Home शिक्षा विभागTGT-PGT TGT PGT-2021: प्रशिक्षित स्नातक शिक्षक व प्रवक्ता भर्ती में आवेदन करने वाले एड-हाॅक शिक्षकों से बोर्ड ने यह मांगी सूचना

TGT PGT-2021: प्रशिक्षित स्नातक शिक्षक व प्रवक्ता भर्ती में आवेदन करने वाले एड-हाॅक शिक्षकों से बोर्ड ने यह मांगी सूचना

by Manju Maurya

उत्तर प्रदेश माध्यमिक शिक्षा सेवा चयन बोर्ड (यूपीएसईएसएसबी) ने प्रशिक्षित स्नातक शिक्षक (TGT) व प्रवक्ता (PGT) भर्ती में आवेदन करने वाले एड-हॉक शिक्षकों अनुभव की सूचना प्रदान करने के लिए नोटिस जारी किया है।

चयन बोर्ड के अनुसार, कतिपय तदर्थ शिक्षक जो वेतन प्राप्त नहीं कर रहे हैं और यूपीएसईएसएसबी की टीजीटी-पीजीटी भर्ती 2021 में फ्रेश अभ्यर्थी के तौर पर इसलि आवेदन किया है क्योंकि आवेदन के वक्त वेतन की सूचना भरना अनिवार्य थी। लेकिन कुद अभ्यर्थियों की ओर से सुप्रीम कोर्ट में दायर याचिका पर मिले आदेश के आधार पर ऐसे अभ्यर्थियों को अनुभव की सूचना दर्ज करने का मौका दिया गया है।

बोर्ड के नोटिस के अनुसार, ऐसे एड-हॉक अभ्यर्थी अब दिशा-निर्देशों का ध्यान से अध्ययन कर परीक्षा पोर्टल (www.pariksha.up.nic.in) पर निर्धारित तिथि 11-09-2021 से 15-09-2021 तक अपने तदर्थ शिक्षण अनुभव की सूचना प्रदान करें।

सूचना भरने का डायरेकट लिंक- Click here to submit Ad-hoc teacher service details under TGT-Examination 2021 and PGT-Examination 2021

बोर्ड ने यह भी कहा है कि ऐसे अभ्यर्थी जो वेतन भुगतान की सूचना न होने के कारण तदर्थ शिक्षक के रूप में आवदेन नहीं कर पाए और फ्रेश अभ्यर्थी के जैसे आवेदन किए हैं उन्हें ही अपनी तदर्थ सेवाएं दर्ज करने की अनुमति दी गई है। इसके लिए यहां दी गई निर्धारित तिथि के बाद दोबारा मौका नहीं दिया जाएगा।

देखें – UPSESSB Latest Notice

आपको बता दें कि चयन बोर्ड की ओर से सभी विषयों के आंसर की भी जारी कर उन पर आपत्तियां अगस्त के आखिरी सप्ताह में ली जा चुकी हैं। ऐसे में उम्मीद है कि यूपीएसईएसएसबी फाइनल आंसर की के साथ ही रिजल्ट भी ऑफिशियल वेबसाइट http://www.upsessb.org/ पर घोषित कर सकता है।

देखें टीजीटी-पीजीटी पदों का विवरण :
टीजीटी सामाजिक विज्ञान के लिए सर्वाधिक 1,14,764 आवेदन किए गए थे। टीजीटी के 16 विषयों के लिए 710854 और पीजीटी के 23 विषयों के लिए 473401 आवेदन जमा कराए गए। ऐसे विषय जिन्हें लेकर प्रतियोगी सिविल सेवा की तैयारी करते हैं, उनमें प्रवक्ता के लिए अधिक आवेदन हुए हैं। इसके पीछे बड़ा कारण यह भी है कि प्रवक्ता के लिए संबंधित विषय में परास्नातक अभ्यर्थी आवेदन कर सकते हैं। टीजीटी के लिए बीएड अनिवार्य है। टीजीटी-पीजीटी के 15198 पदों के लिए 11.84 लाख अभ्यर्थियों ने आवेदन किया है।

