Home शिक्षा विभागउच्च शिक्षा अवध विश्वविद्यालय: ऑनलाइन होंगे नए सत्र के सभी प्रवेश, 15 जुलाई तक करें आवेदन

अवध विश्वविद्यालय: ऑनलाइन होंगे नए सत्र के सभी प्रवेश, 15 जुलाई तक करें आवेदन

by basicshikshakhabar

न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ:डॉ. राममनोहर लोहिया अवध विश्वविद्यालय के कौटिल्य प्रशासनिक भवन के सभागार में विश्वविद्यालय के सत्र 2021-22 के विभिन्न कोर्सों में प्रवेश के लिए प्रवेश समिति की बैठक हुई। बैठक में निर्णय लिया गया है विवि समेत समस्त महाविद्यालयों में प्रवेश प्रक्रिया ऑनलाइन होगी। प्रवेश के लिए तीन दिन में विवि की आधिकारिक वेबसाइट पर फॉर्म अपलोड कर दिए जाएंगे। आवेदन की अंतिम तिथि 15 जुलाई होगी।बैठक में कुलपति प्रो. रविशंकर सिंह ने बताया कि आवासीय परिसर के विभिन्न पाठ्यक्रमों एवं संघटक महाविद्यालयों में प्रवेश प्रक्रिया काउंसिलिंग के माध्यम से की जाएगी। जिसे सभी महाविद्यालयों को अनुपालन करना होगा।प्रवेश समिति ने प्रवेश आवेदन करने की अंतिम तिथि 15 जुलाई निर्धारित की है। जिसे तीन दिनों में विश्वविद्यालय की वेबसाइट अपलोड कर दिया जायेगा। इसके पश्चात ऑनलाइन फॉर्म का पंजीकरण प्रारम्भ हो जाएगा।बैठक में विश्वविद्यालय के विभिन्न कोर्सों में सीटों की संख्या, न्यूनतम योग्यता एवं शुल्क जमा करने की प्रक्रिया पर चर्चा की गई। उसके उपरांत यह निर्णय लिया गया कि प्रवेश प्रक्रिया ऑनलाइन की जाएगी।कुलपति ने बताया कि उत्तर-प्रदेश शासन द्वारा विश्वविद्यालय को प्रदान किए गए अयोध्या जनपद, सुल्तानपुर जनपद एवं गोंडा जनपद में तीन राजकीय महाविद्यालयों में प्रवेश की प्रक्रिया सत्र 2021-22 में की जाएगी। इसके लिए विश्वविद्यालय प्रशासन ने इन तीनों कॉलेजों में नोडल अधिकारियों की नियुक्ति कर दी हैं।

प्रवेश प्रक्रिया को पारदर्शी बनाने के निर्देश

बैठक में कुलपति ने प्रवेश प्रक्रिया को पूर्ण रूप से पारदर्शी बनाने के निर्देश दिए। नव-प्रवेशित होने वाले छात्र-छात्राओं के हितों को सर्वोच्च प्राथमिकता देते हुए कहा कि कोई भी छात्र जो पढ़ना चाहता हैं उसे प्रवेश की सुविधा नियमानुसार उपलब्ध कराई जाएगी। कुलपति ने सभी विभागाध्यक्षों से यह अपेक्षा भी की हैं कि संचालित होने वाले नये पाठ्यक्रमों को भी अपने स्तर से संचालित करने का प्रयास करें।इस बैठक में विश्वविद्यालय के वित्त अधिकारी धनंज्जय सिंह, कुलसचिव उमानाथ, मुख्य नियंता प्रो. अजय प्रताप सिंह, प्रवेश सेल के उपसमन्वयक प्रो. शैलेंद्र कुमार, प्रो. आरके सिंह, प्रो.चयन कुमार मिश्रा, प्रो. केके वर्मा, प्रो. जसवन्त सिंह, प्रो. नीलम पाठक, प्रो. एसएस मिश्रा, प्रो.अशोक शुक्ला, प्रो.अनुपम श्रीवास्तव, प्रो. शैलेन्द्र कुमार वर्मा, प्रो. अनूप कुमार, डॉ. अनिल यादव सहित अन्य शामिल रहे।

Related Articles

PRIMARY KA MASTER NOTICE

✍नोट :- इस ब्लॉग की सभी खबरें Google search से लीं गयीं, कृपया खबर का प्रयोग करने से पहले वैधानिक पुष्टि अवश्य कर लें, इसमें BLOG ADMIN की कोई जिम्मेदारी नहीं है, पाठक ख़बरे के प्रयोग हेतु खुद जिम्मेदार होगा!

PRIMARY KA MASTER

PRIMARY KA MASTER | primary ka master current news | primarykamaster | PRIMARY KA MASTER NEWS | primarykamaster news | up primary ka master | primary ka master | up ka master | uptet primary ka master | primary ka master com | प्राइमरी का मास्टर | basic siksha news | upbasiceduparishad |up basic news | basic shiksha parishad | up basic shiksha parishad | basic shiksha | up basic shiksha news | basic shiksha parishad news | basic news | up basic shiksha | basic shiksha news today | बेसिक शिक्षा न्यूज | बेसिक शिक्षा समाचार |basicshikshakparivar| basic shikshak parivar | basic shiksha samachar | basic ka master | basic shiksha com | up basic education news | basic shiksha vibhag | up basic shiksha latest news | Basicshikshak | up basic shiksha parishad news | uptet news | uptet latest news | uptet help | uptet blog | up tet news| updatemarts | update mart | SUPER TET | uptet latest news | uptetnews | www updatemarts com| updatemartsnews | ctet | d.el.ed | updeled | tet news | gurijiportal | upkamaster | basicshikshakhabar | primarykateacher | Shikshamitra | up shiksha mitra | shikhsa mitra news | govtjobsup | rojgarupdate | sarkari results | teachersclubs | sarkari master | sarkariresults| shasanadesh | tsctup |basicmaster | Basicguruji | sarkari rojgar

© Basic Shiksha Khabar | PRIMARY KA MASTER | SHIKSHAMITRA | Basic Shiksha News | UpdateMarts | Primarykamaster | UPTET NEWS

icons8-whatsapp-96