Home PRIMARY KA MASTER NEWS भाजपा ने 37 वर्ष बाद यूपी में तोड़ा मिथक,भाजपा का प्रदर्शन ,वर्ष प्रत्याशी जीते प्राप्त मत

भाजपा ने 37 वर्ष बाद यूपी में तोड़ा मिथक,भाजपा का प्रदर्शन ,वर्ष प्रत्याशी जीते प्राप्त मत

by Manju Maurya

भाजपा का प्रदर्शन
वर्ष प्रत्याशी जीते प्राप्त मत

1985 347 16 12.07

1989 275 57 18.11

1991 415 221 31.96

1993 422 177 33.30

1996 414 174 33.31

2002 320 088 25.31

2007 350 051 19.62

2012 398 047 15.21

2017 384 312 39.67

2022 376 255 41.29

● अजीत कुमार

लखनऊ। लगातार दूसरी बार सत्ता हासिल कर भाजपा ने 37 सालों बाद कई मिथकों को तोड़ा है। इससे पहले 1980 व 1985 के विधानसभा चुनाव में भारी जीत दर्ज कर कांग्रेस ने लगातार सत्ता पर काबिज होने का रिकार्ड कायम किया था लेकिन इसके बाद भाजपा ने उस रिकार्ड को दोहरा दिया है।

कांग्रेस उन दोनों चुनावों में प्रचंड बहुमत से जीती थी। 1980 के चुनाव में कांग्रेस ने 425 उमीदवार खड़े किए थे, जिसमें से 309 उम्मीदवार जीते थे। 1985 के चुनाव में भी कांग्रेस ने 425 उमीदवार खड़े किए थे जिसमें से 269 प्रत्याशी विजय हुए थे। इस बार भाजपा इस मिथक को तोड़कर लगातार दूसरी जीत हासिल की है।

नोएडा से जुड़ा मिथक तोड़ा : नोएडा से जुड़े एक मिथक को भी योगी ने अपने कार्यकाल में तोड़ दिया। अब तक यही कहा जाता था कि जो भी व्यक्ति मुख्यमंत्री रहते नोएडा जाता है उसकी कुर्सी चली जाती है। पूर्व में कई मुख्यमंत्रियों के साथ ऐसा हुआ था। कहा जाता है कि सपा प्रमुख अखिलेश यादव ने भी नोएडा का रुख किया था लेकिन उन्होंने नोएडा का हवाई सर्वेक्षण भर किया वहां की भूमि पर पैर नहीं रखा। ऐसा मिथक बन जाने से सभी मुख्यमंत्री नोएडा जाने से बचते थे।

योगी आदित्यनाथ ने इस मिथक को तोड़कर न सिर्फ कई बार नोएडा की यात्राएं कीं बल्कि जेवर प्रोजेक्ट के लिए वहीं लगातार बैठकें भी की। चर्चा यह भी होती है कि मायावती का नोएडा में घर था लिहाजा वह अपने मुख्यमंत्रित्व काल में वहां गईं जिससे उनकी कुर्सी चली गई।

Related Articles

PRIMARY KA MASTER NOTICE

✍नोट :- इस ब्लॉग की सभी खबरें Google search से लीं गयीं, कृपया खबर का प्रयोग करने से पहले वैधानिक पुष्टि अवश्य कर लें, इसमें BLOG ADMIN की कोई जिम्मेदारी नहीं है, पाठक ख़बरे के प्रयोग हेतु खुद जिम्मेदार होगा!

PRIMARY KA MASTER

PRIMARY KA MASTER | primary ka master current news | primarykamaster | PRIMARY KA MASTER NEWS | primarykamaster news | up primary ka master | primary ka master | up ka master | uptet primary ka master | primary ka master com | प्राइमरी का मास्टर | basic siksha news | upbasiceduparishad |up basic news | basic shiksha parishad | up basic shiksha parishad | basic shiksha | up basic shiksha news | basic shiksha parishad news | basic news | up basic shiksha | basic shiksha news today | बेसिक शिक्षा न्यूज | बेसिक शिक्षा समाचार |basicshikshakparivar| basic shikshak parivar | basic shiksha samachar | basic ka master | basic shiksha com | up basic education news | basic shiksha vibhag | up basic shiksha latest news | Basicshikshak | up basic shiksha parishad news | uptet news | uptet latest news | uptet help | uptet blog | up tet news| updatemarts | update mart | SUPER TET | uptet latest news | uptetnews | www updatemarts com| updatemartsnews | ctet | d.el.ed | updeled | tet news | gurijiportal | upkamaster | basicshikshakhabar | primarykateacher | Shikshamitra | up shiksha mitra | shikhsa mitra news | govtjobsup | rojgarupdate | sarkari results | teachersclubs | sarkari master | sarkariresults| shasanadesh | tsctup |basicmaster | Basicguruji | sarkari rojgar

© Basic Shiksha Khabar | PRIMARY KA MASTER | SHIKSHAMITRA | Basic Shiksha News | UpdateMarts | Primarykamaster | UPTET NEWS

icons8-whatsapp-96