARY KA MASTER NOTICE

✍नोट :- इस ब्लॉग की सभी खबरें Google search से लीं गयीं, कृपया खबर का प्रयोग करने से पहले वैधानिक पुष्टि अवश्य कर लें, इसमें BLOG ADMIN की कोई जिम्मेदारी नहीं है, पाठक ख़बरे के प्रयोग हेतु खुद जिम्मेदार होगा!

PRIMARY KA MASTER

PRIMARY KA MASTER | primary ka master current news | primarykamaster | PRIMARY KA MASTER NEWS | primarykamaster news | up primary ka master | primary ka master | up ka master | uptet primary ka master | primary ka master com | प्राइमरी का मास्टर | basic siksha news | upbasiceduparishad |up basic news | basic shiksha parishad | up basic shiksha parishad | basic shiksha | up basic shiksha news | basic shiksha parishad news | basic news | up basic shiksha | basic shiksha news today | बेसिक शिक्षा न्यूज | बेसिक शिक्षा समाचार |basicshikshakparivar| basic shikshak parivar | basic shiksha samachar | basic ka master | basic shiksha com | up basic education news | basic shiksha vibhag | up basic shiksha latest news | Basicshikshak | up basic shiksha parishad news | uptet news | uptet latest news | uptet help | uptet blog | up tet news| updatemarts | update mart | SUPER TET | uptet latest news | uptetnews | www updatemarts com| updatemartsnews | ctet | d.el.ed | updeled | tet news | gurijiportal | upkamaster | basicshikshakhabar | primarykateacher | Shikshamitra | up shiksha mitra | shikhsa mitra news | govtjobsup | rojgarupdate | sarkari results | teachersclubs | sarkari master | sarkariresults| shasanadesh | tsctup |basicmaster | Basicguruji | sarkari rojgar

© Basic Shiksha Khabar | PRIMARY KA MASTER | SHIKSHAMITRA | Basic Shiksha News | UpdateMarts | Primarykamaster | UPTET NEWS

icons8-whatsapp-96