Home PRIMARY KA MASTER DISTRICT NEWS CHANNEL स्कूल और कॉलेज शर्तों के साथ कल से खुलेंगे, कक्षा 9 से 12 और डिग्री के छात्र बुलाए जाएंगे, ऑनलाइन कक्षाएं भी चलेंगी

स्कूल और कॉलेज शर्तों के साथ कल से खुलेंगे, कक्षा 9 से 12 और डिग्री के छात्र बुलाए जाएंगे, ऑनलाइन कक्षाएं भी चलेंगी

by Manju Maurya

कोरोना संक्रमण की रफ्तार धीमी पड़ते ही प्रदेश सरकार ने सोमवार से स्कूल-कॉलेज खोलने का निर्णय लिया है। इसका आदेश शनिवार देर रात जारी हो गया। आदेश के अनुसार शिक्षण संस्थानों में फिलहाल नौ से 12 और डिग्री के विद्यार्थियों को ही बुलाया जाएगा। कोविड प्रोटोकॉल का ध्यान रखने की शर्त बनी रहेगी। ऑनलाइन कक्षाएं भी चलेंगी।

अपर मुख्य सचिव गृह अवनीश कुमार अवस्थी ने कहा कि सोमवार से स्कूल-कॉलेज खोले जाएंगे। इससे पहले कोरोना की तीसरी लहर के कारण प्रदेश सरकार ने सभी शिक्षण संस्थानों को छह फरवरी तक बंद करने का निर्देश जारी किया था। इस अवधि में स्कूल-कॉलेजों को सिर्फ ऑनलाइन कक्षाएं चलाने की अनुमति दी गई थी। शासन ने कोरोना संक्रमण की रोकथाम के लिए सभी शैक्षणिक संस्थानों को पहले चार जनवरी से 16 जनवरी तक बंद रखने का आदेश जारी किया था। बाद में इसे 23 जनवरी, फिर 30 जनवरी और छह फरवरी तक बंद रखने का आदेश जारी किया गया। कुछ प्रतिबंधों के साथ शादी समारोह में ज्यादा लोगों को शामिल होने की छूट मिल सकती है।

मास्क अनिवार्य होगा : शासन के एक अधिकारी ने बताया कि स्कूल-कॉलेज केंद्र सरकार की गाइड लाइन के तहत खोले जाएंगे। परिसर को साफ रखने, सोशल डिस्टेंसिंग और मास्क पहनने की शर्त अनिवार्य होगी।

ग्रामीण क्षेत्रों में टीकाकरण तिगुना बढ़ा

नई दिल्ली। देश में कोरोना टीकाकरण का आंकड़ा 170 करोड़ के करीब है। भारत सरकार के कोविड डैशबोर्ड के आंकड़ों के अनुसार देश के शहरी क्षेत्रों के मुकाबले ग्रामीण क्षेत्रों में टीकाकरण का दायरा बढ़ गया है। वहीं ग्रामीण क्षेत्रों में टीकाकरण की गति शहरी क्षेत्रों की तुलना में करीब तीन गुना अधिक देखी गई है।

प्रदेश में कम हुई कोरोना की रफ्तार

लखनऊ। प्रदेश में कोरोना संक्रमण की रफ्तार लगातार कम हो रही है। बीते कुछ दिनों से नए संक्रमितों से ज्यादा संख्या हर दिन स्वस्थ होने वालों की है। स्वास्थ्य विभाग के अपर मुख्य सचिव अमित मोहन प्रसाद ने बताया कि प्रदेश में बीते 24 घंटे में 01 लाख 92 हजार 354 सैंपलों की जांच की गई। इसमें कोरोना संक्रमण के 3555 नए मामले मिले।

primary ka master, primary ka master current news, primarykamaster, basic siksha news, basic shiksha news, upbasiceduparishad, uptet

Related Articles

PRIMARY KA MASTER NOTICE

✍नोट :- इस ब्लॉग की सभी खबरें Google search से लीं गयीं, कृपया खबर का प्रयोग करने से पहले वैधानिक पुष्टि अवश्य कर लें, इसमें BLOG ADMIN की कोई जिम्मेदारी नहीं है, पाठक ख़बरे के प्रयोग हेतु खुद जिम्मेदार होगा!

PRIMARY KA MASTER

PRIMARY KA MASTER | primary ka master current news | primarykamaster | PRIMARY KA MASTER NEWS | primarykamaster news | up primary ka master | primary ka master | up ka master | uptet primary ka master | primary ka master com | प्राइमरी का मास्टर | basic siksha news | upbasiceduparishad |up basic news | basic shiksha parishad | up basic shiksha parishad | basic shiksha | up basic shiksha news | basic shiksha parishad news | basic news | up basic shiksha | basic shiksha news today | बेसिक शिक्षा न्यूज | बेसिक शिक्षा समाचार |basicshikshakparivar| basic shikshak parivar | basic shiksha samachar | basic ka master | basic shiksha com | up basic education news | basic shiksha vibhag | up basic shiksha latest news | Basicshikshak | up basic shiksha parishad news | uptet news | uptet latest news | uptet help | uptet blog | up tet news| updatemarts | update mart | SUPER TET | uptet latest news | uptetnews | www updatemarts com| updatemartsnews | ctet | d.el.ed | updeled | tet news | gurijiportal | upkamaster | basicshikshakhabar | primarykateacher | Shikshamitra | up shiksha mitra | shikhsa mitra news | govtjobsup | rojgarupdate | sarkari results | teachersclubs | sarkari master | sarkariresults| shasanadesh | tsctup |basicmaster | Basicguruji | sarkari rojgar

© Basic Shiksha Khabar | PRIMARY KA MASTER | SHIKSHAMITRA | Basic Shiksha News | UpdateMarts | Primarykamaster | UPTET NEWS

icons8-whatsapp-96