Home PRIMARY KA MASTER NEWS यूपी में तीन आईएएस व 25 पीसीएस अफसरों के तबादले

यूपी में तीन आईएएस व 25 पीसीएस अफसरों के तबादले

by Manju Maurya

यूपी में तीन आईएएस व 25 पीसीएस अफसरों के तबादले

UP News: तीन आईएएस,25 पीसीएस बदले

राज्य सरकार ने तीन आईएएस और 25 पीसीएस अफसरों की जिम्मेदारियों में फेरबदल करते हुए नई तैनाती दी है। आईएएस अफसरों में गोंडा के सीडीओ पद से हटाए गए गौरव कुमार को लखनऊ विकास प्राधिकरण में विशेष कार्याधिकारी और प्रतीक्षारत अनुज मलिक को अपर आयुक्त गोरखपुर मंडल बनाया गया है। सतीश पाल को अपर मुख्य कार्यपालक अधिकारी नोएडा गौतमबुद्धनगर बनाया गया है। पीसीएस अधिकारियों में आकाश कुमार एसडीएम गाजीपुर से सहायक नगर आयुक्त लखनऊ बनाया गया है।

वरिष्ठ पीसीएस अधिकारियों में राजनारायण एडीएम न्यायिक रामपुर से उपसंचालक चकबंदी गोरखपुर, प्रिया सिंह एसडीएम बाराबंकी से ओएसडी लखनऊ विकास प्राधिकरण, मनोज सिंह एडीएम वित्त एवं राजस्व संतकबीरनगर से अपर आयुक्त वाराणसी, अभिनव रंजन श्रीवास्तव ओएसडी प्रयागराज विकास प्राधिकरण से एडीएम एफआर संतकबीरनगर और हिमांशु वर्मा एसडीएम गाजियाबाद से ओएसडी ग्रेटर नोएडा प्राधिकरण बनाए गए हैं। राहुल कश्यप एसडीएम हरदोई से नगर मजिस्ट्रेट मेरठ, संजय पांडेय एडीएम नमामि गंगे झांसी से एडीएम प्रशासन शाहजहांपुर, विशु राजा ओएसडी ग्रेडर नोएडा बनाए गए हैं।

अशोक सिंह एसडीम रायबरेली से एडीएम नमामि गंगे झांसी, विजेता सिटी मजिस्ट्रेट उन्नाव से एडीएम भूमि अध्याप्ति कानपुर नगर व विनय गुप्ता एसडीएम कौशांबी से सिटी मजिस्ट्रेट उन्नाव बनाया गया है। अमरेश कुमार सिटी मजिस्ट्रेट मेरठ से अपर नगर आयुक्त मेरठ, अमित कुमार राठौर ओएसडी एलडीए से सीआरओ मऊ और अभय कुमार पांडेय सीआरओ मऊ से अपर आयुक्त मिर्जापुर बने हैं।

राजस्व परिषद से संबद्ध पांच पीसीएस अफसरों को एसडीएम के पद पर तैनाती दी गई है। अशोक कुमार गुप्ता को गोंडा, मनोज प्रकाश को बस्ती, सतीश चंद्र को चित्रकूट, महेश प्रकाश को अंबेडकरनगर और संजय कुमार को बहराइच में तैनाती दी गई है। दिग्विजय प्रताप को अयोध्या से चंदौली एसडीएम, संत कुमार प्रयागराज मेला से उपाम लखनऊ में सहायक निदेशक और अंकित वर्मा को गौतमबुद्धनगर से हापुड़ में एसडीएम बनाया गया है।

यूपी में तीन आईएएस व 14 पीसीएस अफसरों के तबादले

उत्तर प्रदेश शासन ने सोमवार सुबह तीन आईएएस और 14 पीसीएस अधिकारियों के तबादले कर दिए हैं। सूत्रों के अनुसार कई जिलों के जिलाधिकारी व कप्तान बदले जा सकते हैं। नौकरशाही में बड़े फेरबदल की संभावना है।

