Home शिक्षा विभागB.ED यूपी बीएड काउंसलिंग का शेड्यूल जारी, चार राउंड की होगी पूरी प्रक्रिया

यूपी बीएड काउंसलिंग का शेड्यूल जारी, चार राउंड की होगी पूरी प्रक्रिया

by Manju Maurya

लखनऊ विश्वविद्यालय द्वारा अगस्त में कराई गई उप्र संयुक्त प्रवेश परीक्षा बीएड की काउंसिलिंग 17 सितम्बर से शुरू होगी। चार फेज व एक पूल प्रक्रिया में होने वाली इस काउंसिलिंग का पूरा शेड्यूल शनिवार को जारी कर दिया गया। संयुक्त प्रवेश-परीक्षा की राज्य समन्वयक प्रो. अमिता बाजपेयी ने बताया कि अभ्यर्थी लखनऊ विश्वविद्यालय की वेबसाइट www.lkouniv.ac.in पर लॉगिन करके (जहां से अभ्यर्थियों ने ऑनलाइन आवेदन पत्र भरा था), काउन्सिलिंग के लिए पंजीकरण कराकर शुल्क व अग्रिम शुल्क जमा कर विश्वविद्यालय/महाविद्यालय चुन सकते हैं। काउंसलिंग सम्बंधी विस्तृत जानकारी वेबसाइट पर उपलब्ध है।

जारी किए काउंसिलिंग शेड्यूल के अनुसार यह प्रक्रिया 17 सितम्बर से शुरू होकर 13 अक्टूबर तक चलेगी। उसके बाद बची हुई सीटों के लिए पूल काउंसलिंग कराई जाएगी, जो कि 27 अक्टूबर तक चलेगी। उसके बाद अभ्यर्थियों को कॉलेज एलॉटमेंट लेटर दिए जाएंगे। प्रो. बाजपेयी ने कहा कि अभ्यर्थी काउंसलिंग शुरू होने से पहले सभी जरूरी दस्तावेज एकत्र कर लें और शुल्क आदि की भी व्यवस्था कर लें। यदि किसी अभ्यर्थी को कोई भी अर्हता प्रमाण पत्र अभी तक नहीं मिला है तो वह पहले ही इसकी व्यवस्था भी कर ले। अभ्यर्थी ‘च्वाइस-फिलिंग’ के लिए अपनी पसंद के बीएड कॉलेजों के कोड नोट भी कर सकते हैं जिससे बाद में उन्हें आसानी होगी।

काउंसलिंग शेड्यूल-

फेज एक (रैंक 01 से 75000 तक)

17 से 21 सितम्बर- रजिस्ट्रेशन
21 से 24 सितम्बर- च्वाइस फिलिंग

25 सितम्बर- एलॉटमेंट
26 से 29- सीट कन्फर्मेशन और फीस का भुगतान

फेज दो (रैंक 75001 से 200000 तक और छूटे हुए अभ्यर्थी)

25 से 28 सितम्बर- रजिस्ट्रेशन
26 से 29 सितम्बर- च्वाइस फिलिंग

30 सितम्बर- एलॉटमेंट
01 से 05 अक्टूबर- सीट कन्फर्मेशन और फीस का भुगतान

फेज तीन (रैंक 200001 से 350000 तक और छूटे हुए अभ्यर्थी)

30 सितम्बर से 03 अक्टूबर- रजिस्ट्रेशन
01 से 04 अक्टूबर- च्वाइस फिलिंग

05 अक्टूबर- एलॉटमेंट
06 से 08 अक्टूबर- सीट कन्फर्मेशन और फीस का भुगतान

फेज चार (रैंक 350001 से अंत तक और छूटे हुए अभ्यर्थी)

05 से 08 अक्टूबर- रजिस्ट्रेशन
06 से 09 अक्टूबर- च्वाइस फिलिंग

10 अक्टूबर- एलॉटमेंट
11 से 13 अक्टूबर- सीट कन्फर्मेशन और फीस का भुगतान

पूल काउंसिलिंग

14 से 21 अक्टूबर- डाटा मिलान
22 से 25 अक्टूबर- रजिस्ट्रेशन व च्वाइस फिलिंग

26 अक्टूबर- केवल च्वाइस फिलिंग
27 अक्टूबर- एलॉटमेंट

28 अक्टूबर से मिलेंगे एलॉटमेंट लेटर

चारों फेज और उसके बाद पूल काउंसिलिंग की प्रक्रिया पूरी हो जाने के बाद 28 से 30 अक्टूबर तक अभ्यर्थी अपने एलॉटमेंट लेटर डाउनलोड कर सकेंगे। लेटर मिल जाने के बाद उन्हें सारे दस्तावेज लेकर अपने कॉलेज में रिपोर्ट करना होगा। संभवत: नवम्बर में दीवाली के बाद बीएड की कक्षाएं शुरू हो जाएंगी।

Related Articles

PRIMARY KA MASTER NOTICE

✍नोट :- इस ब्लॉग की सभी खबरें Google search से लीं गयीं, कृपया खबर का प्रयोग करने से पहले वैधानिक पुष्टि अवश्य कर लें, इसमें BLOG ADMIN की कोई जिम्मेदारी नहीं है, पाठक ख़बरे के प्रयोग हेतु खुद जिम्मेदार होगा!

PRIMARY KA MASTER

PRIMARY KA MASTER | primary ka master current news | primarykamaster | PRIMARY KA MASTER NEWS | primarykamaster news | up primary ka master | primary ka master | up ka master | uptet primary ka master | primary ka master com | प्राइमरी का मास्टर | basic siksha news | upbasiceduparishad |up basic news | basic shiksha parishad | up basic shiksha parishad | basic shiksha | up basic shiksha news | basic shiksha parishad news | basic news | up basic shiksha | basic shiksha news today | बेसिक शिक्षा न्यूज | बेसिक शिक्षा समाचार |basicshikshakparivar| basic shikshak parivar | basic shiksha samachar | basic ka master | basic shiksha com | up basic education news | basic shiksha vibhag | up basic shiksha latest news | Basicshikshak | up basic shiksha parishad news | uptet news | uptet latest news | uptet help | uptet blog | up tet news| updatemarts | update mart | SUPER TET | uptet latest news | uptetnews | www updatemarts com| updatemartsnews | ctet | d.el.ed | updeled | tet news | gurijiportal | upkamaster | basicshikshakhabar | primarykateacher | Shikshamitra | up shiksha mitra | shikhsa mitra news | govtjobsup | rojgarupdate | sarkari results | teachersclubs | sarkari master | sarkariresults| shasanadesh | tsctup |basicmaster | Basicguruji | sarkari rojgar

© Basic Shiksha Khabar | PRIMARY KA MASTER | SHIKSHAMITRA | Basic Shiksha News | UpdateMarts | Primarykamaster | UPTET NEWS

icons8-whatsapp-96