Home GOVERNMENT ORDER INCOME TAX पोर्टल पर आयकरदाता अब सालभर के अपने लेखा-जोखा या वार्षिक सूचना विवरण (AIS) को देख सकेंगे, इस संबंध में शासनादेश जारी

INCOME TAX पोर्टल पर आयकरदाता अब सालभर के अपने लेखा-जोखा या वार्षिक सूचना विवरण (AIS) को देख सकेंगे, इस संबंध में शासनादेश जारी

by Manju Maurya

INCOME TAX पोर्टल पर आयकरदाता अब सालभर के अपने लेखा-जोखा या वार्षिक सूचना विवरण (AIS) को देख सकेंगे, इस संबंध में शासनादेश जारी


नई दिल्ली: इनकम टैक्स रिटर्न (आइटीआर) से जुड़े इनकम टैक्स पोर्टल पर आयकरदाता अब सालभर के अपने लेखा-जोखा या वार्षिक सूचना विवरण (एआइएस) को देख सकेंगे। टैक्स भरने जा रहे हैं तो अपना एआइएस जरूर देख लें। यह सेवा सोमवार से शुरू की गई है। अगर आयकरदाता को लगता है कि विवरण में कोई कमी है या यह किसी और का विवरण है या फिर इसमें बदलाव की जरूरत है तो वह आनलाइन और आफलाइन दोनों तरीके से फीडबैक दे सकता है।

एआइएस में आयकरदाता को बैंकों से मिलने वाले ब्याज, म्युचुअल फंड और शेयर बाजार में किए गए निवेश, उससे होने वाली कमाई व अन्य किसी जगह से मिलने वाले लाभांश की जानकारी होगी। आयकरदाता एआइएस को डाउनलोड भी कर सकता है। आयकर विभाग ने इनकम टैक्स रिटर्न भरने से पहले एआइएस को देखने की सलाह दी है, ताकि आइटीआर भरने में सहूलियत हो।

विभाग की ओर से यह भी कहा गया है कि एआइएस में वही विवरण दिखेगा, जो आयकर विभाग के पास होगा।

इसके अलावा आयकरदाता ने कोई ट्रांजेक्शन किया है, जो उस विवरण में नहीं दिख रहा है तो उसकी जानकारी आयकरदाता फीडबैक के जरिये दे सकता है। इनकम टैक्स ई-फाइलिंग पोर्टल के सर्विस सेक्शन में जाकर एआइएस को देखा जा सकता है। आयकर विभाग के मुताबिक आयकरदाता के फीडबैक के बाद पोर्टल पर उसका एक और एआइएस दिखेगा। अगर आयकरदाता ने अपने एआइएस में बदलाव की गुजारिश की और किसी कारणवश बदलाव नहीं हो सका तो विभाग से संपर्क कर सकता है।

आयकर विभाग के मुताबिक एआइएस सेवा के पूर्ण रूप से संचालन में आने तक ट्रेस पोर्टल पर फार्म 26एएस का दिखना जारी रहेगा। फार्म 26एएस में भी आयकरदाता की कमाई और महत्वपूर्ण खर्च का विवरण होता है।

Related Articles

PRIMARY KA MASTER NOTICE

✍नोट :- इस ब्लॉग की सभी खबरें Google search से लीं गयीं, कृपया खबर का प्रयोग करने से पहले वैधानिक पुष्टि अवश्य कर लें, इसमें BLOG ADMIN की कोई जिम्मेदारी नहीं है, पाठक ख़बरे के प्रयोग हेतु खुद जिम्मेदार होगा!

PRIMARY KA MASTER

PRIMARY KA MASTER | primary ka master current news | primarykamaster | PRIMARY KA MASTER NEWS | primarykamaster news | up primary ka master | primary ka master | up ka master | uptet primary ka master | primary ka master com | प्राइमरी का मास्टर | basic siksha news | upbasiceduparishad |up basic news | basic shiksha parishad | up basic shiksha parishad | basic shiksha | up basic shiksha news | basic shiksha parishad news | basic news | up basic shiksha | basic shiksha news today | बेसिक शिक्षा न्यूज | बेसिक शिक्षा समाचार |basicshikshakparivar| basic shikshak parivar | basic shiksha samachar | basic ka master | basic shiksha com | up basic education news | basic shiksha vibhag | up basic shiksha latest news | Basicshikshak | up basic shiksha parishad news | uptet news | uptet latest news | uptet help | uptet blog | up tet news| updatemarts | update mart | SUPER TET | uptet latest news | uptetnews | www updatemarts com| updatemartsnews | ctet | d.el.ed | updeled | tet news | gurijiportal | upkamaster | basicshikshakhabar | primarykateacher | Shikshamitra | up shiksha mitra | shikhsa mitra news | govtjobsup | rojgarupdate | sarkari results | teachersclubs | sarkari master | sarkariresults| shasanadesh | tsctup |basicmaster | Basicguruji | sarkari rojgar

© Basic Shiksha Khabar | PRIMARY KA MASTER | SHIKSHAMITRA | Basic Shiksha News | UpdateMarts | Primarykamaster | UPTET NEWS

icons8-whatsapp-96