Home PRIMARY KA MASTER NEWS आधार सत्यापन में ये पांच जिले फिसड्डी, अटकी यूनिफॉर्म की राशि, महानिदेशक स्कूल शिक्षा ने काम जल्द पूरा कराने के दिए निर्देश

आधार सत्यापन में ये पांच जिले फिसड्डी, अटकी यूनिफॉर्म की राशि, महानिदेशक स्कूल शिक्षा ने काम जल्द पूरा कराने के दिए निर्देश

by Manju Maurya

लखनऊ। परिषदीय स्कूलों के बच्चों को निशुल्क यूनिफॉर्म, बैग, स्वेटर व स्टेशनरी आदि के लिए राशि डायरेक्ट बेनिफिट ट्रांसफर (डीबीटी) के तहत अभिभावकों के खाते में भेजी जा रही है। अधिकांश बच्चों की राशि बैंक खातों में चली भी गई है, लेकिन बलरामपुर, उन्नाव, कन्नौज, कानपुर देहात व गाजियाबाद जिले इस काम में पिछड़े हुए हैं। यहां पंजीयन व सत्यापन के काम की से राशि ट्रांसफर में देरी धीमी रफ्तार से राशि ट्रांसफर में देरी हो रही है।

शासन ने संबंधित जिलों के अधिकारियों को चेतावनी देने के साथ कार्यवाही तेज करने और रिपोर्ट उपलब्ध कराने के निर्देश दिए हैं। महानिदेशक स्कूल शिक्षा विजय किरन आनंद ने कहा है कि निशुल्क सुविधाएं उपलब्ध कराने के लिए राशि स्थानांतरण की कार्यवाही बिना विलंब पूरी की जानी है।

अधिकारियों के अनुसार आधार पंजीकरण व सत्यापन में देरी का कारण कई जगह अभिभावकों द्वारा पंजीकरण न कराना है। कुछ जगह शिक्षकों के स्तर से भी ढिलाई बरती जा रही है। इसी क्रम में अब विभाग व शासन के स्तर से सख्ती की जा रही है।

पांच जिलों में नामांकन कार्य भी धीमा

आउट ऑफ स्कूल बच्चों की पहचान कर लक्ष्य के सापेक्ष उनका विद्यालयों में नामांकन कराए जाने के मामले में अमेठी, कासगंज, प्रतापगढ़, संभल व औरैया की प्रगति काफी धीमी है। इस पर असंतोष जताते हुए संबंधित जिलों के अधिकारियों से अगली बैठक के पहले जरूरी कार्यवाही के निर्देश दिए गए हैं। इसी तरह जालौन, अमरोहा, हरदोई, बदायूं व कानपुर नगर में शिक्षकों के अवकाश आवेदन पत्रों का समय से निस्तारण न किए जाने पर संबंधित अधिकारियों को नियमित समीक्षा कर समय से आवेदन निस्तारण के निर्देश दिए गए हैं।

Related Articles

PRIMARY KA MASTER NOTICE

✍नोट :- इस ब्लॉग की सभी खबरें Google search से लीं गयीं, कृपया खबर का प्रयोग करने से पहले वैधानिक पुष्टि अवश्य कर लें, इसमें BLOG ADMIN की कोई जिम्मेदारी नहीं है, पाठक ख़बरे के प्रयोग हेतु खुद जिम्मेदार होगा!

PRIMARY KA MASTER

PRIMARY KA MASTER | primary ka master current news | primarykamaster | PRIMARY KA MASTER NEWS | primarykamaster news | up primary ka master | primary ka master | up ka master | uptet primary ka master | primary ka master com | प्राइमरी का मास्टर | basic siksha news | upbasiceduparishad |up basic news | basic shiksha parishad | up basic shiksha parishad | basic shiksha | up basic shiksha news | basic shiksha parishad news | basic news | up basic shiksha | basic shiksha news today | बेसिक शिक्षा न्यूज | बेसिक शिक्षा समाचार |basicshikshakparivar| basic shikshak parivar | basic shiksha samachar | basic ka master | basic shiksha com | up basic education news | basic shiksha vibhag | up basic shiksha latest news | Basicshikshak | up basic shiksha parishad news | uptet news | uptet latest news | uptet help | uptet blog | up tet news| updatemarts | update mart | SUPER TET | uptet latest news | uptetnews | www updatemarts com| updatemartsnews | ctet | d.el.ed | updeled | tet news | gurijiportal | upkamaster | basicshikshakhabar | primarykateacher | Shikshamitra | up shiksha mitra | shikhsa mitra news | govtjobsup | rojgarupdate | sarkari results | teachersclubs | sarkari master | sarkariresults| shasanadesh | tsctup |basicmaster | Basicguruji | sarkari rojgar

© Basic Shiksha Khabar | PRIMARY KA MASTER | SHIKSHAMITRA | Basic Shiksha News | UpdateMarts | Primarykamaster | UPTET NEWS

icons8-whatsapp-96