Home 7th Pay Commission 7th Pay Commission: केंद्रीय कर्मचारियों के DA में होगा बड़ा इजाफा, जानिए जुलाई से कितनी बढ़ सकती है तनख्वाह?

7th Pay Commission: केंद्रीय कर्मचारियों के DA में होगा बड़ा इजाफा, जानिए जुलाई से कितनी बढ़ सकती है तनख्वाह?

by Manju Maurya

केंद्र सरकार के 49 लाख कर्मियों और 63 लाख पेंशनरों के लिए खुशखबरी है। महंगाई दर के हिसाब से केंद्र सरकार इस बार चार फीसदी डीए/डीआर में बढ़ोतरी कर सकती है। ऐसे में जुलाई माह से सरकारी कर्मियों और पेंशनरों की सेलरी में जबरदस्त इजाफा हो जाएगा। केंद्रीय कर्मचारियों को अभी 34 फीसदी दर से महंगाई भत्ता मिल रहा है। पहली जुलाई 2022 से महंगाई भत्ते में अगर चार फीसदी का इजाफा होता है, तो यह दर 38 फीसदी पर पहुंच जाएगा। इस स्थिति में यदि किसी कर्मचारी की बेसिक सेलरी 18 हजार रुपये है तो उसका वेतन 720 रुपये प्रतिमाह बढ़ जाएगा। एक लाख रुपये की बेसिक सेलरी वाले व्यक्ति के मासिक वेतन में 4000 रुपये की वृद्धि होगी।

बढ़ती महंगाई में राहत देने की तैयारी

केंद्र सरकार के सूत्रों का कहना है कि जुलाई माह में डीए बढ़ाए जाने की घोषणा हो सकती है। महंगाई के जो आंकड़े मौजूद हैं, उनके मुताबिक सरकारी कर्मियों के डीए में कम से कम चार फीसदी की बढ़ोतरी हो जाएगी। मार्केट के जानकारों के अनुसार, इंडेक्स तो महंगाई के हिसाब से कम या ज्यादा होता है। जनवरी में 125.1 इंडेक्स बढ़ा था। फरवरी में 125.0, मार्च में 126.0 और अप्रैल में 127.7 इंडेक्स ने उछाल लिया है। अप्रैल 2022 के लिए एआईसीपीआई इंडेक्स के नंबर में 1.7 अंकों का बड़ा उछाल दर्ज किया गया है। अभी मई की रिपोर्ट नहीं आई है। जून में भी इंडेक्स उछाल ले सकता है। अगर 127.7 की दर को ही आगामी दो माह का आधार मानें तो भी डीए में चार फीसदी की वृद्धि हो जाएगी। ऐसे में डीए, 38 फीसदी की दर से बढ़ेगा।

वृद्धि के बाद सेलरी का कैलकुलेशन
किसी कर्मी का मूल वेतन 18 हजार रुपये है तो डीए की 38 फीसदी दर के हिसाब से उसके वेतन में 720 रुपये बढ़ जाएंगे। कर्मचारी का मूल वेतन 25 हजार रुपये है तो उस पर प्रतिमाह 1000 रुपये बढ़ेंगे। 35 हजार रुपये मूल वेतन लेने वाले कर्मियों को प्रतिमाह 1400 रुपये ज्यादा मिलेंगे। 45 हजार रुपये बेसिक सेलरी पर 1800 रुपये बढ़ेंगे। 52 हजार रुपये बेसिक सेलरी पर 2080 रुपये, 70 हजार रुपये बेसिक सेलरी पर 2800 रुपये, 85,500 रुपये बेसिक सेलरी पर 3420 रुपये और एक लाख रुपये बेसिक सेलरी वाले कर्मियों के खाते में हर माह 4000 रुपये ज्यादा आएंगे। केंद्र सरकार ने इससे पहले गत वर्ष अपने कर्मियों और पेंशनर के महंगाई भत्ते/महंगाई राहत को 17 फीसदी से बढ़ाकर 28 फीसदी कर दिया था। अक्तूबर में भी डीए में तीन फीसदी की बढ़ोतरी हो गई थी। इससे डीए 31 फीसदी हो गया। इस साल भी जनवरी से डीए में तीन फीसदी की वृद्धि की गई है। इससे डीए/डीआर 34 फीसदी हो गया है।

Related Articles

PRIMARY KA MASTER NOTICE

✍नोट :- इस ब्लॉग की सभी खबरें Google search से लीं गयीं, कृपया खबर का प्रयोग करने से पहले वैधानिक पुष्टि अवश्य कर लें, इसमें BLOG ADMIN की कोई जिम्मेदारी नहीं है, पाठक ख़बरे के प्रयोग हेतु खुद जिम्मेदार होगा!

PRIMARY KA MASTER

PRIMARY KA MASTER | primary ka master current news | primarykamaster | PRIMARY KA MASTER NEWS | primarykamaster news | up primary ka master | primary ka master | up ka master | uptet primary ka master | primary ka master com | प्राइमरी का मास्टर | basic siksha news | upbasiceduparishad |up basic news | basic shiksha parishad | up basic shiksha parishad | basic shiksha | up basic shiksha news | basic shiksha parishad news | basic news | up basic shiksha | basic shiksha news today | बेसिक शिक्षा न्यूज | बेसिक शिक्षा समाचार |basicshikshakparivar| basic shikshak parivar | basic shiksha samachar | basic ka master | basic shiksha com | up basic education news | basic shiksha vibhag | up basic shiksha latest news | Basicshikshak | up basic shiksha parishad news | uptet news | uptet latest news | uptet help | uptet blog | up tet news| updatemarts | update mart | SUPER TET | uptet latest news | uptetnews | www updatemarts com| updatemartsnews | ctet | d.el.ed | updeled | tet news | gurijiportal | upkamaster | basicshikshakhabar | primarykateacher | Shikshamitra | up shiksha mitra | shikhsa mitra news | govtjobsup | rojgarupdate | sarkari results | teachersclubs | sarkari master | sarkariresults| shasanadesh | tsctup |basicmaster | Basicguruji | sarkari rojgar

© Basic Shiksha Khabar | PRIMARY KA MASTER | SHIKSHAMITRA | Basic Shiksha News | UpdateMarts | Primarykamaster | UPTET NEWS

icons8-whatsapp-96