Home PRIMARY KA MASTER NEWS देर से आने पर तालिबानी की सजा, प्रिंसिपल ने छात्रा को पीट पीटकर किया अधमरा

देर से आने पर तालिबानी की सजा, प्रिंसिपल ने छात्रा को पीट पीटकर किया अधमरा

by Manju Maurya

उत्तर प्रदेश के रायबरेली स्थित ऊंचाहार के एसएन इंटर कालेज के प्रधानाचार्य ने एक छात्रा को पांच मिनट देर से स्कूल आने पर गेट के बाहर सड़क पर लात-घूंसे और थप्पड़ जड़ दिए। इस घटना से नाराज छात्राओं ने लखनऊ-प्रयागराज राजमार्ग पर प्रदर्शन करते हुए जाम लगा दिया। करीब एक घंटे तक चले हंगामे के बाद मौके पर पहुंची पुलिस ने छात्रों को समझा-बुझाकर राजमार्ग खुलवाया।

क्षेत्र के बाबूगंज में एसएन शिक्षा निकेतन स्कूल है। पड़ोस के गांव चड़रई चौराहा की रहने वाली कोमल मिश्रा कालेज में इंटरमीडिएट की छात्रा है। छात्रा का आरोप है कि शुक्रवार को बरसात होने के कारण वह कालेज पांच मिनट देर से पहुंची थी। तभी कालेज गेट पर प्रधानाचार्य महेंद्र सिंह ने डांटना फटकारना शुरू कर दिया। गुस्से में प्रधानाचार्य ने छात्रा को लात-घूंसे से मारने के बाद चार-पांच चांटे भी जड़ दिए। छात्रा आंचल ने बताया कि प्रधानाचार्य द्वारा मारपीट करने के बाद कोमल मिश्रा को चक्कर आ गया था। उसे सम्भालने में काफी मशक्कत करनी पड़ी।

घटना की जानकारी होने पर सैकड़ों छात्र- छात्राएं कालेज से निकलकर लखनऊ-प्रयागराज राजमार्ग पर आ गए। छात्र प्रधानाचार्य के खिलाफ नारेबाजी और प्रदर्शन करते हुए राजमार्ग पर बैठकर जाम लगा दिया। करीब एक घंटे तक हंगामा होता रहा और यातायात अवरुद्ध रहा। इसकी सूचना पर प्रशासनिक अमले में हड़कंप मच गया। मौके पर पहुंची पुलिस ने समझा बुझाकर उन्हें शांत किया। जाम की वजह से राजमार्ग पर दोनों तरफ कई वाहनों की लाइन लग गई।

छात्र-छात्राओं ने कोतवाली में दी तहरीर

इंटर कालेज के छात्र-छात्राओं ने कोतवाली पहुंचकर प्रधानाचार्य पर गंभीर आरोप लगाते हुए तहरीर दी है। विद्यार्थियों का आरोप है कि प्रधानाचार्य कालेज में मनमानी करते हैं। जो शिक्षक पढ़ाता हैं, उसे कालेज से निकाल देते है। यही नहीं छात्रों को बात-बात पर अमानवीय तरीके से पीटते हैं। छात्राओं के बाल और चोटी पकड़कर छोटी छोटी बात पर बुरी तरह पिटाई करते हैं। छात्रों ने प्रधानाचार्य के विरुद्ध कार्रवाई की मांग की है। कोतवाल संजय त्यागी ने बताया कि छात्रों ने तहरीर दी है। माध्यमिक शिक्षा विभाग और कालेज के प्रबंधन को घटना की सूचना दी गई है। अधिकारियों से प्राप्त दिशा निर्देश के अनुरूप कार्रवाई की जाएगी।

मानसिक अवसाद से उबर नहीं पा रही बेटी: मां

.छात्रा कोमल मिश्रा की माता शिवदेबी पत्नी सुभाष मिश्रा का कहना है कि बेटी रोज की तरह कालेज गई थी। बेटी ने घर आकर बताया कि प्रधानाचार्य ने पांच मिनट की देरी से विद्यालय पहुंचने पर लात घूसों से पिटाई कर दी। इससे बिटिया मानसिक अवसाद में चली गई। बिटिया के सिर में गांठ है। उसका कानपुर से इलाज भी चल रहा है। उसने डॉक्टर का पर्चा भी दिखाया। अवसाद की वजह से वह अभी तक सामान्य नहीं हो पा रही है।

Related Articles

PRIMARY KA MASTER NOTICE

✍नोट :- इस ब्लॉग की सभी खबरें Google search से लीं गयीं, कृपया खबर का प्रयोग करने से पहले वैधानिक पुष्टि अवश्य कर लें, इसमें BLOG ADMIN की कोई जिम्मेदारी नहीं है, पाठक ख़बरे के प्रयोग हेतु खुद जिम्मेदार होगा!

PRIMARY KA MASTER

PRIMARY KA MASTER | primary ka master current news | primarykamaster | PRIMARY KA MASTER NEWS | primarykamaster news | up primary ka master | primary ka master | up ka master | uptet primary ka master | primary ka master com | प्राइमरी का मास्टर | basic siksha news | upbasiceduparishad |up basic news | basic shiksha parishad | up basic shiksha parishad | basic shiksha | up basic shiksha news | basic shiksha parishad news | basic news | up basic shiksha | basic shiksha news today | बेसिक शिक्षा न्यूज | बेसिक शिक्षा समाचार |basicshikshakparivar| basic shikshak parivar | basic shiksha samachar | basic ka master | basic shiksha com | up basic education news | basic shiksha vibhag | up basic shiksha latest news | Basicshikshak | up basic shiksha parishad news | uptet news | uptet latest news | uptet help | uptet blog | up tet news| updatemarts | update mart | SUPER TET | uptet latest news | uptetnews | www updatemarts com| updatemartsnews | ctet | d.el.ed | updeled | tet news | gurijiportal | upkamaster | basicshikshakhabar | primarykateacher | Shikshamitra | up shiksha mitra | shikhsa mitra news | govtjobsup | rojgarupdate | sarkari results | teachersclubs | sarkari master | sarkariresults| shasanadesh | tsctup |basicmaster | Basicguruji | sarkari rojgar

© Basic Shiksha Khabar | PRIMARY KA MASTER | SHIKSHAMITRA | Basic Shiksha News | UpdateMarts | Primarykamaster | UPTET NEWS

icons8-whatsapp-96