Home UP News यूपी में युवाओं को मिलेगा सबसे बड़ा तोहफा: 25 दिसंबर को सीएम योगी देंगे 60 हजार मोबाइल और 40 हजार टैबलेट

यूपी में युवाओं को मिलेगा सबसे बड़ा तोहफा: 25 दिसंबर को सीएम योगी देंगे 60 हजार मोबाइल और 40 हजार टैबलेट

by Manju Maurya

लखनऊ: मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ युवाओं को अब तक का बहुत सबसे बड़ा तोहफा 25 दिसंबर को देने जा रहे हैं। सीएम योगी पहले चरण में लखनऊ में भारत रत्न अटल बिहारी बाजपेयी ईकाना स्टेडियम में अंतिम वर्ष के एक लाख युवाओं को फ्री मोबाइल और टैबलेट देंगे।कार्यक्रम में राज्य के हर जिले से बहुत बड़ी संख्या में छात्र और छात्राएं शामिल होंगे

सीएम योगी ने तकनीकी रूप से अपग्रेड करने के लिए एक करोड़ युवाओं को फ्री मोबाइल और टैबलेट देने की घोषणाएं की है। जिसके तहत पहले चरण में 25 दिसंबर को सीएम योगी आदित्यनाथ 60 हजार मोबाइल और 40 हजार टैबलेट का वितरण करेंगे। देश के इतिहास में यह पहली बार हो रहा है कि इतनी बड़ी संख्या में युवाओं को फ्री मोबाइल और टैबलेट दिया जा रहा है। इससे पहले इतनी बड़ी संख्या में कहीं भी फ्री मोबाइल और टैबलेट का वितरण नहीं किया गया है।

पहले चरण में अंतिम वर्ष में पढ़ाई कर रहे एमए, बीए, बीएससी, आईटीआई, एमबीबीएस, एमडी, बीटेक, एमटेक, पीएचडी एमएसएमई और स्किल डेवलपमेंट आदि के छात्रों को प्राथमिकता मिलेगी। आईटी एवं इलेक्ट्रानिक्स विभाग के विशेष सचिव कुमार विनीत ने बताया कि डिजि शक्ति पोर्टल पर 38 लाख से अधिक युवाओं का रजिस्ट्रेशन हो चुका है। अभी भी छात्रों का रजिस्ट्रेशन हो रहा है।

जेम पोर्टल पर अब तक का सबसे बड़ा आर्डर

सरकार की ओर से लावा, सैमसंग और एसर जैसी नामचीन कंपनियों को मोबाइल और टैबलेट की आपूर्ति के लिए आर्डर जारी कर दिया गया है। 24 दिसंबर के पहले कंपनियां आपूर्ति शुरू कर देंगी। सबसे खास बात यह है कि खरीद प्रक्रिया को पारदर्शी और निष्पक्ष बनाने के लिए जेम पोर्टल पर अब तक का सबसे बड़ा आर्डर ज़ारी किया गया है।

पौने 18 लाख मोबाइल और टैबलेट की आपूर्ति जल्द

पहले चरण में मोबाइल और टैबलेट की खरीद के लिए करीब दो हजार 35 करोड़ रुपए का आर्डर जारी किया गया है। इसमें 10,740 रुपए की दर से साढ़े 10 लाख मोबाइल और 12,606 रुपए की दर से सात लाख 20 हजार टैबलेट के आर्डर दिए गए हैं। कंपनियों की ओर से कुल करीब पौने 18 लाख मोबाइल और टैबलेट की आपूर्ति जल्द होने वाली हैं।

Related Articles

PRIMARY KA MASTER NOTICE

✍नोट :- इस ब्लॉग की सभी खबरें Google search से लीं गयीं, कृपया खबर का प्रयोग करने से पहले वैधानिक पुष्टि अवश्य कर लें, इसमें BLOG ADMIN की कोई जिम्मेदारी नहीं है, पाठक ख़बरे के प्रयोग हेतु खुद जिम्मेदार होगा!

PRIMARY KA MASTER

PRIMARY KA MASTER | primary ka master current news | primarykamaster | PRIMARY KA MASTER NEWS | primarykamaster news | up primary ka master | primary ka master | up ka master | uptet primary ka master | primary ka master com | प्राइमरी का मास्टर | basic siksha news | upbasiceduparishad |up basic news | basic shiksha parishad | up basic shiksha parishad | basic shiksha | up basic shiksha news | basic shiksha parishad news | basic news | up basic shiksha | basic shiksha news today | बेसिक शिक्षा न्यूज | बेसिक शिक्षा समाचार |basicshikshakparivar| basic shikshak parivar | basic shiksha samachar | basic ka master | basic shiksha com | up basic education news | basic shiksha vibhag | up basic shiksha latest news | Basicshikshak | up basic shiksha parishad news | uptet news | uptet latest news | uptet help | uptet blog | up tet news| updatemarts | update mart | SUPER TET | uptet latest news | uptetnews | www updatemarts com| updatemartsnews | ctet | d.el.ed | updeled | tet news | gurijiportal | upkamaster | basicshikshakhabar | primarykateacher | Shikshamitra | up shiksha mitra | shikhsa mitra news | govtjobsup | rojgarupdate | sarkari results | teachersclubs | sarkari master | sarkariresults| shasanadesh | tsctup |basicmaster | Basicguruji | sarkari rojgar

© Basic Shiksha Khabar | PRIMARY KA MASTER | SHIKSHAMITRA | Basic Shiksha News | UpdateMarts | Primarykamaster | UPTET NEWS

icons8-whatsapp-96