Home PRIMARY KA MASTER NEWS Basic shiksha news : केस दर्ज : कार्यकर्त्री ने लिपिक पर लगाया छेड़छाड़ का आरोप, मीटिंग के बहाने कमरे पर बुलाकर की अश्लीलता

Basic shiksha news : केस दर्ज : कार्यकर्त्री ने लिपिक पर लगाया छेड़छाड़ का आरोप, मीटिंग के बहाने कमरे पर बुलाकर की अश्लीलता

by Manju Maurya

अमृत विचार । थाना क्षेत्र के पूरे बहादुर मजरे संसारपुर निवासी आंगनबाड़ी कार्यकत्री शबनूर बानो ने बाल विकास परियोजना कार्यालय में कार्यरत लिपिक के ऊपर अपने कमरे में बुलाकर जबरदस्ती छेड़छाड़ करने का आरोप लगाते हुए पुलिस को प्रार्थना पत्र दिया है। पीड़िता की तहरीर पर पुलिस ने मुकदमा पंजीकृत करते हुए जांच शुरू कर दिया है।

विकास खंड बाजार शुकुल मुख्यालय पर संचालित बाल विकास परियोजना कार्यालय में कार्यरत वरिष्ठ लिपिक भानुदत्त शुक्ल के ऊपर आंगनबाड़ी कार्यकत्री द्वारा आरोप लगाया गया कि बीते बुधवार को सीडीपीओ द्वारा मीटिंग बुलाई गई थी। जिसमें आंगनबाड़ी कार्यकत्रियां सीडीपीओ पहुंची थी। प्रार्थना पत्र में लिखा है कि कार्यालय में कार्यरत वरिष्ठ लिपिक द्वारा फोन करके अपने कमरे पर बुलाया गया।

जब मैं उनके कमरे पर पहुंची तो वह अकेले थे और मेरा हाथ पकड़ कर जबरदस्ती छेड़छाड़ करने लगे। किसी तरह बीच बचाव कर मैं अपनी इज्जत बचाकर भाग निकली और यह बात अपने परिजनों में जाकर बताई। इसके बाद परिजनों के साथ थाने पर आकर प्रार्थना पत्र दिया है। पूरे प्रकरण के बारे में जब सीडीपीओ मुकेश श्रीवास्तव से बात की गई तो उन्होंने कहा अभी बाहर हूं। शुक्रवार को आकर जांच करने के बाद ही कुछ बता पाऊंगा।

Related Articles

PRIMARY KA MASTER NOTICE

✍नोट :- इस ब्लॉग की सभी खबरें Google search से लीं गयीं, कृपया खबर का प्रयोग करने से पहले वैधानिक पुष्टि अवश्य कर लें, इसमें BLOG ADMIN की कोई जिम्मेदारी नहीं है, पाठक ख़बरे के प्रयोग हेतु खुद जिम्मेदार होगा!

PRIMARY KA MASTER

PRIMARY KA MASTER | primary ka master current news | primarykamaster | PRIMARY KA MASTER NEWS | primarykamaster news | up primary ka master | primary ka master | up ka master | uptet primary ka master | primary ka master com | प्राइमरी का मास्टर | basic siksha news | upbasiceduparishad |up basic news | basic shiksha parishad | up basic shiksha parishad | basic shiksha | up basic shiksha news | basic shiksha parishad news | basic news | up basic shiksha | basic shiksha news today | बेसिक शिक्षा न्यूज | बेसिक शिक्षा समाचार |basicshikshakparivar| basic shikshak parivar | basic shiksha samachar | basic ka master | basic shiksha com | up basic education news | basic shiksha vibhag | up basic shiksha latest news | Basicshikshak | up basic shiksha parishad news | uptet news | uptet latest news | uptet help | uptet blog | up tet news| updatemarts | update mart | SUPER TET | uptet latest news | uptetnews | www updatemarts com| updatemartsnews | ctet | d.el.ed | updeled | tet news | gurijiportal | upkamaster | basicshikshakhabar | primarykateacher | Shikshamitra | up shiksha mitra | shikhsa mitra news | govtjobsup | rojgarupdate | sarkari results | teachersclubs | sarkari master | sarkariresults| shasanadesh | tsctup |basicmaster | Basicguruji | sarkari rojgar

© Basic Shiksha Khabar | PRIMARY KA MASTER | SHIKSHAMITRA | Basic Shiksha News | UpdateMarts | Primarykamaster | UPTET NEWS

icons8-whatsapp-96