Home UP News PET: यूपी में 22794 पदों का रास्ता जल्द हो सकता है साफ, इस तारीख तक घोषित किए जा सकते हैं PET के परिणाम

PET: यूपी में 22794 पदों का रास्ता जल्द हो सकता है साफ, इस तारीख तक घोषित किए जा सकते हैं PET के परिणाम

by Manju Maurya

उत्तर प्रदेश में प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी करने वाले अभ्यर्थियों के लिए प्रारंभिक पात्रता परीक्षा (PET) काफी महत्वपूर्ण है और इसलिए अभ्यर्थी इसके परिणामों का बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं। यह परीक्षा राज्य भर में 24 अगस्त को आयोजित की गई थी और इसमें शामिल होने के लिए तकरीबन 20 लाख अभ्यर्थियों ने आवेदन किया था। उत्तर प्रदेश अधीनस्थ सेवा चयन आयोग (UPSSSC) द्वारा आयोजित की गई इस परीक्षा की फाइनल आंसर-की 6 अक्टूबर को ही जारी कर दी गई है

UPSSSC द्वारा अगले कुछ दिनों में लेखपाल के 7882 पदों समेत कुल 22,794 पदों पर भर्तियां की जानी है और इन भर्तियों में सिर्फ PET में उतीर्ण होने वाले अभ्यर्थियों को ही शामिल होने का मौका मिलेगा।

कब तक जारी हो सकता है रिजल्ट 
विभिन्न मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक PET के फाइनल रिजल्ट की घोषणा जल्द ही कि जा सकती है। इन रिपोर्ट्स की मानें तो आयोग PET के फाइनल परिणाम एक सप्ताह के भीतर जारी कर सकता है। दरअसल 6 अक्टूबर को आयोग ने इस परीक्षा के लिए फाइनल आंसर-की जारी कर दी है। इस आंसर-की के जारी होने के बाद यह उम्मीद लगाई जा रही है कि PET का फाइनल रिजल्ट जल्द ही जारी किया जा सकता है। अभ्यर्थियों को इससे संबंधित सूचनाओं के लिए आधिकारिक वेबसाइट पर नजर बनाए रखनी चाहिए।

PET के बाद किन पदों पर निकलेगी भर्ती और कब होगी परीक्षा 
UPSSSC के एग्जाम कैलेंडर के मुताबिक PET में सफल होने वाले अभ्यर्थियों को नवंबर में राजस्व लेखपाल के 7882 पदों और स्वास्थ्य कार्यकर्ता के 9212 पदों पर भर्ती के लिए होने वाली परीक्षा में शामिल होने का मौका मिलेगा। इसके अलावा गन्ना पर्यवेक्षक के 2500 पदों पर भर्ती के लिए परीक्षा फरवरी 2022 में तथा कनिष्ठ सहायक एवं आशुलिपिक के 2000 पदों और प्रयोगशाला प्राविधिज्ञ एवं एक्सरे प्राविधिक के 1200 पदों पर भर्ती के लिए परीक्षा मार्च 2022 में आयोजित की जाएगी और इनमें सिर्फ PET में सफल होने वाले अभ्यर्थी ही हिस्सा ले सकेंगे।

Related Articles

PRIMARY KA MASTER NOTICE

✍नोट :- इस ब्लॉग की सभी खबरें Google search से लीं गयीं, कृपया खबर का प्रयोग करने से पहले वैधानिक पुष्टि अवश्य कर लें, इसमें BLOG ADMIN की कोई जिम्मेदारी नहीं है, पाठक ख़बरे के प्रयोग हेतु खुद जिम्मेदार होगा!

PRIMARY KA MASTER

PRIMARY KA MASTER | primary ka master current news | primarykamaster | PRIMARY KA MASTER NEWS | primarykamaster news | up primary ka master | primary ka master | up ka master | uptet primary ka master | primary ka master com | प्राइमरी का मास्टर | basic siksha news | upbasiceduparishad |up basic news | basic shiksha parishad | up basic shiksha parishad | basic shiksha | up basic shiksha news | basic shiksha parishad news | basic news | up basic shiksha | basic shiksha news today | बेसिक शिक्षा न्यूज | बेसिक शिक्षा समाचार |basicshikshakparivar| basic shikshak parivar | basic shiksha samachar | basic ka master | basic shiksha com | up basic education news | basic shiksha vibhag | up basic shiksha latest news | Basicshikshak | up basic shiksha parishad news | uptet news | uptet latest news | uptet help | uptet blog | up tet news| updatemarts | update mart | SUPER TET | uptet latest news | uptetnews | www updatemarts com| updatemartsnews | ctet | d.el.ed | updeled | tet news | gurijiportal | upkamaster | basicshikshakhabar | primarykateacher | Shikshamitra | up shiksha mitra | shikhsa mitra news | govtjobsup | rojgarupdate | sarkari results | teachersclubs | sarkari master | sarkariresults| shasanadesh | tsctup |basicmaster | Basicguruji | sarkari rojgar

© Basic Shiksha Khabar | PRIMARY KA MASTER | SHIKSHAMITRA | Basic Shiksha News | UpdateMarts | Primarykamaster | UPTET NEWS

icons8-whatsapp-96