Home UPSSSC UPSSSC PET 2021 : PET के रिजल्ट के आधार पर UP के सात विभागों के 22,794 पदों को भरा जाएगा, जान लें आवेदन के लिए क्या चाहिए योग्यता

UPSSSC PET 2021 : PET के रिजल्ट के आधार पर UP के सात विभागों के 22,794 पदों को भरा जाएगा, जान लें आवेदन के लिए क्या चाहिए योग्यता

by Sushil Jaiswal

उत्तर प्रदेश में सरकारी नौकरी के लिए प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी कर रहे अभ्यर्थियों के लिए जल्द ही कई सरकारी विभागों में बंपर भर्तियां निकाली जाएंगी। दरअसल राज्य में उत्तर प्रदेश अधीनस्थ सेवा चयन आयोग (UPSSSC) द्वारा 24 अगस्त को आयोजित की गई प्रारंभिक पात्रता परीक्षा (PET) के परिणाम घोषित कर दिए गए हैं और अब आयोग द्वारा 22,794 पदों पर की जाने वाली भर्ती का रास्ता साफ हो गया है। गौरतलब है कि राज्य में UPSSSC द्वारा आयोजित की जाने वाली भर्तियों में शामिल होने के लिए अभ्यर्थियों का PET में शामिल होना अनिवार्य है। हालांकि, इन 22,794 पदों पर होने वाली भर्ती में PET में कितना स्कोर करने वाले अभ्यर्थी शामिल हो सकते हैं
PET के बाद किन पदों पर निकलेगी भर्ती और कब होगी परीक्षा :
UPSSSC के एग्जाम कैलेंडर के मुताबिक PET के बाद नवंबर में राजस्व लेखपाल के 7882 पदों और स्वास्थ्य कार्यकर्ता के 9212 पदों पर भर्ती के लिए परीक्षा होगी। इसके अलावा गन्ना पर्यवेक्षक के 2500 पदों पर भर्ती के लिए परीक्षा फरवरी 2022 में तथा कनिष्ठ सहायक एवं आशुलिपिक के 2000 पदों और प्रयोगशाला प्राविधिज्ञ एवं एक्सरे प्राविधिक के 1200 पदों पर भर्ती के लिए परीक्षा मार्च 2022 में आयोजित की जाएगी। इन भर्तियों में सिर्फ PET में शामिल होने वाले अभ्यर्थी ही हिस्सा ले सकते हैं। हालांकि, PET में कितना स्कोर करने वाले अभ्यर्थी किस भर्ती में हिस्सा ले सकेंगे, इसकी जानकारी उस भर्ती के लिए नोटिफिकेशन जारी करते समय दी जाएगी।

आवेदन करने के लिए जरूरी योग्यताएं :
7 विभागों के विभिन्न पदों पर होने वाली भर्तियों में क्या योग्यता वाले अभ्यर्थी हिस्सा ले सकेंगे, इसकी पूरी जानकारी तो उस भर्ती के लिए नोटिफिकेशन जारी होने के बाद ही सामने आ पाएगी। हालांकि, इनकी पिछली भर्तियों के आधार पर यह अनुमान लगाया जा रहा है कि राजस्व लेखपाल के 7882 पदों पर आवेदन करने के लिए इंटर पास और स्वास्थ्य कार्यकर्ता के 9212 पदों पर आवेदन करने के लिए इंटर पास होने के साथ ANM प्रशिक्षण पाठ्यक्रम में डिप्लोमा का सर्टिफिकेट मांगा जा सकता है। गन्ना पर्यवेक्षक के 2500 पदों पर आवेदन करने के लिए किसी मान्यता प्राप्त विश्वविद्यालय से कृषि विज्ञान में स्नातक या समकक्ष डिग्री, कनिष्ठ सहायक, आशुलिपिक के 2000 पदों पर आवेदन करने के लिए बारहवीं पास और प्रयोगशाला प्राविधिज्ञ एवं एक्सरे प्राविधिक के 1200 पदों पर आवेदन करने के लिए बारहवीं पास होने के साथ पद की जरूरत के हिसाब से डिप्लोमा का सर्टिफिकेट मांगा जा सकता है।

Related Articles

PRIMARY KA MASTER NOTICE

✍नोट :- इस ब्लॉग की सभी खबरें Google search से लीं गयीं, कृपया खबर का प्रयोग करने से पहले वैधानिक पुष्टि अवश्य कर लें, इसमें BLOG ADMIN की कोई जिम्मेदारी नहीं है, पाठक ख़बरे के प्रयोग हेतु खुद जिम्मेदार होगा!

PRIMARY KA MASTER

PRIMARY KA MASTER | primary ka master current news | primarykamaster | PRIMARY KA MASTER NEWS | primarykamaster news | up primary ka master | primary ka master | up ka master | uptet primary ka master | primary ka master com | प्राइमरी का मास्टर | basic siksha news | upbasiceduparishad |up basic news | basic shiksha parishad | up basic shiksha parishad | basic shiksha | up basic shiksha news | basic shiksha parishad news | basic news | up basic shiksha | basic shiksha news today | बेसिक शिक्षा न्यूज | बेसिक शिक्षा समाचार |basicshikshakparivar| basic shikshak parivar | basic shiksha samachar | basic ka master | basic shiksha com | up basic education news | basic shiksha vibhag | up basic shiksha latest news | Basicshikshak | up basic shiksha parishad news | uptet news | uptet latest news | uptet help | uptet blog | up tet news| updatemarts | update mart | SUPER TET | uptet latest news | uptetnews | www updatemarts com| updatemartsnews | ctet | d.el.ed | updeled | tet news | gurijiportal | upkamaster | basicshikshakhabar | primarykateacher | Shikshamitra | up shiksha mitra | shikhsa mitra news | govtjobsup | rojgarupdate | sarkari results | teachersclubs | sarkari master | sarkariresults| shasanadesh | tsctup |basicmaster | Basicguruji | sarkari rojgar

© Basic Shiksha Khabar | PRIMARY KA MASTER | SHIKSHAMITRA | Basic Shiksha News | UpdateMarts | Primarykamaster | UPTET NEWS

icons8-whatsapp-96