मैनपुरी |
परिषदीय शिक्षा में सुधार के लिए डीएम ने कड़े तेवर दिखाएं हैं। उन्होंने शिक्षकों और कर्मचारियों की समय से स्कूलों में उपस्थिति तय करने की जिम्मेदारी बीएसए को सौंपी है। निर्देश दिए हैं कि अनुदेशक, शिक्षामित्र तीन बार से अधिक अनुपस्थित मिलते हैं। तो उनकी सेवा समाप्ति की कार्रवाई करा दी जाए। डीएम के निर्देश मिलने के बाद बीएसए ने सभी खंड शिक्षाधिकारियों को इस संबंध में अवगत करा दिया है।
बीएसए कमल सिंह ने गुरुवार को खंड शिक्षाधिकारियों को दिशा निर्देश जारी किए और जानकारी दी कि सभी खंडशिक्षाधिकारी स्कूलों का औचक निरीक्षण करें और स्कूलों
निर्देश
- परिषदीय स्कूलों में पढ़ाई के लिए अब होगी सख्ती
- डीएम ने बीएसए को जारी किए दिशा निर्देश
- खंड शिक्षाधिकारियों से मांगी गई कार्रवाई की रिपोर्ट
में शिक्षक, अनुदेशक, शिक्षामित्र तथा कर्मचारी समय रहे आ रहे हैं इसकी रिपोर्ट तैयार करें। शिक्षिकाओं और शिक्षकों को विद्यालय के समय के बाद ही अन्य कार्यों के लिए ब्लाक और न्याय पंचायत स्तर पर बुलाने के लिए कहा गया है। सभी स्कूलों में एक फ्लैक्स बोर्ड पर शिक्षक- शिक्षिकाओं और कर्मचारियों के फोटो भी लगाने के निर्देश दिए हैं।
स्कूल के शिक्षकों को ये दिए गए हैं निर्देश
- स्कूल आने वाले सभी बच्चों को होम वर्क दिया जाए, अगले दिन शिक्षक उसकी जांच करें
निगरानी समिति एसएमसी गांव के प्रबुद्धजन के साथ लोगों को जागरूक किया जाए
- बच्चों को मच्छर जनित बीमारियों की जानकारी दी जाए
- शिक्षक पाठ्य योजना बनाएं और उसी के अनुसार काम करें
- स्कूल में साफ-सफाई का विशेष ध्यान दिया जाए
- शौचालय, रसोई, स्कूल प्रांगण आदि की मरम्मत कराई जाए
- हीट वेव के चलते बरेली में स्कूल समय बदला, सुबह 7:30 से 1 बजे तक होंगे संचालित, पठन -पाठन 12 बजे तक
- प्रदेश में झुलसाने वाली गर्मी 26 जिलों में लू की चेतावनी
- उपस्थिति लॉक करने के सम्बंध में 👉सभी प्रधानाध्यापक/इं.प्रधानाध्यापक साथी ध्यान दें l
- प्रदेश में मिली चौथी रैंक, फिर भी 45 स्कूलों में 10 से कम नामांकन
- पांचवीं बार बढ़ाई मतदाता सूची के प्रकाशन की तिथि