Home PRIMARY KA MASTER NEWS आधुनिक तकनीक से जुड़ेंगे मदरसों के 18 हजार छात्र

आधुनिक तकनीक से जुड़ेंगे मदरसों के 18 हजार छात्र

by Manju Maurya

गोरखपुर। जिले में 243 मदरसों में पढ़ने वाले 18 हजार छात्र और करीब एक हजार शिक्षक आधुनिक शिक्षण तकनीक से जुड़ेंगे। इसके लिए मदरसे के शिक्षकों को प्रशिक्षित करने का सिलसिला शुरू हो गया है। ई-लर्निंग एप के माध्यम से बच्चे एनसीईआरटी समेत अन्य महंगी किताबों का अध्ययन कर ऑनलाइन कर सकेंगे। इसके लिए बाकायदा मदरसे की आईडी और पासवर्ड जारी किया जाएगा।मदरसा बोर्ड से जिले में 10 एडेड समेत 233 मान्यता प्राप्त मदरसा संचालित होते हैं। इन मदरसों में कुल 18 हजार छात्र पंजीकृत हैं। सभी मदरसों के शिक्षकों और शिक्षणेत्तर कर्मचारियों को ई-लर्निंग एप का प्रशिक्षण दिया जा रहा है। एप को मोबाइल पर डाउनलोड करने, सही ढंग से चलाने, एप के माध्यम से शिक्षा सम्बन्धित वीडियो व नोट्स डालने, छात्रों को होमवर्क देने आदि के बारे में प्रशिक्षण दिया जा रहा है। ई लर्निंग एप की मदद से मॉडर्न एजुकेशन से मदरसों को जोड़ने की कोशिश की जा रही है इसकी मदद से एनसीईआरटी के पाठ्यक्रम भी सहज ढंग से छात्रों की पहुंच में होंगे। सरकार की मंशा है कि मदरसा बोर्ड के छात्र भी बेहतर और उच्च शिक्षा हासिल करेंगे, जिसको लेकर सरकार द्वारा यह पहल की गई है। पहले चरण में शिक्षकों को प्रशिक्षित कर विद्यालय की आईडी व पासवर्ड जारी किया जा रहा है। इसके बाद इस एप से छात्रों को भी जोड़ा जाएगा। ताकि बच्चे घर बैठे आधुनिक तकनीक से जुड़कर किसी भी किताब को पढ़ सकें।
ई-लर्निंग एप के माध्यम से छात्र आधुनिक तकनीक से जुड़ेंगे। पहले चरण में प्रत्येक मदरसे से एक-एक शिक्षक को एप के बारे में प्रशिक्षित किया जा चुका है। अगले चरण में छात्रों को जानकारी देकर उनके मोबाइल पर एप डाउनलोड कराया जाएगा।

  • आशुतोष कुमार पाण्डेय, जिला अल्पसंख्यक कल्याण अधिकारी

Related Articles

PRIMARY KA MASTER NOTICE

✍नोट :- इस ब्लॉग की सभी खबरें Google search से लीं गयीं, कृपया खबर का प्रयोग करने से पहले वैधानिक पुष्टि अवश्य कर लें, इसमें BLOG ADMIN की कोई जिम्मेदारी नहीं है, पाठक ख़बरे के प्रयोग हेतु खुद जिम्मेदार होगा!

PRIMARY KA MASTER

PRIMARY KA MASTER | primary ka master current news | primarykamaster | PRIMARY KA MASTER NEWS | primarykamaster news | up primary ka master | primary ka master | up ka master | uptet primary ka master | primary ka master com | प्राइमरी का मास्टर | basic siksha news | upbasiceduparishad |up basic news | basic shiksha parishad | up basic shiksha parishad | basic shiksha | up basic shiksha news | basic shiksha parishad news | basic news | up basic shiksha | basic shiksha news today | बेसिक शिक्षा न्यूज | बेसिक शिक्षा समाचार |basicshikshakparivar| basic shikshak parivar | basic shiksha samachar | basic ka master | basic shiksha com | up basic education news | basic shiksha vibhag | up basic shiksha latest news | Basicshikshak | up basic shiksha parishad news | uptet news | uptet latest news | uptet help | uptet blog | up tet news| updatemarts | update mart | SUPER TET | uptet latest news | uptetnews | www updatemarts com| updatemartsnews | ctet | d.el.ed | updeled | tet news | gurijiportal | upkamaster | basicshikshakhabar | primarykateacher | Shikshamitra | up shiksha mitra | shikhsa mitra news | govtjobsup | rojgarupdate | sarkari results | teachersclubs | sarkari master | sarkariresults| shasanadesh | tsctup |basicmaster | Basicguruji | sarkari rojgar

© Basic Shiksha Khabar | PRIMARY KA MASTER | SHIKSHAMITRA | Basic Shiksha News | UpdateMarts | Primarykamaster | UPTET NEWS

icons8-whatsapp-96