Home PRIMARY KA MASTER NEWS UP Police Constable : यूपीपीबीपीबी 2022 में शुरू कर सकता है 25000 कांस्टेबल की भर्ती, जानिए योग्यता

UP Police Constable : यूपीपीबीपीबी 2022 में शुरू कर सकता है 25000 कांस्टेबल की भर्ती, जानिए योग्यता

by Manju Maurya

UP Police Constable Recruitment: उत्तर प्रदेश पुलिस भर्ती एवं प्रोन्नति बोर्ड (यूपीपीबीपीबी) नए साल 2022 में कांस्टेबल जीडी के 25000 पदों पर भर्ती शुरू कर सकता है। यूपी पुलिस में सिपाही बनने की तैयारी में लगे युवाओं के लिए नया साल सरकारी नौकरी का शानदार अवसर देने वाला साबित हो सकता है। यूपी पुलिस कांस्टेबल भर्ती का नोटिफिकेशन भर्ती बोर्ड की वेबसाइट upbpbp.gov.in पर जारी किया जाएगा। भर्ती नोटिफिकेशन जारी होने के बाद आपको livehindustan.com पर भी सबसे पहले अपडेट मिलेगा।

करीब दो महीने पहले यूपी पुलिस डीजीपी मुख्यालय ने इन पदों पर भर्ती का अधियाचन भर्ती बोर्ड को भेजा था। ऐसे में उम्मीद थी कि साल 2021 अंत तक यानी दिसंबर 2021 में कांस्टेबल भर्ती का नोटिफिकेशन जारी हो जाएगा। लेकिन अब साल बीतने में चंद दिन ही शेष हैं ऐसे में उम्मीद है कि उत्तर प्रदेश पुलिस भर्ती एवं प्रोन्नति बोर्ड नए साल 2022 में कांस्टेबल भर्ती का नोटिफिकेशन जारी कर सकता है।

यूपी पुलिस कांस्टेबल भर्ती के लिए योग्यता-
बताया जा रहा है इन पदों कि लिए 12वीं पास की योग्यता मांगी जाएगी। आयु सीमा 18 वर्ष से 22 वर्ष रखी जा सकती है। एससी, एसटी, ओबीसी वर्ग के उम्मीदवारों को आयु में 5-5 वर्ष की छूट भी नियमानुसार दी जाएगी।

पिछले साल की भर्तियों पर नजर डालें तो उम्मीदवारों का चयन लिखित परीक्षा और शारीरिक दक्षता परीक्षा में प्रदर्शन के आधार पर होगा। पहले लिखित परीक्षा होगी जिसमें ऑब्जेक्टिव प्रश्न पूछे जाएंगे। लिखित रीक्षा में सफल उम्मीदवारों को शारीरिक दक्षता परीक्षा के लिए बुलाया जाएगा।

9534 एसआई भर्ती के लिए आए थे 15 लाख आवेदन
यूपी पुलिस में उपनिरीक्षक, नागरिक पुलिस, प्लाटून कमाण्डर, पीएसी व अग्निशमन द्वितीय अधिकारी (UP Police SI Recruitment) के 9534 पदों पर चल रही भर्ती प्रक्रिया चल रही है। यूपी पुलिस की इस भर्ती के लिए कई राज्यों के करीब 15 लाख अभ्यर्थियों ने आवेदन किए थे। यूपी पुलिस एसआई 9534 पदों पर सीधी भर्ती-2020-21 के लिए 12 नवंबर 2021 से 02 दिसंबर 2021 तक तीन चरणों में चली लिखित परीक्षा आयोजित की गई थी। इस परीक्षा के आंसर की भी जारी हो चुके हैं अब जल्द ही रिजल्ट भी जारी किया जा सकता है।


Related Articles

PRIMARY KA MASTER NOTICE

✍नोट :- इस ब्लॉग की सभी खबरें Google search से लीं गयीं, कृपया खबर का प्रयोग करने से पहले वैधानिक पुष्टि अवश्य कर लें, इसमें BLOG ADMIN की कोई जिम्मेदारी नहीं है, पाठक ख़बरे के प्रयोग हेतु खुद जिम्मेदार होगा!

PRIMARY KA MASTER

PRIMARY KA MASTER | primary ka master current news | primarykamaster | PRIMARY KA MASTER NEWS | primarykamaster news | up primary ka master | primary ka master | up ka master | uptet primary ka master | primary ka master com | प्राइमरी का मास्टर | basic siksha news | upbasiceduparishad |up basic news | basic shiksha parishad | up basic shiksha parishad | basic shiksha | up basic shiksha news | basic shiksha parishad news | basic news | up basic shiksha | basic shiksha news today | बेसिक शिक्षा न्यूज | बेसिक शिक्षा समाचार |basicshikshakparivar| basic shikshak parivar | basic shiksha samachar | basic ka master | basic shiksha com | up basic education news | basic shiksha vibhag | up basic shiksha latest news | Basicshikshak | up basic shiksha parishad news | uptet news | uptet latest news | uptet help | uptet blog | up tet news| updatemarts | update mart | SUPER TET | uptet latest news | uptetnews | www updatemarts com| updatemartsnews | ctet | d.el.ed | updeled | tet news | gurijiportal | upkamaster | basicshikshakhabar | primarykateacher | Shikshamitra | up shiksha mitra | shikhsa mitra news | govtjobsup | rojgarupdate | sarkari results | teachersclubs | sarkari master | sarkariresults| shasanadesh | tsctup |basicmaster | Basicguruji | sarkari rojgar

© Basic Shiksha Khabar | PRIMARY KA MASTER | SHIKSHAMITRA | Basic Shiksha News | UpdateMarts | Primarykamaster | UPTET NEWS

icons8-whatsapp-96