Home UP News Yogi Government Budget :  ये है योगी 2.0 के 21 बडे़ बजट का ऐलान, देखें पूरी लिस्ट

Yogi Government Budget :  ये है योगी 2.0 के 21 बडे़ बजट का ऐलान, देखें पूरी लिस्ट

by Manju Maurya

Yogi Government Budget: यूपी विधानसभा में आज वित्‍त मंत्री सुरेख खन्‍ना ने 2022-23 का बजट पेश किया। 6 लाख 15 हजार 518 करोड़ 97 लाख रुपए के यह बजट यूपी के अब तक के इतिहास का सबसे बड़ा बजट है। ये हैं बजट के 21 बड़े ऐलान-

योगी 2.0 सरकार ने अपने पहले बजट में गोरखपुर और वाराणसी में मेट्रोल चलाने के अलावा उज्‍जवला योजना के लाभार्थियों को साल में दो गैस सिलेंडर मुफ्त देने का ऐलान किया है।

बजट के 21 बड़े ऐलान

1-प्रधानमंत्री उज्‍जवला योजना के लाभार्थियों को साल में 2 एलपीजी सिलेंडर नि:शुल्‍क मिलेंगे।

2-इसके साथ ही पात्र गृहस्‍थी और अंत्‍योदय राशन कार्ड धारकों को फ्री खाद्यान्‍न, साबुत चना, रीफाइंड सोयाबीन ऑयल और आयोडीन नमक मिलेगा। इसके लिए बजट में 6571 करोड़ 13 लाख रुपये की व्यवस्था की गई है।

3-कल्‍याण सिंह के नाम पर ग्राम उन्‍नति योजना लाई गई है। इसके तहत गांवों में सड़कों पर सोलर लाइट लगाई जाएंगी।

4-बुंदेलखंड में ग्रीन एनर्जी कॉरिडोर बनाया जाएगा।

5-अयोध्‍या में सूर्यकुंड के विकास के लिए 140 करोड़ रुपए की व्‍यवस्‍था का प्रस्‍ताव किया गया है।

6-वाराणसी और गोरखपुर मेट्रो के लिए 100 करोड़ रुपए, कानपुर मेट्रो रेल को 737 करोड़, आगरा मेट्रो को 597 करोड़, दिल्‍ली-गाजियाबाद-मेरठ कॉरिडोर को 1306 करोड़ का प्रस्‍ताव किया गया है।

7-यूपी सरकार ने वनटांगिया और मुसहर आवास के लिए इस बार के बजट में 508 करोड़ रुपए का प्रावधान किया है।

8-सूचना प्रौद्योगिकी एवं इलेक्‍ट्रानिक्‍स उद्योग नीति के तहत 5 वर्षों में 40 हजार करोड़ रुपए के निवेश और 4 लाख व्‍यक्तियों के लिए रोजगार सृजन का लक्ष्‍य रखा गया है।

9-यूपी के शहर और ग्रामीण क्षेत्रों के युवाओं को तकनीकी रूप से सक्षम बनाने के मकसद से 5 वर्षों में 2 करोड़ स्‍मार्ट फोन या टैबलेट बांटने का लक्ष्‍य है।

10-वाराणसी में अंतरराष्‍ट्रीय क्रिकेट स्‍टेडियम की स्‍थापना के लिए जमीन क्रय के लिए 95 करोड़ रुपए की व्‍यवस्‍था का प्रस्‍ताव किया गया है।

11-प्रदेश के युवा अधिवक्‍ताओं को काम के शुरुआत तीन वर्षों तक किताब और पत्रिका आदि खरीदने के लिए आर्थिक सहायता दी जाएगी। इसके लिए 10 करोड़ रुपए का प्रावधान किया गया है।

12-लखनऊ, गोरखपुर ओर बदायूं में 3 महिला पीएसी बटालियन का गठन किया जाएगा।

13-मेरठ, बहराइच, कानपुर, आजमगढ़ और रामपुर में एटीएस सेंटर का निर्माण कराया जाएगा।

