Home PRIMARY KA MASTER NEWS कार्रवाई: बीएसए के आदेश के बाद नहीं पहुंची घटनास्थल बीईओ हंडिया

कार्रवाई: बीएसए के आदेश के बाद नहीं पहुंची घटनास्थल बीईओ हंडिया

by Manju Maurya

प्रयागराज: जिले के हंडिया विकास खंड में बुधवार को प्राथमिक विद्यालय टेला की  बाउंड्रीवाल गिरने से महिला की मौत के मामले में खंड शिक्ष अधिकारी हंडिया ममता सरकार मौके पर नहीं गई। इतना ही नहीं शिक्षकों से जानकारी मिलने पर बीएसए ने दोपहर में लगभग साढ़े 12 बजे बीईओ को फोन कर मौके पर जाने और आवश्यक कार्रवाई का निर्देश दिया। लेकिन इसके बाद वह मौके पर नहीं गई

प्रधानाध्यापक पर एफआईआर दर्ज होने और थाने का घेराव होने की जानकारी मिलने पर बीएसए ने दोबारा खंड शिक्षा अधिकारी से मोबाइल पर बात किया तो बताया कि वह मौके पर नहीं गई हैं। इतना ही नहीं प्रधानाध्यापक के विरुद्घ वैधानिक कार्रवाई, ग्रामीणों के आक्रोश की जानकारी होने से भी अनभिज्ञता जताई। उन्होंने मामले की जानकारी उपजिलाधिकारी हंडिया और पुलिस प्रशासन को भी ससमय घटना की जानकारी नहीं दी।

संवेदनशील प्रकरण में लापरवाही बरतने पर बीएसए प्रवीण कुमार तिवारी ने बीईओ ममता सरकार पर कार्रवाई करते हुए उन्हें कार्यालय जिला बेसिक शिक्षाअधिकारी से संबंद्घ कर दिया है। उनकी जगह पर नगर क्षेत्र के खंड शिक्षा अधिकारी शिव औतार को खंड शिक्षा अधिकारी हंडिया के उत्तरदायित्व के निर्वहन की जिम्मेदारी सौंपी है। 

प्रधानाध्यापक ने पूर्व में नहीं दी थी चहारदीवारी जर्जर होने की सूचना

प्राथमिक विद्यालय टेला के प्रधानाध्यापक सतीश कुमार मिश्र को बीएसए ने निलंबित कर दिया है। प्राथमिक विद्यालय की चहारदीवारी गिरने से दबकर एक महिला की मौत के मामले की प्रधानाध्यापक ने उसी समय अफसरों को सूचना नहीं दी। इतना ही नहीं उन्होंने चहारदीवारी जर्जर होने अथवा असुरक्षित होने की पूर्व में भी कोई सूचना अफसरों को नहीं दी थी।

Related Articles

PRIMARY KA MASTER NOTICE

✍नोट :- इस ब्लॉग की सभी खबरें Google search से लीं गयीं, कृपया खबर का प्रयोग करने से पहले वैधानिक पुष्टि अवश्य कर लें, इसमें BLOG ADMIN की कोई जिम्मेदारी नहीं है, पाठक ख़बरे के प्रयोग हेतु खुद जिम्मेदार होगा!

PRIMARY KA MASTER

PRIMARY KA MASTER | primary ka master current news | primarykamaster | PRIMARY KA MASTER NEWS | primarykamaster news | up primary ka master | primary ka master | up ka master | uptet primary ka master | primary ka master com | प्राइमरी का मास्टर | basic siksha news | upbasiceduparishad |up basic news | basic shiksha parishad | up basic shiksha parishad | basic shiksha | up basic shiksha news | basic shiksha parishad news | basic news | up basic shiksha | basic shiksha news today | बेसिक शिक्षा न्यूज | बेसिक शिक्षा समाचार |basicshikshakparivar| basic shikshak parivar | basic shiksha samachar | basic ka master | basic shiksha com | up basic education news | basic shiksha vibhag | up basic shiksha latest news | Basicshikshak | up basic shiksha parishad news | uptet news | uptet latest news | uptet help | uptet blog | up tet news| updatemarts | update mart | SUPER TET | uptet latest news | uptetnews | www updatemarts com| updatemartsnews | ctet | d.el.ed | updeled | tet news | gurijiportal | upkamaster | basicshikshakhabar | primarykateacher | Shikshamitra | up shiksha mitra | shikhsa mitra news | govtjobsup | rojgarupdate | sarkari results | teachersclubs | sarkari master | sarkariresults| shasanadesh | tsctup |basicmaster | Basicguruji | sarkari rojgar

© Basic Shiksha Khabar | PRIMARY KA MASTER | SHIKSHAMITRA | Basic Shiksha News | UpdateMarts | Primarykamaster | UPTET NEWS

icons8-whatsapp-96