टीजीटी-पीजीटी रिक्तियां और आवेदन का ब्योरा:

प्रशिक्षित स्नातक (TGT)


विषय सीट आवेदन औसत दावेदार
विज्ञान 898 38881 43
हिंदी 1956 93994 48
संस्कृत 1035 37242 36
गृह विज्ञान 771 36298 47
सा. विज्ञान 1578 114764 73
गणित 1989 79765 40
कला 813 78689 97
अंग्रेजी 1783 78546 44
कृषि 185 6260 34
शारीरिक शिक्षा 545 35592 65
वाणिज्य 135 25357 188
सिलाई 23 898 39
उर्दू 77 4419 57
संगीत वादन 20 1034 52
संगीत गायन 60 4089 68
जीव विज्ञान 735 75026 102

प्रवक्ता (PGT)


विषय सीट आवेदन औसत दावेदार
नागरिक शास्त्र 183 32744 179
रसायन विज्ञान 171 26338 154
भौतिक विज्ञान 158 17271 109
जीव विज्ञान 114 28399 249
भूगोल 258 24610 95
गणित 99 29759 301
अंग्रेजी 297 45218 152
समाजशास्त्र 78 37359 479
अर्थशास्त्र 171 24692 144
इतिहास 90 45647 507
हिन्दी 410 54270 132
कृषि 38 9176 241
शिक्षाशास्त्र 30 16848 561
मनोविज्ञान 47 6249 133
संस्कृत 266 27782 104
कला 76 6788 89
तर्कशास्त्र 7 566 81
शारीरिक शिक्षा 13 2602 200
वाणिज्य 45 21206 471
सैन्य विज्ञान 10 820 82
गृह विज्ञान 13 13175 1013
संगीत गायन 9 1375 153
संगीत वादन 12 507 42

Related Articles

PRIMARY KA MASTER NOTICE

✍नोट :- इस ब्लॉग की सभी खबरें Google search से लीं गयीं, कृपया खबर का प्रयोग करने से पहले वैधानिक पुष्टि अवश्य कर लें, इसमें BLOG ADMIN की कोई जिम्मेदारी नहीं है, पाठक ख़बरे के प्रयोग हेतु खुद जिम्मेदार होगा!

PRIMARY KA MASTER

PRIMARY KA MASTER | primary ka master current news | primarykamaster | PRIMARY KA MASTER NEWS | primarykamaster news | up primary ka master | primary ka master | up ka master | uptet primary ka master | primary ka master com | प्राइमरी का मास्टर | basic siksha news | upbasiceduparishad |up basic news | basic shiksha parishad | up basic shiksha parishad | basic shiksha | up basic shiksha news | basic shiksha parishad news | basic news | up basic shiksha | basic shiksha news today | बेसिक शिक्षा न्यूज | बेसिक शिक्षा समाचार |basicshikshakparivar| basic shikshak parivar | basic shiksha samachar | basic ka master | basic shiksha com | up basic education news | basic shiksha vibhag | up basic shiksha latest news | Basicshikshak | up basic shiksha parishad news | uptet news | uptet latest news | uptet help | uptet blog | up tet news| updatemarts | update mart | SUPER TET | uptet latest news | uptetnews | www updatemarts com| updatemartsnews | ctet | d.el.ed | updeled | tet news | gurijiportal | upkamaster | basicshikshakhabar | primarykateacher | Shikshamitra | up shiksha mitra | shikhsa mitra news | govtjobsup | rojgarupdate | sarkari results | teachersclubs | sarkari master | sarkariresults| shasanadesh | tsctup |basicmaster | Basicguruji | sarkari rojgar

© Basic Shiksha Khabar | PRIMARY KA MASTER | SHIKSHAMITRA | Basic Shiksha News | UpdateMarts | Primarykamaster | UPTET NEWS

icons8-whatsapp-96