Home UP News UP ELECTION DATE : उत्तर प्रदेश में 7 चरणों में होंगे मतदान, जानिए किस चरण में किस जनपद व विधानसभा क्षेत्र में होगी वोटिंग

UP ELECTION DATE : उत्तर प्रदेश में 7 चरणों में होंगे मतदान, जानिए किस चरण में किस जनपद व विधानसभा क्षेत्र में होगी वोटिंग

by Manju Maurya

लखनऊ: उत्तर प्रदेश में 18वीं विधानसभा के गठन के लिए दस फरवरी से मतदान होंगे। निर्वाचन आयोग ने शनिवार को उत्तर प्रदेश के 403 विधानसभा क्षेत्र के लिए मतदान का कार्यक्रम जारी किया है। उत्तर प्रदेश में सात चरण में मतदान होगा, जबकि दस मार्च को परिणाम जारी होंगे।

उत्तर प्रदेश में मतदान का क्रम पश्चिमी उत्तर प्रदेश से प्रारंभ होकर ब्रज, रुहेलखंड, मध्य तथा बुंदेलखंड के साथ पूर्वांचल में समाप्त होगा।

पहले चरण का मतदान दस फरवरी को होगा। उत्तर प्रदेश में पहले चरण में 11 जिलों की 58 सीटों पर चुनाव होंगे। इसमें शामली, मेरठ, मुजफ्फरनगर, बागपत, मेरठ हापुड़, गाजियाबाद, बुलंदशहर, मथुरा आगरा और अलीगढ में मतदान होगा।

दूसरे चरण का मतदान 14 फरवरी को होगा। दूसरे चरण में 09 जिलों के 55 विधानसभा क्षेत्रों में वोट डाले जाएंगे। सहारनपुर, बिजनौर, अमरोहा, संभल, मुरादाबाद, रामपुर, बरेली, बदायूं, और शाहजहांपुर के मतदाता वोट डालेंगे।

तीसरे चरण का मतदान 20 फरवरी को होगा। इसमें 16 जिलों के 59 विधानसभा क्षेत्रों में कासगंज, हाथरस, फिरोजाबाद, एटा, मैनपुरी, फर्रुखाबाद, कन्नौज, इटावा, औरैया, कानपुर देहात, कानपुर नगर, जालौन, हमीरपुर, महोबा, झाँसी और ललितपुर में वोटिंग होगी।

चौथे चरण में 23 फरवरी को वोट डाले जाएंगे। 09 जिलों के 60 विधानसभा क्षेत्रों में चौथे चरण के दौरान चुनाव होंगे। इस चरण में पीलीभीत, लखीमपुर खीरी, सीतापुर, हरदोई, लखनऊ, उन्नाव, रायबरेली, फतेहपुर तथा बांदा में मतदान होगा।

पांचवें चरण में उत्तर प्रदेश में 27 फरवरी को मतदान होगा। इसमें 11 जिलों के 60 विधानसभा क्षेत्र में मतदान होगा। इस चरण में श्रावस्ती, बहराइच, बाराबंकी, गोंडा, अयोध्या, अमेठी, सुल्तानपुर, प्रतापगढ़, कौशांबी, और चित्रकूट में मतदान होगा।

छठें चरण में तीन मार्च को वोट डाले जाएंगे। इस चरण में दस जिलों की 57 विधानसभा सीट पर मतदान होगा। इस चरण में बलरामपुर, सिद्धार्थनगर, महाराजगंज, कुशीनगर, बस्ती, संत कबीर नगर, आंबेडकर नगर, गोरखपुर, देवरिया तथा बलिया में मतदान होगा।

सातवें चरण तथा अंतिम चरण का मतदान सात मार्च को होगा। इसमें 09 जिलों की 54 विधानसभा सीट पर वोटिंग होगी। इस चरण में आजमगढ़, मऊ, गाजीपुर, जौनपुर, संत रविदास नगर, वाराणसी, मिर्जापुर, गाजीपुर, चंदौली तथा सोनभद्र जिले में वोट पड़ेंगे।

यह भी पढ़ें ……👇

Related Articles

PRIMARY KA MASTER NOTICE

✍नोट :- इस ब्लॉग की सभी खबरें Google search से लीं गयीं, कृपया खबर का प्रयोग करने से पहले वैधानिक पुष्टि अवश्य कर लें, इसमें BLOG ADMIN की कोई जिम्मेदारी नहीं है, पाठक ख़बरे के प्रयोग हेतु खुद जिम्मेदार होगा!

PRIMARY KA MASTER

PRIMARY KA MASTER | primary ka master current news | primarykamaster | PRIMARY KA MASTER NEWS | primarykamaster news | up primary ka master | primary ka master | up ka master | uptet primary ka master | primary ka master com | प्राइमरी का मास्टर | basic siksha news | upbasiceduparishad |up basic news | basic shiksha parishad | up basic shiksha parishad | basic shiksha | up basic shiksha news | basic shiksha parishad news | basic news | up basic shiksha | basic shiksha news today | बेसिक शिक्षा न्यूज | बेसिक शिक्षा समाचार |basicshikshakparivar| basic shikshak parivar | basic shiksha samachar | basic ka master | basic shiksha com | up basic education news | basic shiksha vibhag | up basic shiksha latest news | Basicshikshak | up basic shiksha parishad news | uptet news | uptet latest news | uptet help | uptet blog | up tet news| updatemarts | update mart | SUPER TET | uptet latest news | uptetnews | www updatemarts com| updatemartsnews | ctet | d.el.ed | updeled | tet news | gurijiportal | upkamaster | basicshikshakhabar | primarykateacher | Shikshamitra | up shiksha mitra | shikhsa mitra news | govtjobsup | rojgarupdate | sarkari results | teachersclubs | sarkari master | sarkariresults| shasanadesh | tsctup |basicmaster | Basicguruji | sarkari rojgar

© Basic Shiksha Khabar | PRIMARY KA MASTER | SHIKSHAMITRA | Basic Shiksha News | UpdateMarts | Primarykamaster | UPTET NEWS

icons8-whatsapp-96