मुख्यमंत्री आज आएंगे डेढ़ घंटे शहर में रहेंगे
प्रयागराज। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ शुक्रवार सुबह 11 बजे प्रयागराज आएंगे और डेढ़ घंटे शहर में रहेंगे। मुख्यमंत्री का हेलीकॉप्टर पुलिस लाइन के हेलीपैड पर उतरेगा। मुख्यमंत्री पहले लूकरगंज स्थित प्रधानमंत्री आवास योजना जाएंगे। आवास योजना का 11.10 से 11.15 के बीच लोकार्पण करेंगे। इसके बाद मुख्यमंत्री 11.20 बजे कार्यक्रम स्थल लीडर प्रेस मैदान पहुंचेंगे। यहां 12.20 बजे तक आवास योजना के लाभार्थियों को चाबी देंगे। 767.70 करोड़ की 226 परियोजनाओं का लोकार्पण-शिलान्यास के साथ सभा को संबोधित करेंगे। दोपहर 12.30 बजे मुख्यमंत्री योगी पुलिस लाइन हेलीपैड से लखनऊ लौट जाएंगे। संबंधित खबरें P04
320
previous post