Home PRIMARY KA MASTER NEWS पीसीएस 2023 वरीयता और मेरिट पर मिलेंगे पद

पीसीएस 2023 वरीयता और मेरिट पर मिलेंगे पद

by Manju Maurya

पीसीएस 2023 वरीयता और मेरिट पर मिलेंगे पद

प्रयागराज, । उत्तर प्रदेश लोक सेवा आयोग की ओर से सम्मिलित राज्य/प्रवर अधींनस्थ सेवा (पीसीएस) परीक्षा-2023 में 254 पदों पर नियुक्ति होगी। इसमें से छह प्रकार के 104 पदों पर मुख्य परीक्षा के आधार पर नियुक्ति होगी। आयोग ने 170 अभ्यर्थियों को उनके रजिस्टर्ड ईमेल आईडी पर अधिमान्यता प्रपत्र भेजकर उनसे पदों की वरीयता के बारे में जानकारी मांगी है। अभ्यर्थियों की रजिस्टर्ड ईमेल आईडी पर आयोग की जिस ईमेल आईडी से अधिमान्यता प्रपत्र भेजे गए हैं, अभ्यर्थियों को अधिमान्यता प्रपत्र पूर्ण रूप से भरकर आयोग की उसी ईमेल आईडी पर तीन जनवरी 2024 तक वापस भेजने हैं।

पीसीएस-2023 के तहत छह प्रकार के 104 पदों पर केवल मुख्य परीक्षा के माध्यम से भर्ती होनी है। अगर एक प्रकार का पद होता तो अभ्यर्थियों से उनकी वरीयता पूछने की जरूरत न पड़ती लेकिन छह प्रकार के पद होने के कारण आयोग ने अभ्यर्थियों से पदों की क्रमवार वरीयता की जानकारी देने को कहा है।कारागार प्रशासन एवं सुधार सेवाएं में उपकारापाल के 75 पदों एवं नगर विकास विभाग में कर निर्धारण अधिकारी के 10 पदों के लिए ऐसे 151 अभ्यर्थी, जो साक्षात्कार के लिए सफल घोषित नहीं हुए हैं, उनसे कर निर्धारण अधिकारी एवं उपकारापाल पद की अधिमान्यताएं मांगी गईं हैं। इसी तरह भूतत्व एवं खनिकर्म निदेशालय में प्राविधिक सहायक भू-भौतिकी के एक पद एवं उपकारापाल पद के लिए दो अभ्यर्थियों से अधिमान्यताएं मांगी गईं हैं। लोक निर्माण विभाग में विधि अधिकारी के चार पदों, दिव्यांगजन सशक्तीकरण विभाग में विधि अधिकारी के एक पद एवं उपकारापाल पदों के लिए नौ अभ्यर्थियों, विधि अधिकारी लोक निर्माण विभाग, विधि अधिकारी दिव्यांगजन सशक्तीकरण विभाग एवं उपकारापाल पदों के लिए सात अभ्यर्थियों से वरीयताएं मांगी गईं हैं।

Related Articles

PRIMARY KA MASTER NOTICE

✍नोट :- इस ब्लॉग की सभी खबरें Google search से लीं गयीं, कृपया खबर का प्रयोग करने से पहले वैधानिक पुष्टि अवश्य कर लें, इसमें BLOG ADMIN की कोई जिम्मेदारी नहीं है, पाठक ख़बरे के प्रयोग हेतु खुद जिम्मेदार होगा!

PRIMARY KA MASTER

PRIMARY KA MASTER | primary ka master current news | primarykamaster | PRIMARY KA MASTER NEWS | primarykamaster news | up primary ka master | primary ka master | up ka master | uptet primary ka master | primary ka master com | प्राइमरी का मास्टर | basic siksha news | upbasiceduparishad |up basic news | basic shiksha parishad | up basic shiksha parishad | basic shiksha | up basic shiksha news | basic shiksha parishad news | basic news | up basic shiksha | basic shiksha news today | बेसिक शिक्षा न्यूज | बेसिक शिक्षा समाचार |basicshikshakparivar| basic shikshak parivar | basic shiksha samachar | basic ka master | basic shiksha com | up basic education news | basic shiksha vibhag | up basic shiksha latest news | Basicshikshak | up basic shiksha parishad news | uptet news | uptet latest news | uptet help | uptet blog | up tet news| updatemarts | update mart | SUPER TET | uptet latest news | uptetnews | www updatemarts com| updatemartsnews | ctet | d.el.ed | updeled | tet news | gurijiportal | upkamaster | basicshikshakhabar | primarykateacher | Shikshamitra | up shiksha mitra | shikhsa mitra news | govtjobsup | rojgarupdate | sarkari results | teachersclubs | sarkari master | sarkariresults| shasanadesh | tsctup |basicmaster | Basicguruji | sarkari rojgar

© Basic Shiksha Khabar | PRIMARY KA MASTER | SHIKSHAMITRA | Basic Shiksha News | UpdateMarts | Primarykamaster | UPTET NEWS

icons8-whatsapp-96