Home PRIMARY KA MASTER NEWS छह महीने से आधी अधूरी किताबों से शिक्षा ग्रहण कर रहे परिषदीय स्कूलों के विद्यार्थी

छह महीने से आधी अधूरी किताबों से शिक्षा ग्रहण कर रहे परिषदीय स्कूलों के विद्यार्थी

by Manju Maurya

गजरौला (अमरोहा)। परिषदीय स्कूलों के पौने दो लाख विद्यार्थी छह महीने से आधी अधूरी किताबों से शिक्षा ग्रहण कर रहे हैं। छह महीने बाद बेसिक शिक्षा विभाग ने जनपद में नौ लाख 61 हजार किताब भेजीं हैं। जिनको स्कूलों में वितरित किया जाएगा। शनिवार को कुछ किताबें अमरोहा और जोया भेजी गईं। मगर बड़ा सवाल यह है कि छह महीने तक विद्यार्थियों का पुस्तकों के बिना जो नुकसान हुआ, उसकी भरपाई कौन करेगा।
जनपद में 1284 परिषद विद्यालय हैं। जिनमें करीब पौने दो लाख विद्यार्थी शिक्षा ग्रहण कर रहे हैं। परिषदीय विद्यालयों में पढ़ने वाले विद्यार्थियों को निशुल्क पुस्तक, जूते, मौजे, ड्रेस मुहैया कराई जाती हैं। मौजूदा शिक्षा सत्र 2022- 23 अप्रैल में शुरू हुआ। जिसे महीने बीत गए। मगर स्कूलों में सभी किताब नहीं पहुंची। जिसके चलते आधी अधूरी किताबों से परिषदीय विद्यालयों के विद्यार्थी शिक्षा ग्रहण कर रहे हैं। छह महीने बाद बेसिक शिक्षा विभाग ने जिले में नौ लाख 61 हजार किताब भेजीं हैं। किताब 1284 स्कूलों में पढ़ने वाले विद्यार्थियों को वितरण की जाएंगी। यह किताब गजरौला ब्लॉक संसाधन केंद्र पर बने जिला भंडार ृह में रखीं हैं। भंडार गृह से किताब जनपद के सभी ब्लॉक संसाधन केंद्रों में भेजी जाएंगी। इसके बाद स्कूलों में पढ़ने वाले विद्यार्थियों को मिलेंगी। जिससे वह पढ़ाई कर सकें। मगर बड़ा सवाल यह है कि छह महीने तक छात्र-छात्राओं की पढ़ाई का पुस्तकों के बिना जो नुकसान हुआ, उसकी भरपाई कौन करेगा। जिसका जवाब शिक्षा विभाग में किसी के पास नहीं है। शनिवार को जिला भंडार गृह से कुछ किताबें अमरोहा और जोया भेजी गईं। रविवार की छुट्टी के बाद सोमवार से किताबों का वितरण किया जाएगा। भंडार गृह प्रभारी जयवीर सिंह का कहना है कि अधिकांश किताबों का वितरण हो गया है। कुछ ही रखी रह गई हैं। इनको भी जल्द ही भेज दिया जाएगा।

जोया ब्लॉक के लिए पर्यावरण विषय की अंग्रेजी माध्यम की 20, गिनतारा अंग्रेजी माध्यम-677, अमरोहा नगर के स्कूलों में कक्षा सात के अंग्रेजी माध्यम के गणित की-122, गृह शिक्षा शिल्प-106, संस्कृत-150 किताब वितरण के लिए भेजी गईं। जिला विद्यालय निरीक्षक के लिए कृषि विज्ञान-700, कक्षा सात की गणित की किताब-1200, संस्कृत-1200, गृह शिल्प की 700 किताब शनिवार को टाटा मैजिक में लादकर भेजी गईं। इसके अलावा याहियापुर ब्लॉक संसाधन के स्कूलों के लिए महान व्यक्तित्व की 75, अंग्रेजी माध्यम कृषि विज्ञान की-50, हमारा पर्यावरण अंग्रेजी माध्यम-10, गृह कौशल अंग्रेजी माध्यम-107, महान व्यक्तित्व अंग्रेजी माध्यम-125, हमारा इतिहास अंग्रेजी माध्यम-125, अंग्रेजी-115, हमारा इतिहास-120, गणित की 8 किताबों को स्कूल में वितरण करने के लिए भेजा गया। जबकि अभी भी हजारों किताब भंडार गृह में रखी हैं। पता नहीं उनका वितरण कब किया जाएगा।

Related Articles

PRIMARY KA MASTER NOTICE

✍नोट :- इस ब्लॉग की सभी खबरें Google search से लीं गयीं, कृपया खबर का प्रयोग करने से पहले वैधानिक पुष्टि अवश्य कर लें, इसमें BLOG ADMIN की कोई जिम्मेदारी नहीं है, पाठक ख़बरे के प्रयोग हेतु खुद जिम्मेदार होगा!

PRIMARY KA MASTER

PRIMARY KA MASTER | primary ka master current news | primarykamaster | PRIMARY KA MASTER NEWS | primarykamaster news | up primary ka master | primary ka master | up ka master | uptet primary ka master | primary ka master com | प्राइमरी का मास्टर | basic siksha news | upbasiceduparishad |up basic news | basic shiksha parishad | up basic shiksha parishad | basic shiksha | up basic shiksha news | basic shiksha parishad news | basic news | up basic shiksha | basic shiksha news today | बेसिक शिक्षा न्यूज | बेसिक शिक्षा समाचार |basicshikshakparivar| basic shikshak parivar | basic shiksha samachar | basic ka master | basic shiksha com | up basic education news | basic shiksha vibhag | up basic shiksha latest news | Basicshikshak | up basic shiksha parishad news | uptet news | uptet latest news | uptet help | uptet blog | up tet news| updatemarts | update mart | SUPER TET | uptet latest news | uptetnews | www updatemarts com| updatemartsnews | ctet | d.el.ed | updeled | tet news | gurijiportal | upkamaster | basicshikshakhabar | primarykateacher | Shikshamitra | up shiksha mitra | shikhsa mitra news | govtjobsup | rojgarupdate | sarkari results | teachersclubs | sarkari master | sarkariresults| shasanadesh | tsctup |basicmaster | Basicguruji | sarkari rojgar

© Basic Shiksha Khabar | PRIMARY KA MASTER | SHIKSHAMITRA | Basic Shiksha News | UpdateMarts | Primarykamaster | UPTET NEWS

icons8-whatsapp-96