Home आंगनबाड़ी UP Anganwadi Recruitment 2021: 53,000 पदों के लिए होने वाली आंगनवाड़ी भर्ती पर लटकी तलवार, क्या इसके लिए फिर मांगे जाएंगे आवेदन

UP Anganwadi Recruitment 2021: 53,000 पदों के लिए होने वाली आंगनवाड़ी भर्ती पर लटकी तलवार, क्या इसके लिए फिर मांगे जाएंगे आवेदन

by Sushil Jaiswal

उत्तर प्रदेश में आंगनवाड़ी, मिनी-आंगनवाड़ी और आंगनवाड़ी सहायिका के 53,000 पदों पर निकाली गई भर्ती में आवेदन करने वाले अभ्यर्थियों को झटका लग सकता है क्योंकि इन दिनों इस भर्ती के रद्द होने और फिर से आवेदन प्रक्रिया शुरू होने की खबरें सामने आ रही हैं। एक मीडिया रिपोर्ट से मिली जानकारी के अनुसार, बाल विकास सेवा एवं पुष्टहार विभाग, यूपी द्वारा निकाली गई भर्ती में आर्थिक रूप से पिछड़े उम्मीदवारों को आरक्षण नहीं दिया गया था जिस कारण अब इस भर्ती को रद्द कर दोबारा आवेदन मंगाए जाने पर विचार-विमर्श किया जा रहा है। ऐसे में इस भर्ती के बीच में ही लटकने के आसार नजर आ रहे हैं। बताते चलें कि कुछ महीनों पहले यूपी के करीब 58 जिलों में आंगनवाड़ी पदों पर भर्ती के लिए आवेदन प्रक्रिया पूरी कराई जा चुकी है, जिसके बाद से इन पदों पर आवेदन करने वाले अभ्यर्थियों को अपनी मेरिट लेस्ट का इंतजार बना हुआ है। ऐसे में यदि भर्ती को रद्द कर दिया जाता है तो उम्मीदवारों को बड़ा झटका लग सकता है।

 इन जिम्मेदारियों का करना पड़ सकता है निर्वहन
 ग्रामीण स्तर पर राज्य सरकार की बाल विकास और पुष्टहार, गर्ववती महिलाओं के स्वास्थ्य से जुड़ी जानकारी व स्वास्थ्य से जुड़े कार्यों की जिम्मेदारी आंगनवाड़ी कार्यकत्री की होती है। ऐसे में राज्य सरकार अब इन आंगनवाड़ी कार्यकत्रियों को एक नई जिम्मेदारी सौंपने जा रही है। एक मीडिया रिपोर्ट से मिली जानकारी के अनुसार, अब आंगनवाड़ी में प्री-प्राइमरी स्तर में पढ़ने वाले बच्चों की पढ़ाई भी कराई जाएगी। इसके लिए आंगनवाड़ी कार्यकत्रियों प्रशिक्षण भी दिया जाएगा। जिसके बाद 3 वर्ष से 6 वर्ष तक के सभी बच्चों की शिक्षा आंगनवाड़ी केंद्रों में सपन्न हो सकेगा।

Related Articles

PRIMARY KA MASTER NOTICE

✍नोट :- इस ब्लॉग की सभी खबरें Google search से लीं गयीं, कृपया खबर का प्रयोग करने से पहले वैधानिक पुष्टि अवश्य कर लें, इसमें BLOG ADMIN की कोई जिम्मेदारी नहीं है, पाठक ख़बरे के प्रयोग हेतु खुद जिम्मेदार होगा!

PRIMARY KA MASTER

PRIMARY KA MASTER | primary ka master current news | primarykamaster | PRIMARY KA MASTER NEWS | primarykamaster news | up primary ka master | primary ka master | up ka master | uptet primary ka master | primary ka master com | प्राइमरी का मास्टर | basic siksha news | upbasiceduparishad |up basic news | basic shiksha parishad | up basic shiksha parishad | basic shiksha | up basic shiksha news | basic shiksha parishad news | basic news | up basic shiksha | basic shiksha news today | बेसिक शिक्षा न्यूज | बेसिक शिक्षा समाचार |basicshikshakparivar| basic shikshak parivar | basic shiksha samachar | basic ka master | basic shiksha com | up basic education news | basic shiksha vibhag | up basic shiksha latest news | Basicshikshak | up basic shiksha parishad news | uptet news | uptet latest news | uptet help | uptet blog | up tet news| updatemarts | update mart | SUPER TET | uptet latest news | uptetnews | www updatemarts com| updatemartsnews | ctet | d.el.ed | updeled | tet news | gurijiportal | upkamaster | basicshikshakhabar | primarykateacher | Shikshamitra | up shiksha mitra | shikhsa mitra news | govtjobsup | rojgarupdate | sarkari results | teachersclubs | sarkari master | sarkariresults| shasanadesh | tsctup |basicmaster | Basicguruji | sarkari rojgar

© Basic Shiksha Khabar | PRIMARY KA MASTER | SHIKSHAMITRA | Basic Shiksha News | UpdateMarts | Primarykamaster | UPTET NEWS

icons8-whatsapp-96