म्यूनिख, एजेंसी। सेकंड तो दूर की बात देश के शहरों को पार करने में घंटों लगते हैं लेकिन सोशल मीडिया पर वायरल एक वीडियो में मात्र तीन सेकंड में ही एक महिला ने तीन देशों को पार कर लिया। ये देश हैं- जर्मनी, नीदरलैंड और बेल्जियम

वीडियो सामरंगी साधु झिलिक नाम की इंस्टाग्राम यूजर ने पोस्ट किया है। वीडियो में वह फेमस थ्री-कंट्री पॉइंट नियर आचेन नामक स्थान पर खड़ी हैं, जहां जर्मनी, नीदरलैंड और बेल्जियम की सीमाएं एक ही स्थान पर मिलती हैं। वह तीन सेकंड के अंदर तीनों देशों की सीमाएं पार करती हुई नजर आ रही हैं। यहां कोई सीमा नियंत्रण नहीं है और खुला बॉर्डर है जिससे लोग आसानी से एक देश से दूसरे देश में कदम रख सकते हैं। यहां केवल सीमाओं को दिखाने के लिए लाइन खींची हुई है।
- 1 मई 2026 को बुद्ध पूर्णिमा का अवकाश, स्कूलों में रहेगी छुट्टी, देखें
- टीईटी अनिवार्यता मामले में एमपी सरकार के द्वारा Supreme court में शानदार पक्ष रखा गया⸻
- जनगणना 2027 परिवार क्या होता है?
- 20 जिलों में छात्रों की ऑनलाइन हाजिरी में लापरवाही : महानिदेशक
- सात मई से की जाएगी मकानों की गणना