14-सेफ सिटी योजना के तहत महिलाओं की सुरक्षा के लिए लखनऊ, गौतमबुद्ध नगर, आगरा, गोरखपुर, वाराणसी और प्रयागराज में 523 करोड़ 34 लाख रुपए की व्‍यवस्‍था का प्रस्‍ताव किया गया है।
15-मेरठ-प्रयागराज गंगा एक्‍सप्रेस वे के लिए 695 करोड़ रुपए की व्‍यवस्‍था का प्रस्‍ताव किया गया है।

16-अगले एक साल में 15 हजार सोलर पंपों की स्‍थापना कराई जाएगी।

17-वित्‍तीय वर्ष 2022-23 में 60.20 लाख कुंतल बीजों का वितरण किए जाने का प्रस्‍ताव है।

18-वृद्धावस्‍था पेंशन योजना और निराश्रित महिला पेंशन योजना के लाभार्थियों को देय पेंशन की धनराशि बढ़ा दी गई है। इसे 1000-1000 रुपए कर दिया गया है।

19-प्रदेश के दुग्‍ध उत्‍पादकों के लिए नंद बाबा पुरस्‍कार शुरू किया जाएगा। मथुरा में 3 हजार लीटर क्षमता का नया डेयरी प्‍लांट लगेगा। अयोध्‍या में सीपेट केंद्र बनाने के लिए 35 करोड़ रुपए का प्रावधान किया गया है। 

20-प्रधानमंत्री सहज बिजली हर घर योजना (सौभाग्‍य) के तहत गरीब परिवारों को नि:शुल्‍क और अन्‍य ग्रामीण परिवारों को 50 रुपए की 10 मासिक किश्‍तों में बिजली कनेक्‍शन दिया जाएगा।

21-75 जिलों में खेलो इंडिया सेंटर की स्‍थापना होगी।

Related Articles

PRIMARY KA MASTER NOTICE

✍नोट :- इस ब्लॉग की सभी खबरें Google search से लीं गयीं, कृपया खबर का प्रयोग करने से पहले वैधानिक पुष्टि अवश्य कर लें, इसमें BLOG ADMIN की कोई जिम्मेदारी नहीं है, पाठक ख़बरे के प्रयोग हेतु खुद जिम्मेदार होगा!

PRIMARY KA MASTER

PRIMARY KA MASTER | primary ka master current news | primarykamaster | PRIMARY KA MASTER NEWS | primarykamaster news | up primary ka master | primary ka master | up ka master | uptet primary ka master | primary ka master com | प्राइमरी का मास्टर | basic siksha news | upbasiceduparishad |up basic news | basic shiksha parishad | up basic shiksha parishad | basic shiksha | up basic shiksha news | basic shiksha parishad news | basic news | up basic shiksha | basic shiksha news today | बेसिक शिक्षा न्यूज | बेसिक शिक्षा समाचार |basicshikshakparivar| basic shikshak parivar | basic shiksha samachar | basic ka master | basic shiksha com | up basic education news | basic shiksha vibhag | up basic shiksha latest news | Basicshikshak | up basic shiksha parishad news | uptet news | uptet latest news | uptet help | uptet blog | up tet news| updatemarts | update mart | SUPER TET | uptet latest news | uptetnews | www updatemarts com| updatemartsnews | ctet | d.el.ed | updeled | tet news | gurijiportal | upkamaster | basicshikshakhabar | primarykateacher | Shikshamitra | up shiksha mitra | shikhsa mitra news | govtjobsup | rojgarupdate | sarkari results | teachersclubs | sarkari master | sarkariresults| shasanadesh | tsctup |basicmaster | Basicguruji | sarkari rojgar

© Basic Shiksha Khabar | PRIMARY KA MASTER | SHIKSHAMITRA | Basic Shiksha News | UpdateMarts | Primarykamaster | UPTET NEWS

icons8-whatsapp-96