Home UPTET यूपीटीईटी और असिस्टेंट प्रोफेसर की लिखित भर्ती की परीक्षा आज , 21 लाख अभ्यर्थी होंगे शामिल

यूपीटीईटी और असिस्टेंट प्रोफेसर की लिखित भर्ती की परीक्षा आज , 21 लाख अभ्यर्थी होंगे शामिल

by Manju Maurya

उत्तर प्रदेश शिक्षक पात्रता परीक्षा 2021 (यूपी-टीईटी) और अशासकीय महाविद्यालयों में असिस्टेंट प्रोफेसर भर्ती की लिखित परीक्षा रविवार को होगी।

अशासकीय महाविद्यालयों में 47 विषयों में असिस्टेंट प्रोफेसर के 2002 पदों पर भर्ती होनी है। इसके लिए पहले दो चरणों 34 विषयों की परीक्षा हो चुकी है। तीसरे चरण में 13 विषयों की परीक्षा होनी है। सुबह नौ से 11 बजे की पहली पाली की परीक्षा के लिए 16,787 और दोपहर दो से चार बजे की दूसरी पाली की परीक्षा के लिए 16,363 अभ्यर्थी पंजीकृत हैं। पहली पाली की परीक्षा के लिए प्रयागराज में 33 केंद्र और दूसरी पाली की परीक्षा को 32 केंद्र बनाए गए हैं। परीक्षा केंद्रों को कुल 12 सेक्टरों में बांटा गया है।

वहीं, टीईटी 2021 परीक्षा रविवार को दो पालियों में होगी। प्रदेश भर में प्रथम पाली में दस से साढ़े बारह बजे तक 2554 केंद्रों पर प्राथमिक स्तर की परीक्षा होगी। द्वितीय पाली में 2:30 से पांच बजे तक 1754 केंद्रों पर उच्च प्राथमिक स्तर की परीक्षा होगी। पहली पाली में 12,91,628 और दूसरी पाली में 8,73,553 अभ्यर्थी पंजीकृत हैं।

प्रयागराज में दोनों परीक्षाओं में तकरीबन एक लाख 17 हजार अभ्यर्थी शामिल होंगे। शहर में टीईटी प्रथम पाली में 183 केंद्रों पर 84,116 वहीं, द्वितीय पाली में 132 केंद्रों पर 59,895 अभ्यर्थी परीक्षा देंगे।

प्रयागराज में 183 केंद्रों पर टीईटी के 84 हजार से अधिक अभ्यर्थी और असिस्टेंट प्रोफेसर भर्ती परीक्षा में 33,150 अभ्यर्थी पंजीकृत हैं। अभ्यर्थियों संग अभिभावक भी होंगे। ऐसे में रविवार को शहर में तकरीबन डेढ़ लाख की भीड़ का अनुमान है।

Related Articles

PRIMARY KA MASTER NOTICE

✍नोट :- इस ब्लॉग की सभी खबरें Google search से लीं गयीं, कृपया खबर का प्रयोग करने से पहले वैधानिक पुष्टि अवश्य कर लें, इसमें BLOG ADMIN की कोई जिम्मेदारी नहीं है, पाठक ख़बरे के प्रयोग हेतु खुद जिम्मेदार होगा!

PRIMARY KA MASTER

PRIMARY KA MASTER | primary ka master current news | primarykamaster | PRIMARY KA MASTER NEWS | primarykamaster news | up primary ka master | primary ka master | up ka master | uptet primary ka master | primary ka master com | प्राइमरी का मास्टर | basic siksha news | upbasiceduparishad |up basic news | basic shiksha parishad | up basic shiksha parishad | basic shiksha | up basic shiksha news | basic shiksha parishad news | basic news | up basic shiksha | basic shiksha news today | बेसिक शिक्षा न्यूज | बेसिक शिक्षा समाचार |basicshikshakparivar| basic shikshak parivar | basic shiksha samachar | basic ka master | basic shiksha com | up basic education news | basic shiksha vibhag | up basic shiksha latest news | Basicshikshak | up basic shiksha parishad news | uptet news | uptet latest news | uptet help | uptet blog | up tet news| updatemarts | update mart | SUPER TET | uptet latest news | uptetnews | www updatemarts com| updatemartsnews | ctet | d.el.ed | updeled | tet news | gurijiportal | upkamaster | basicshikshakhabar | primarykateacher | Shikshamitra | up shiksha mitra | shikhsa mitra news | govtjobsup | rojgarupdate | sarkari results | teachersclubs | sarkari master | sarkariresults| shasanadesh | tsctup |basicmaster | Basicguruji | sarkari rojgar

© Basic Shiksha Khabar | PRIMARY KA MASTER | SHIKSHAMITRA | Basic Shiksha News | UpdateMarts | Primarykamaster | UPTET NEWS

icons8-whatsapp-96