Home PRIMARY KA MASTER NEWS कल से छुट्टी के दिन भी मिलेगी सैलरी, होगी चेक क्लियरिंग: आरबीआइ ने एनएसीएच को सातों दिन चालू रखने का फैसला लिया

कल से छुट्टी के दिन भी मिलेगी सैलरी, होगी चेक क्लियरिंग: आरबीआइ ने एनएसीएच को सातों दिन चालू रखने का फैसला लिया

by basicshikshakhabar

किसी व्यक्ति या संस्था को चेक जारी करने वालों को अब सावधानी बरतनी होगी। अगर वे यह सोचकर अवकाश के दिनों का चेक जारी करेंगे कि उसका भुगतान बैंक खुलने के बाद ही होगा, तो उन्हें इसकी पेनाल्टी लग सकती है। भारतीय रिजर्व बैंक (आरबीआइ) द्वारा पहली अगस्त से लागू किए जा रहे बदलावों के तहत एक बड़ी सुविधा यह मिलने वाली है कि अब अवकाश के दिनों में भी चेक की क्लियरिंग होगी और वेतन-पेंशन का भुगतान होगा।

आरबीआइ ने नेशनल आटोमेटेड क्लियरिंग हाउस (एनएसीएच) को पहली अगस्त से 24 घंटे सातों दिन चालू रखने का फैसला लिया है। यह नियम सभी सरकारी और निजी बैंकों में लागू होगा। आरबीआइ के इस निर्णय से वेतन और पेंशनभोगियों को बड़ा फायदा होगा। जिन ग्राहकों की लोन की ईएमआइ जा रही है, उन्हें और चेक जारी करने वालों को सतर्क रहना होगा। अब तक यह होता था कि अगर किसी लोन की ईएमआइ के भुगतान की तिथि को कोई अवकाश होता था तो अकाउंट से ईएमआइ की रकम बैंक के अगले कार्यदिवस में कटती थी। ऐसे में अगर ग्राहक के अकाउंट में ईएमआइ कटने के दिन पूरी रकम नहीं होती थी, तो उसके पास विकल्प होता था कि वह बैंक के अगले कार्यदिवस से पहले फोन या नेट बैंकिंग से अकाउंट में रकम डाल सकता था और उसकी ईएमआइ रुकती नहीं थी। अब उसी दिन ईएमआइ कटने से उसे यह वक्त नहीं मिलेगा। यही चेक जारी करने वालों के मामले में भी होगा।

आरबीआइ के गवर्नर शक्तिकांत दास ने चार जून को यह घोषणा की थी। वर्तमान में इलेक्ट्रानिक क्लियरिंग सिस्टम छुट्टी के दिनों में काम नहीं करता है। बैंकों में दो-तीन दिन का अवकाश हो जाता है या किसी अन्य वजह से बैंक बंद रहते हैं तो वेतन-पेंशन समेत अन्य मदों की रकम खाते में आने में देरी हो जाती है।

Related Articles

PRIMARY KA MASTER NOTICE

✍नोट :- इस ब्लॉग की सभी खबरें Google search से लीं गयीं, कृपया खबर का प्रयोग करने से पहले वैधानिक पुष्टि अवश्य कर लें, इसमें BLOG ADMIN की कोई जिम्मेदारी नहीं है, पाठक ख़बरे के प्रयोग हेतु खुद जिम्मेदार होगा!

PRIMARY KA MASTER

PRIMARY KA MASTER | primary ka master current news | primarykamaster | PRIMARY KA MASTER NEWS | primarykamaster news | up primary ka master | primary ka master | up ka master | uptet primary ka master | primary ka master com | प्राइमरी का मास्टर | basic siksha news | upbasiceduparishad |up basic news | basic shiksha parishad | up basic shiksha parishad | basic shiksha | up basic shiksha news | basic shiksha parishad news | basic news | up basic shiksha | basic shiksha news today | बेसिक शिक्षा न्यूज | बेसिक शिक्षा समाचार |basicshikshakparivar| basic shikshak parivar | basic shiksha samachar | basic ka master | basic shiksha com | up basic education news | basic shiksha vibhag | up basic shiksha latest news | Basicshikshak | up basic shiksha parishad news | uptet news | uptet latest news | uptet help | uptet blog | up tet news| updatemarts | update mart | SUPER TET | uptet latest news | uptetnews | www updatemarts com| updatemartsnews | ctet | d.el.ed | updeled | tet news | gurijiportal | upkamaster | basicshikshakhabar | primarykateacher | Shikshamitra | up shiksha mitra | shikhsa mitra news | govtjobsup | rojgarupdate | sarkari results | teachersclubs | sarkari master | sarkariresults| shasanadesh | tsctup |basicmaster | Basicguruji | sarkari rojgar

© Basic Shiksha Khabar | PRIMARY KA MASTER | SHIKSHAMITRA | Basic Shiksha News | UpdateMarts | Primarykamaster | UPTET NEWS

icons8-whatsapp-96