Home UP News प्रदेश में सात सौ से अधिक न्यायिक अधिकारियों के तबादले, देखें पूरी लिस्ट

प्रदेश में सात सौ से अधिक न्यायिक अधिकारियों के तबादले, देखें पूरी लिस्ट

by Manju Maurya

प्रयागराज, । हाईकोर्ट प्रशासन ने प्रदेश के विभिन्न जिला न्यायालयों में कार्यरत 732 न्यायिक अधिकारियों का स्थानांतरण किया है। वार्षिक स्थानांतरण के तहत हुए इस व्यापक फेरबदल में 176 अपर जिला व सत्र न्यायाधीश, 38 सिविल जज (सीनियर डिवीजन) और 518 सिविल जज (जूनियर डिवीजन) शामिल हैं।

रजिस्ट्रार जनरल की ओर से जारी अधिसूचना के मुताबिक स्थानांतरित न्यायिक अधिकारियों को 28 अप्रैल तक कार्यभार सौंपना पड़ेगा। अधिसूचना के अनुसार इलाहाबाद जिला न्यायालय के 10 एडीजे का स्थानांतरण किया गया है जबकि छह एडीजे विभिन्न जिलों से इलाहाबाद आ रहे हैं। इसी प्राकर कौशाम्बी से तीन एडीजे को स्थानांतरित किया गया है और वहां चार नए एडीजे आ रहे हैं। प्रतापगढ़ से तीन एडीजे का स्थानांतरित किए गए हैं। इलाहाबाद जिला न्यायालय से स्थानांतरित अपर जिला जजों में अतीक उद्दीन को औरैया, निशा झा को सिद्धार्थनगर, रागिनी को एटा, आलोक कुमार श्रीवास्तव को इटावा, ब्रह्मजीत चतुर्वेदी को मथुरा, मनीष निगम को कुशीनगर, रचना सिंह को बलरामपुर, हरेंद्र नाथ को उन्नाव, सुभाष चंद्र मौर्य को बदायूं और पूनम द्वितीय को कुशीनगर भेजा गया है। इसी क्रम में शाहजहांपुर से सिद्धार्थ कुमार वाघव, बहराइच से मनोज कुमार मिश्र द्वितीय, फतेहपुर से अपर्णा त्रिपाठी ज्योति, संभल से कमलदीप, फतेहपुर से रविकांत और मैनपुरी से अनिता प्रथम को इलाहाबाद जिला न्यायालय में एडीजे नियुक्त किया गया है। कौशाम्बी से स्थानांतरित अपर जिला जजों में नीरज कुमार उपाध्याय को लखनऊ, चित्रा शर्मा को हाथरस एवं कीर्ति कुणाल को कानपुर नगर भेजा गया है। गौतम बुद्ध नगर से डॉ अनिल कुमार सिंह जूती वृत्ति, मुरादाबाद से पूनम सिंह घर, इटावा से शिरीन जैदी व उत्कर्ष यादव को बरेली से कौशाम्बी स्थानांतरित किया गया है। प्रतापगढ़ के एडीजे सीताराम को हाथरस, पंकज कुमार श्रीवास्तव को शाहजहांपुर व अलका भारती को हाथरस भेजा गया है।

इलाहाबाद जिला न्यायालय से स्थानांतरित सिविल जज (सीनियर डिवीजन) में जया प्रियदर्शिनी व सुरेश कुमार दुबे को औरैया, शैलेश कुमार मौर्य को अंबेडकरनगर भेजा गया है। प्रतापगढ़ की निधि यादव को फिरोजाबाद स्थानांतरित किया गया है। सीतापुर से दीपक कुमार जायसवाल एवं लखनऊ से पूर्णिमा प्रांजल को कौशाम्बी स्थानांतरित किया गया है।

