Home UP News बेसिक शिक्षा विभाग: एक सितंबर से खुल सकते हैं परिषदीय स्कूल, सीएम योगी ने दिए स्कूल तैयार करने के निर्देश

बेसिक शिक्षा विभाग: एक सितंबर से खुल सकते हैं परिषदीय स्कूल, सीएम योगी ने दिए स्कूल तैयार करने के निर्देश

by basicshikshakhabar

लखनऊ: प्रदेश में बेसिक शिक्षा परिषद के कक्षा 1 से 8 तक के स्कूलों को एक सितंबर से खोला जा सकता है। बेसिक शिक्षा विभाग 15 अगस्त से खुल रहे माध्यमिक विद्यालयों में कोरोना संक्रमण की स्थिति का आंकलन करने के बाद एक सिंतबर से स्कूल खोलने का निर्णय कर सकता है।

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने मंगलवार को आयोजित टीम-9 की बैठक में कोरोना संक्रमण की स्थिति नियंत्रित होने के चलते सभी शिक्षण संस्थानों में नवीन सत्र शुरू करने की तैयारी करने के निर्देश दिए थे। परिषदीय स्कूलों में ग्राम्य विकास एवं पंचायतीराज विभाग की मदद से साफ-सफाई और सैनिटाइजेशन कराने, शौचालयों की सफाई कराने और  क्लास में स्वच्छता के प्रबंध करने के निर्देश दिए थे। मुख्यमंत्री के निर्देश के बाद बेसिक शिक्षा विभाग ने इसकी तैयारी शुरू कर दी है।

विभाग के अधिकारी ने बताया कि उच्च स्तर पर 15 अगस्त से खुल रहे माध्यमिक विद्यालयों में विद्यार्थियों की उपस्थिति, 15 से 31 अगस्त तक संक्रमण की स्थिति और अभिभावकों का रूख देखकर परिषदीय विद्यालयों को खोलने का निर्णय लिया जाएगा। उनका कहना है कि यदि संक्रमण की स्थिति नियंत्रित रही तो परिषदीय स्कूलों को भी 50 प्रतिशत क्षमता के साथ एक सितंबर से खोल दिया जाएगा।

उधर, बेसिक शिक्षा मंत्री सतीश चंद्र द्विवेदी ने कहा कि पहले हाई स्कूल, इंटर कॉलेज और डिग्री कॉलेज खुलने पर स्थिति का आंकलन किया जाएगा, उसके बाद परिषदीय स्कूल खोले जाएंगे।

Related Articles

PRIMARY KA MASTER NOTICE

✍नोट :- इस ब्लॉग की सभी खबरें Google search से लीं गयीं, कृपया खबर का प्रयोग करने से पहले वैधानिक पुष्टि अवश्य कर लें, इसमें BLOG ADMIN की कोई जिम्मेदारी नहीं है, पाठक ख़बरे के प्रयोग हेतु खुद जिम्मेदार होगा!

PRIMARY KA MASTER

PRIMARY KA MASTER | primary ka master current news | primarykamaster | PRIMARY KA MASTER NEWS | primarykamaster news | up primary ka master | primary ka master | up ka master | uptet primary ka master | primary ka master com | प्राइमरी का मास्टर | basic siksha news | upbasiceduparishad |up basic news | basic shiksha parishad | up basic shiksha parishad | basic shiksha | up basic shiksha news | basic shiksha parishad news | basic news | up basic shiksha | basic shiksha news today | बेसिक शिक्षा न्यूज | बेसिक शिक्षा समाचार |basicshikshakparivar| basic shikshak parivar | basic shiksha samachar | basic ka master | basic shiksha com | up basic education news | basic shiksha vibhag | up basic shiksha latest news | Basicshikshak | up basic shiksha parishad news | uptet news | uptet latest news | uptet help | uptet blog | up tet news| updatemarts | update mart | SUPER TET | uptet latest news | uptetnews | www updatemarts com| updatemartsnews | ctet | d.el.ed | updeled | tet news | gurijiportal | upkamaster | basicshikshakhabar | primarykateacher | Shikshamitra | up shiksha mitra | shikhsa mitra news | govtjobsup | rojgarupdate | sarkari results | teachersclubs | sarkari master | sarkariresults| shasanadesh | tsctup |basicmaster | Basicguruji | sarkari rojgar

© Basic Shiksha Khabar | PRIMARY KA MASTER | SHIKSHAMITRA | Basic Shiksha News | UpdateMarts | Primarykamaster | UPTET NEWS

icons8-whatsapp-96