गोंडा के सीडीओ पद से हटाए गए आईएएस गौरव कुमार को एलडीए में ओएसडी बनाया गया है। प्रतीक्षारत आईएएस अनुज मलिक को अपर आयुक्त और आरएफसी गोरखपुर तथा राज्य संपत्ति विभाग में तैनात आईएएस सतीश पाल को एसीईओ नोएडा के पद पर नियुक्ति दी गई है।

इन पीसीएस अफसरों के हुए तबादले
एडीएम नमामि गंगे संजय पांडेय को एडीएम प्रशासन शाहजहांपुर के पद पर नियुक्ति दी गई है। एसडीम रायबरेली अशोक सिंह को एडीएम नमामि गंगे झांसी व सिटी मजिस्ट्रेट उन्नाव विजेता को एडीएम भूमि अध्याप्ति कानपुर नगर बनाया गया है। इसी तरह एसडीएम विनय गुप्ता को सिटी मजिस्ट्रेट उन्नाव व ओएसडी प्रयागराज प्राधिकरण अभिनव रंजन श्रीवास्तव को एडीएम वित्त एवं राजस्व संतकबीरनगर नियुक्त किया गया है।

एडीएम वित्त एवं राजस्व संत कबीर नगर मनोज सिंह को अपर आयुक्त वाराणसी के पद पर तैनाती दी गई है। शामली में एसडीएम विशु राजा व गाजियाबाद में एसडीएम हिमांशु वर्मा को ओएसडी ग्रेटर नोएडा प्राधिकरण बनाया गया है। एसडीएम बाराबंकी प्रिया सिंह को ओएसडी लखनऊ विकास प्राधिकरण नियुक्त किया गया है।

एडीएम न्यायिक रामपुर राजनारायण को उपसंचालक चकबंदी गोरखपुर, सिटी मजिस्ट्रेट मेरठ अमरेश कुमार को अपर नगर आयुक्त मेरठ, एसडीएम हरदोई राहुल कश्यप विश्वकर्मा को सिटी मजिस्ट्रेट मेरठ, लखनऊ विकास प्राधिकरण में ओएसडी अमित कुमार राठौर को सीआरओ मऊ व अभय कुमार पांडेय सीआरओ मऊ को अपर आयुक्त मिर्जापुर बनाया गया है।

Related Articles

PRIMARY KA MASTER NOTICE

✍नोट :- इस ब्लॉग की सभी खबरें Google search से लीं गयीं, कृपया खबर का प्रयोग करने से पहले वैधानिक पुष्टि अवश्य कर लें, इसमें BLOG ADMIN की कोई जिम्मेदारी नहीं है, पाठक ख़बरे के प्रयोग हेतु खुद जिम्मेदार होगा!

PRIMARY KA MASTER

PRIMARY KA MASTER | primary ka master current news | primarykamaster | PRIMARY KA MASTER NEWS | primarykamaster news | up primary ka master | primary ka master | up ka master | uptet primary ka master | primary ka master com | प्राइमरी का मास्टर | basic siksha news | upbasiceduparishad |up basic news | basic shiksha parishad | up basic shiksha parishad | basic shiksha | up basic shiksha news | basic shiksha parishad news | basic news | up basic shiksha | basic shiksha news today | बेसिक शिक्षा न्यूज | बेसिक शिक्षा समाचार |basicshikshakparivar| basic shikshak parivar | basic shiksha samachar | basic ka master | basic shiksha com | up basic education news | basic shiksha vibhag | up basic shiksha latest news | Basicshikshak | up basic shiksha parishad news | uptet news | uptet latest news | uptet help | uptet blog | up tet news| updatemarts | update mart | SUPER TET | uptet latest news | uptetnews | www updatemarts com| updatemartsnews | ctet | d.el.ed | updeled | tet news | gurijiportal | upkamaster | basicshikshakhabar | primarykateacher | Shikshamitra | up shiksha mitra | shikhsa mitra news | govtjobsup | rojgarupdate | sarkari results | teachersclubs | sarkari master | sarkariresults| shasanadesh | tsctup |basicmaster | Basicguruji | sarkari rojgar

© Basic Shiksha Khabar | PRIMARY KA MASTER | SHIKSHAMITRA | Basic Shiksha News | UpdateMarts | Primarykamaster | UPTET NEWS

icons8-whatsapp-96