इलाहाबाद जिला न्यायालय से स्थानांतरित सिविल जज (जूनियर डिवीजन) में मनाली चंद्रा को बदायूं, अनिरुद्ध सिंह को पीलीभीत, रंजना को कन्नौज, प्रत्यूष आनंद मिश्र व सोनल उपाध्याय को फैजाबाद, अनुराधा व हिना कौसर को शाहजहांपुर, खैरुन्निशा को रायबरेली, पिंकी वर्मा को बदायूं एवं अंजालिका प्रियदर्शिनी को चित्रकूट भेजा गया है। जबकि कुशीनगर के रणंजय सिंह, औरैया के नेपाल सिंह, सुल्तानपुर के दिग्विजय सिंह, देवरिया की प्रियम्बदा प्रियदर्शिनी व रूपांशु आनंद, लखीमपुर खीरी की आकांक्षा जायसवाल, पीलीभीत से कुंवर मल्लिकार्जुन, देवरिया की नीलम वर्मा, इटावा के संदीप सिंह, मैनपुरी से शिखा चौधरी एवं फतेहपुर के मनोज कुमार भास्कर को इलाहाबाद जिला न्यायालय भेजा गया है।

इसी क्रम में प्रतापगढ़ के निधि माधव कुरील को शाहजहांपुर, बिंदु यादव को रामपुर, ईशा त्रिपाठी को बिजनौर, शिवम द्विवेदी को बागपत, कुंवर प्रियदर्शी को मुजफ्फरनगर, निदा जैदी को मथुरा, विश्वनाथ प्रताप सिंह को हापुड़, प्रदीप यादव को लखनऊ, चारू सिंह को हाथरस एवं सिद्धार्थ कुमार गौतम को बुलंदशहर स्थानांतरित किया गया है। वहीं वाराणसी के अश्वनी कुमार उपाध्याय, बदायूं के यतेंद्र पाल सिंह, बिजनौर से मीनाक्षी, मऊ से सिद्धार्थ शेखर सिंह, फिरोजाबाद के कपिल यादव, बुलंदशहर की नवज्योति, शाहजहांपुर के अरविंद कुमार सिंह व आजमगढ़ से राकेश चौरसिया को प्रतापगढ़ भेजा गया है। कौशाम्बी के शिवेंद्र शर्मा को मेरठ, अभिषेक गुप्ता को लखनऊ, सुमित कुमार को कानपुर नगर व सबा फातिमा को बाराबंकी भेजा गया है। सहारनपुर की हुमा, अलीगढ़ में तैनात मनीषा चौधरी, बुलंदशहर की संजना कसाना मुजफ्फरनगर से फरहा नाज परवीन एवं बरेली के हेमेंद्र सिंह को कौशाम्बी स्थानांतरित किया गया है।

Related Articles

PRIMARY KA MASTER NOTICE

✍नोट :- इस ब्लॉग की सभी खबरें Google search से लीं गयीं, कृपया खबर का प्रयोग करने से पहले वैधानिक पुष्टि अवश्य कर लें, इसमें BLOG ADMIN की कोई जिम्मेदारी नहीं है, पाठक ख़बरे के प्रयोग हेतु खुद जिम्मेदार होगा!

PRIMARY KA MASTER

PRIMARY KA MASTER | primary ka master current news | primarykamaster | PRIMARY KA MASTER NEWS | primarykamaster news | up primary ka master | primary ka master | up ka master | uptet primary ka master | primary ka master com | प्राइमरी का मास्टर | basic siksha news | upbasiceduparishad |up basic news | basic shiksha parishad | up basic shiksha parishad | basic shiksha | up basic shiksha news | basic shiksha parishad news | basic news | up basic shiksha | basic shiksha news today | बेसिक शिक्षा न्यूज | बेसिक शिक्षा समाचार |basicshikshakparivar| basic shikshak parivar | basic shiksha samachar | basic ka master | basic shiksha com | up basic education news | basic shiksha vibhag | up basic shiksha latest news | Basicshikshak | up basic shiksha parishad news | uptet news | uptet latest news | uptet help | uptet blog | up tet news| updatemarts | update mart | SUPER TET | uptet latest news | uptetnews | www updatemarts com| updatemartsnews | ctet | d.el.ed | updeled | tet news | gurijiportal | upkamaster | basicshikshakhabar | primarykateacher | Shikshamitra | up shiksha mitra | shikhsa mitra news | govtjobsup | rojgarupdate | sarkari results | teachersclubs | sarkari master | sarkariresults| shasanadesh | tsctup |basicmaster | Basicguruji | sarkari rojgar

© Basic Shiksha Khabar | PRIMARY KA MASTER | SHIKSHAMITRA | Basic Shiksha News | UpdateMarts | Primarykamaster | UPTET NEWS

icons8-whatsapp-96