Home UP News दस राज्यों में कोविड के मामले आए ,कोरोना के नए स्ट्रेन को लेकर यूपी में भी अलर्ट

दस राज्यों में कोविड के मामले आए ,कोरोना के नए स्ट्रेन को लेकर यूपी में भी अलर्ट

by Manju Maurya

लखनऊ, देश के कई राज्यों में कोरोना के बढ़ते केसों और वायरस के नये स्ट्रेन जेएन.1 (बीए.2.86.1.1) का पहला केस मिलने के बाद यूपी में अलर्ट जारी कर दिया गया है। प्रदेश के सभी चिकित्सा संस्थानों, मेडिकल कॉलेजों और अस्पतालों को शुक्रवार को इस संबंध में शासन ने दिशा-निर्देश जारी कर दिए।

अस्पतालों में भर्ती होने वाले सभी इन्फ्लुएंजा लाइक इलनेस (आईएलआई) और सीनियर एक्यूट रेस्पिरेटरी इंफेक्शन (एसएआरआई) रोगियों की अनिवार्य रूप से आरटीपीसीआर जांच कराई जाएगी। जांच पॉजिटिव आने पर उसकी जानकारी सभी स्टेक होल्डरों संग साझा करने के साथ ही सैंपल जीनोम सीक्वेंसिंग के लिए भेजने के निर्देश दिए गए हैं।

आगामी त्योहारों और नये साल के चलते कोरोना का प्रसार रोकने के लिए खास सतर्कता बरतने को कहा गया है। कोरोना की संभावित वृद्धि रोकने के लिए अस्पतालों में इलाज के लिए आने वाले खांसी, जुकाम, बुखार के रोगियों को श्वसन संबंधी शिष्टाचार के पालन के लिए प्रेरित किया जाए। आईएलआई के रोगियों की संख्या में अधिक वृद्धि होने या ऐसे रोगियों का क्लस्टर मिलने की स्थिति में तत्काल इसकी सूचना जिला मुख्यालय को देनी होगी। इसके लिए फ्रंटलाइन वर्करों को प्रशिक्षित किया जाएगा। ऐसे सभी रोगियों की कोविड-19 जांच कराई जाएगी। आरटीपीसीआर जांच में कोविड पॉजिटिव मिलने वाले रोगियों को नमूनों को केजीएमयू के माइक्रोबायलॉजी विभाग को जीनोम सीक्वेंसिंग के लिए भेजा जाएगा।

निजी अस्पतालों को भी देनी होगी जानकारी

निजी अस्पतालों को भी एसएआरआई के रोगियों की आरटीपीसीआर जांच करवाते हुए रिपोर्ट पोर्टल पर अपलोड करनी होगी। इनकी जीनोम सीक्वेंसिंग भी कराई जाए ताकि किसी नये वेरिएंट पता किया जा सके। तैयारियों के लिए आयोजित होने वाली ड्रिल में सरकारी के साथ ही निजी स्वास्थ्य संस्थानों की भी भागीदारी सुनिश्चित की जाएगी।

दस राज्यों में कोविड के मामले आए, सतर्कता बढ़ी

नई दिल्ली, । देशभर में पिछले 24 घंटे में कोरोना के 640 नए मरीज मिले हैं। बढ़ते मामलों को देखते हुए राजस्थान, केरल, पश्चिम बंगाल में चिकित्सा विभाग ने ऐहतियाती कदम उठाने शुरू कर दिए हैं। राजस्थान ने कोविड प्रबंधन के लिए समिति गठित की है। यूपी में भी प्रशासन की ओर से दिशानिर्देश जारी किए गए हैं, जिनमें स्वास्थ्य व्यवस्था को चाक-चौबंद रखने और मामलों पर पैनी नजर बनाए रखने को कहा गया है।

सबसे ज्यादा 265 मामले केरल में मिले हैं। वहीं एक शख्स की मौत हो गई। केरल की स्वास्थ्य मंत्री ने कहा हम हालात पर नजर बनाए हुए हैं। केरल, पश्चिम बंगाल, राजस्थान, गोवा, कर्नाटक, महाराष्ट्र, तमिलनाडु, आंध्र प्रदेश, यूपी, गुजरात में कोरोना के नए केस मिले हैं।

स्वास्थ्य मंत्रालय के मुताबिक, देश में सक्रिय मामलों की संख्या 2997 हो गई है, एक दिन पहले यह संख्या 2,669 थी।

केरल में बीते 24 घंटे में कोरोना के 265 नए मामले सामने आए। राज्य में उपचाराधीन मरीजों की संख्या बढ़कर 2,606 हो गई है। वहीं पश्चिम बंगाल में छह महीने के बच्चे समेत तीन लोग संक्रमित मिले। राजस्थान में 16 दिन के बच्चे सहित तीन नए मामले पाए गए। वहीं गुजरात में नौ नए मरीज सामने आए हैं। महाराष्ट्र में आठ, कर्नाटक में 13, तमिलनाडु में 15, आंध्र प्रदेश में 3 और यूपी में एक मरीज मिले हैं।

देखें आर्डर 👇👉

Related Articles

PRIMARY KA MASTER NOTICE

✍नोट :- इस ब्लॉग की सभी खबरें Google search से लीं गयीं, कृपया खबर का प्रयोग करने से पहले वैधानिक पुष्टि अवश्य कर लें, इसमें BLOG ADMIN की कोई जिम्मेदारी नहीं है, पाठक ख़बरे के प्रयोग हेतु खुद जिम्मेदार होगा!

PRIMARY KA MASTER

PRIMARY KA MASTER | primary ka master current news | primarykamaster | PRIMARY KA MASTER NEWS | primarykamaster news | up primary ka master | primary ka master | up ka master | uptet primary ka master | primary ka master com | प्राइमरी का मास्टर | basic siksha news | upbasiceduparishad |up basic news | basic shiksha parishad | up basic shiksha parishad | basic shiksha | up basic shiksha news | basic shiksha parishad news | basic news | up basic shiksha | basic shiksha news today | बेसिक शिक्षा न्यूज | बेसिक शिक्षा समाचार |basicshikshakparivar| basic shikshak parivar | basic shiksha samachar | basic ka master | basic shiksha com | up basic education news | basic shiksha vibhag | up basic shiksha latest news | Basicshikshak | up basic shiksha parishad news | uptet news | uptet latest news | uptet help | uptet blog | up tet news| updatemarts | update mart | SUPER TET | uptet latest news | uptetnews | www updatemarts com| updatemartsnews | ctet | d.el.ed | updeled | tet news | gurijiportal | upkamaster | basicshikshakhabar | primarykateacher | Shikshamitra | up shiksha mitra | shikhsa mitra news | govtjobsup | rojgarupdate | sarkari results | teachersclubs | sarkari master | sarkariresults| shasanadesh | tsctup |basicmaster | Basicguruji | sarkari rojgar

© Basic Shiksha Khabar | PRIMARY KA MASTER | SHIKSHAMITRA | Basic Shiksha News | UpdateMarts | Primarykamaster | UPTET NEWS

icons8-whatsapp-96